Wednesday, August 9, 2017

Praveen Singh

आईआईटी रुड़की में वैकेंसी, 12 अगस्त तक करें आवेदन



भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान रुड़की के लिए प्रोजेक्ट असिस्‍टेंट और अन्य पदों सहित कुल 26 पदों पर भर्तियां निकली है। ऐसे आवेदनकत्र्ता जिन्होंने बीटेक, एमटेक, डिप्‍लोमा, बीएससी डिग्री या निर्धारित अनुभव हो, वे आवदेन कर सकते हैं।

पद: प्रोजेक्ट एसोसिएट, रिसर्च एसोसिट, प्रोजेक्ट असिस्टेंट
आयु सीमा: IIT- रुड़की नियमानुसार

ऐसे करें आवेदन

वेबसाइट https://www.iitr.ac.in/  से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड करके उसे भरे और दिन गए निर्देशों के अनुसार 12 अगस्त 2017 तक निर्धारित पते पर भेज दें।

आवेदन भेजने का पता-

डॉ. कमल जैन, डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियर आईआईटी रुड़की, रुड़की 247667


Read More
Praveen Singh

NEET 2018 : अब नए सत्र से 'उर्दु' में भी होगी परीक्षा!


देशभर में मेडिकल कोर्सेज में भर्ती करने को लेकर होने वाली सबसे बड़ी परीक्षा NEET के बारे में अब एक और बात सामने आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने बताया है कि केंद्र सरकार ने कोर्ट से निवेदन किया है कि NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रांस टेस्ट) 2018 के नए सत्र में उर्दु भाषा में भी परीक्षा आयोजित की जाए। खबर है कि साल 2018 में आयोजित होने वाली NEET की परीक्षा उर्दु भाषा में भी होगी।

इस साल ये परीक्षा 10 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, उड़िया, बांग्ला, असामी, तेलुगू, तमिल और कन्नड में आयोजित की गई थी। अब अगले सत्र से इसमें उर्दु को भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट अभी इस बारे में विचार कर रही है लेकिन उसका मानना है कि ऐसा करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।


Read More
Praveen Singh

महापरीक्षा:इन राज्यों में आया रेलवे का रिजल्ट,14 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी




रेलवे की स्नातक स्तरीय एनटीपीसी की महापरीक्षा का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। इसके लिए देश के 21 आरआरबी में परीक्षा ली गई थी। अभी तक नौ बोर्ड का रिजल्ट आ गया है। उम्मीद है कि आज सभी बोर्ड के रिजल्ट आ जाएंगे। अब तक पटना, मुजफ्फरपुर, चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, जम्मू और भुवनेश्वर बोर्ड समेत नौ बोर्ड  ने अपना रिजल्ट जारी कर दिया है।

रेलवे की ओर से पूर्व में निकाले गए वैकेंसी के अनुसार 18252 युवाओं की नियुक्ति की जानी थी। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने लगभग चार हजार सीटें घटा दी थी। अब 14 हजार युवाओं को नौकरी मिलेगी। मुख्य परीक्षा में सभी बोडरें को मिलाकर दो लाख 75 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

नॉर्मलाइज्ड स्कोर पर तय होगा मेधा सूची : रेलवे प्रतियोगिता परीक्षा विशेषज्ञ डॉ. रहमान व नवीन कुमार ने बताया कि अलग-अलग बोडरें का मेधा सूची अलग-अलग है। विशेषज्ञों ने बताया कि रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर दिया गया है। इसबार अलग-अलग प्रश्न के लिए अलग-अलग आइडी बनाया गया था। जिसने अधिक टफ सवालों का जवाब दिया, उसे एक से ज्यादा मार्क्‍स दिए जाएंगे।

अगर प्रश्न आसान है तो मार्क्‍स एक अंक से कम भी दिए जाएंगे। यह रेलवे बोर्ड के एक्सपर्ट द्वारा किया जाता है। नियमावली के मुताबिक प्रश्न कठिन है तो आपका नॉर्मलाइज्ड स्कोर हमेशा वास्तविक स्कोर से ज्यादा होगा। प्रश्न आसान होंगे तो उसका नॉर्मलाइज्ड स्कोर वास्तविक स्कोर से कम होगा।


Read More
Praveen Singh

दिल्ली में 15 हजार टीचरों की होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन




हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद दिल्ली सरकार बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसबी) ने सोमवार को 14,820 शिक्षकों को भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। 

डीएसएसबी ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के लिए 8914 और तीनों नगर निगमों के स्कूलों के लिए 5906 पदों के लिए भर्ती निकाली है। डीएसएसबी की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
कहां-कैसे करें आवेदन

dsssbonline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।आवेदन तिथि: 25 अगस्त से 15 सितंबर, 2017 शुल्क: 100 रुपये। (महिलाओं, एससी-एसटी, दिव्यांगों को छूट)योग्यता: टीजीटी-पीजीटी के लिए सीटीईटी पास होना अनिवार्य। ऐसे होगा चयन: विभिन्न पदों के लिए एक स्तरीय और दो स्तरीय लिखित परीक्षा होगी। 


