Friday, April 21, 2017

Praveen Singh

पीटीईटी EXAM देने वालों के लिए खुशखबरी, लो अब इतनी तारीख तक आराम से करो आवेदन

अजमेर. ।
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों के सुविधार्थ पीटीईटी के ऑनलाइन आवेदन की तिथि आगे बढ़ाई है। अभ्यर्थी अब 23 अप्रेल तक फार्म भर सकेंगे। फीस 24 अप्रेल तक जमाई कराई जा सकेगी।

परीक्षा समन्यवक प्रो. बी. पी. सारस्वत ने बताया कि अभ्यर्थी 23 अप्रेल तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से ऑनलाईन अथवा ई-मित्र के माध्यम से 24 अप्रेल तक फीस जमा करा सकेंगे। फार्म भरने का यह अंतिम अवसर होगा। इसके बाद तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। '

राज्य में करीब 2.60 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी ने आवेदन किए हैं। इनमें से 2.18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पीटीईटी और 26, 555 ने बीए/बीएसी बीएड के लिए फीस जमा कराई है। विश्वविद्यालय राज्य की 95 हजार सीट पर प्रवेश के लिए 14 मई को परीक्षा कराएगा।
अपवर्ड मूवमेंट सुविधा

प्रो. सारस्वत ने बताया कि सरकार ने पीटीईटी में पहली बार अपवर्ड मूवमेन्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई है। बीते वर्षों तक अभ्यर्थियों को एक बार आवंटित महाविद्यालय में अपवर्ड मूवमेन्ट करने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस वर्ष से सरकार ने पीटीईटी परीक्षा में भी अपवर्ड मूवमेन्ट की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके तहत दिए गए विकल्पों में से पूर्व के विकल्पों में कोई स्थान रिक्त होता है। ऐसे में विद्यार्थी उस कॉलेज के लिए अपवर्ड मूवमेन्ट का चयन कर सकता है।

*👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭*


Praveen Singh

About Praveen Singh -

Author Description:

Subscribe to this Blog via Email :