जालोर के वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इन दिनों जेएनवीयू की विधि और अन्य विषयों की परीक्षाएं चल रही है। नकल को लेकर सख्ती के बावजूद परीक्षार्थी इससे बाज नहीं आ रहे थे। बुधवार को महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र पर आंतरिक उडऩ दस्ते ने आकस्मिक कार्रवाई कर एलएलबी द्वितीय वर्ष के दो और परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। वहीं मंगलवार को सात परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़े गए थे। महाविद्यालय में एलएलबी की परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों के अलावा परीक्षा कक्षों में वीक्षकों को कुछ परीक्षार्थियों की गतिविधियां संदिग्ध लगी। ऐसे में आंतरिक फ्लाइंग ने आकस्मिक कार्रवाई कर परीक्षार्थियों की तलाशी ली।तलाशी के दौरान दो जनोंं के पास नकल की पर्चियां निकली। वहीं एक परीक्षार्थी तो प्रवेश पत्र के छह-सात फोटो कॉफी करवाकर लाया था।उसने प्रवेश पत्र की हर फोटो कॉपी पर कोडवर्ड में नकल उतार रखी थी। केन्द्राधीक्षक शकील परवेज के निर्देशन में महाविद्यालय के आंतरिक उडऩदस्ते की टीम में शामिल डॉ. एमएल जांगिड़, आरएल नोगिया, मनीष अखावत, हंसाराम मीणा , संदीप प्रकाश, आबाद अली व मेहताबसिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए परीक्षार्थियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चारूल शर्मा व धीमाराम के पास से नकल की सामग्री बरामद की गई। महाविद्यालय में विधि के परीक्षा के दौरान अब तक २४ जने नकल करते हुए पकड़े जा चुके है। इन सभी परीक्षार्थियों के खिलाफ प्रकरण बनाकर विश्वविद्यालय को भेजा गया है।
एजुकेशन न्यूज़ ग्रुप का एंड्राइड एप डाउनलोड करें