Read More

Monday, August 7, 2017

Praveen Singh

अब स्कूलों में ताला बंदी की तो एफआईआर


Read More
Praveen Singh

टीए बिल भुगतान में अब नही चलेगी बाबूगिरी


Read More

Sunday, August 6, 2017

Praveen Singh

राहत! पेंशन शुरू करवाने के लिए अब नहीं लगाने होंगे बैंक के चक्कर




नई दिल्लीः अब पेंशन शुरू कराने के लिए गवर्नमेंट इम्प्लॉई को बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्रीय कर्मचारियों के पेंशन से जुड़े मामलों को देखने वाले कार्मिक मंत्रालय के मुताबिक, रिटायरमेंट के वक्त ही पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) की कॉपी कर्मचारी को भी हैंडओवर कर दी जाएगी। 

इस संबंध में मौजूदा नियमों का उदाहरण देते हुए मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार के सभी विभागों को हाल में एक आदेश जारी कर कहा गया है कि पेंशन के पहले भुगतान के लिए पेंशनभोगी को अब बैंक जाने की कोई जरूरत नहीं है। इन नियमों के तहत पेंशनभोगी या सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों को उनके पेंशन शुरू होने से पहले एक प्रमाणपत्र पेंशन बांटने वाले बैंक में जमा कराना होगा।

ये है नए नियम
-नए नियम के तहत रिटायरमेंट के वक्त PPO की जो कॉपी बैंक को भेजी जाएगी उसकी एक कॉपी इम्प्लॉई को भी दी जाएगी। अगर बैंक की कॉपी नहीं पहुंची तब भी इम्प्लॉई अपनी कॉपी के आधार पर बैंक से पेंशन शुरू करने के लिए कह    सकेगा।
- मंत्रालय ने अपने इस आदेश की जानकारी केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों को दे दी है। उनसे कहा गया है कि रिटायर होने वाले इम्प्लॉई को PPO की कॉपी जरूर दी जाए।
- बता दें कि पूरे देश में केंद्र सरकार के पास कुल 48 लाख कर्मचारी और 53 लाख पेंशनर हैं।


Read More
Praveen Singh

छत्तीसगढ़ः स्कूली बच्चे संभालेंगे चौराहों पर ट्रैफिक की कमान



छत्तीसगढ़ ट्रैफिक

छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों की भागीदारी से ट्रैफिक मित्र योजना शुरू की जा रही है। राज्य के10 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चे अगले माह से चौराहों पर ट्रैफिक मित्र की भूमिका में नजर आएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य के 10 हजार से अधिक स्कूली बच्चे अब हर महीने दो दिन शहरों के चौराहों पर ट्रैफिक मित्र की भूमिका में नजर आएंगे। 

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा, जहां स्कूली बच्चे ट्रैफिक मित्र के रूप में पुलिस के सहयोग से यातायात नियंत्रण की कमान संभालेंगे। यह 18 अगस्त से अपना कार्य शुरू करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन में सदस्य के रूप में शामिल इन स्कूली बालक-बालिकाओं में से संगठन द्वारा 10 हजार 252 बच्चों को ट्रैफिक मित्र का नाम देकर यातायात पुलिस की मदद से ट्रैफिक कन्ट्रोल का प्रशिक्षण दिया गया है।
       
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रविवार को आयोजित एक समारोह में इनमें से प्रतीक स्वरूप 10 बच्चों को ट्रैफिक मित्र अलंकरण से सम्मानित किया। इसके साथ-साथ संगठन के रोवर्स और रेंजर्स को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन में बच्चों को अपने स्कूली जीवन में अनुशासन और समाज सेवा की भी प्रेरणा मिलती है। 

छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राज्य में हर दिन 35 से 40 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। कई लोग घायल होते हैं और दुर्भाग्यवश कुछ लोगों की मृत्यु भी हो जाती है। ऐसे में सुगम यातायात और प्रत्येक व्यक्ति के सुरक्षित जीवन के लिए हम सबको यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।  सिंह ने कहा कि कुछ लोगों में यातायात नियमों को तोड़ने की मानसिकता होती है। हमारे स्काउट्स गाइड्स संगठन के ये बच्चे ऐसे लोगों की मानसिकता को बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मुझे यकीन है कि अगर हमारे ये नन्हें बच्चे ट्रैफिक मित्र के रूप में चैराहों पर खड़े होंगे तो किसी भी व्यक्ति को यातायात नियम तोड़ने की हिम्मत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप यकीन कीजिए, ये नन्हें ट्रैफिक मित्र सुगम यातायात जारी रखने के लिए अगर नियमों के तहत कहीं मुख्यमंत्री की गाड़ी को भी रोकें तो मेरी गाड़ी भी वहां रूक जाएगी।


Read More
Praveen Singh

अगर ITR फाइल करने से चूक गए हैं तो आपको भरना होगा बिलेटेड रिटर्न!



