Sunday, April 23, 2017

Praveen Singh

वर्ष 2018 की 12वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से

अजमेर | राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2018 की परीक्षाएं 8 मार्च से शुरू होंगी। यह निर्णय बोर्ड प्रबंध मंडल की शनिवार को हुई बैठक में लिया गया। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. बीएल चौधरी ने बताया कि वर्ष 2018 की 12वीं की मुख्य परीक्षा 8 मार्च 2018 से और 10वीं की परीक्षा 15 मार्च 2018 से शुरू होंगी। इनका विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड बाद में जारी करेगा। बोर्ड परीक्षा के लिए स्वयंपाठी नियमित विद्यार्थी 3 अगस्त 2017 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अंतिम तिथि 7 सितंबर रहेगी। एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के साथ 8 सितंबर से आवेदन किए जा सकेंगे और 18 सितंबर अंतिम तिथि रहेगी। असाधारण परीक्षा शुल्क के साथ विद्यार्थी 30 नवंबर 2017 तक आवेदन कर सकेंगे।

पूरकपरीक्षा कार्यक्रम : प्रो.चौधरी के अनुसार बोर्ड की वर्ष 2017 की प्रायोगिक पूरक परीक्षाएं 1 अगस्त 2017 से और सैद्धांतिक पूरक परीक्षाएं 10 अगस्त 2017 से शुरू होंगी। बोर्ड द्वारा पूरक परीक्षाओं के लिए 7 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की तिथि तय की गई है।
*👬📚एज्युकेशन न्यूज ग्रुप 📚👭*


Praveen Singh

About Praveen Singh -

Author Description:

Subscribe to this Blog via Email :