बीकानेर | थर्डग्रेड शिक्षक भर्ती-2012 के संशोधित परिणाम में चयनित शिक्षकों को शुक्रवार को भी पोस्टिंग नहीं मिली। जिले में चयनित 79 शिक्षकों को इस माह हुई काउंसलिंग में रिक्त पद आबंटित किए गए थे। इन पदों पर पोस्टिंग के लिए शुक्रवार को जिला परिषद में जिला स्थापना समिति की बैठक बुलाई गई लेकिन बैठक में अनुमोदन नहीं होने से जिले के 79 शिक्षकों के पदस्थापन आदेश जारी नहीं हो पाए।
एजुकेशन न्यूज़ ग्रुप का एंड्राइड एप डाउनलोड करें