अगर आप आईटीआर फाइल करने की बढ़ी डेट तक भी रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए तो आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसके लिए आपके पर एक लास्ट मौका रहेगा। बशर्ते इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातें जान लेना चाहिए।

इसके लिए सरकार ने लास्ट डेट के बाद फाइल किए गए रिटर्न को अलग श्रेणी में रखने का फैसला लिया है। इन्हें बिलेटेड रिटर्न कहा जाएगा। इसके आप आयकर अधिनियम की धारा 139(4) के तहत बिलेटेड रिटर्न फाईल कर सकते हैं। बता दें कि बिलेटेड रिटर्न को भी आपको मौजूदा वर्ष से पहले ही भरना पड़ेगा। वित्‍तीय वर्ष 2016-17 का बिलेटेड रिटर्न 31 मार्च 2018 तक भरा जा सकेगा। इसके तहत आप पिछले या फिर अगले वर्ष का रिटर्न दाखिल नही कर सकते हैं। 


Read More
Praveen Singh

आधार डाटा हैकिंगः आईआईटी छात्र ने दिखाया कैसे हैक हो सकते हैं आधार डाटा




खड़्रगपुर आईआईटी के छात्र अभिनव श्रीवास्तव पिछले कुछ दिनों से खबरों में हैं। अभिनव को बेंगलुरु पुलिस ने आधार डाटा चोरी केस में गिरफ्तार किया है। शनिवार को अभिनव से करीब छह घंटों तक पूछताछ की गई। इन छह घंटों में अभिनव ने पुलिस को दिखाया कि किस तरह से उसने शॉर्टकट तरीकों का प्रयोग करके आधार कार्ड से जुड़े संवदेनशील जानकारियों को सरकारी वेबसाइट से पल भर में हैक कर लिया। 

कैसे किया अभिनव ने डाटा चोरी 
साइबर मामलों की जांच करने वाले अधिकारियों ने अभिनव की हैकिंग प्रक्रिया को वीडियो कैमरा में कैद कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि अभिनव ने हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल सिक्योर (एचटीटीपी) के यूआरएल में न होने की वजह से उसने एक अस्पताल की वेबसाइट को हैक कर आधार डाटा को चोरी कर लिया।  ब्राउजर और वेबसाइट के बीच हुए किसी भी तरह को इनक्रिप्ट नहीं किया जा सका था। एचटीटीपी को बैंक और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए होने वाले ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग किया जाता है।

गूगल प्ले स्टोर पर आधार की जानकारी 
अभिनव आईआईटी खड़गपुर से एमएससी ग्रेजुएट है। उसे एनआईसी और केवाईसी की ओर से संचालित एक अस्पताल की वेबसाइट पर मौजूद डाटा को चुराने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था।  उस पर आरोप है कि उसने आधार ई-केवाईसी एप को गूगल के प्लेस्टोर पर होस्ट कर दिया था। इस पर क्लिक करते ही किसी को भी सर्वर पर मौजूद आधार डाटा की जानकारी आसानी से मिल सकती थी। हालांकि अभिनव ने पुलिस को बताया है कि डाटा को हैक करने के पीछे उसका कोई अपराधिक मकसद नहीं था।   


Read More
Praveen Singh

बंपर बहाली: तीन राज्यों के पुलिस विभाग में 11000 से ज्यादा वैकेंसी



देश के तीन राज्यों के पुलिस विभाग में युवाओं के लिए बंपर नौकरियां निकली हैं। सबसे ज्यादा बिहार में नौ हजार से ज्यादा सिपाहियों के पद भरे जाएंगे। झारखंड में पुलिस रेडियो सब-इंस्पेक्टर और रेडियो ऑपरेटर के कुल 792 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, मध्यप्रदेश में 611 सब-इंस्पेक्टर नियुक्त किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आगे की स्लाइड में देखें कहां-कहां निकली है वैकेंसी:


2/4

बिहार पुलिस को चाहिए 9900 कांस्टेबल

बिहार पुलिस में सिपाही के कुल 9900 पदों के लिए रिक्तियां घोषित की गई हैं।  सभी नियुक्तियां सीधी भर्ती के आधार पर की जाएंगी।  सभी प्रकार के आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्य के आवेदन अनारक्षित श्रेणी के माने जाएंगे।

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं की परीक्षा पास की हो या समकक्ष योग्यता हो। या बिहार मदरसा बोर्ड द्वारा जारी मौलवी का प्रमाण-पत्र हासिल किया हो। या बिहार संस्कृत बोर्ड से शास्त्री या आचार्य का प्रमाण-पत्र प्राप्त हो।

वेतनमान : छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान 5200 से 20,200 रुपये होगा। साथ ही  2000 रुपये ग्रेड पे मिलेगा।

आयुसीमा : अनारक्षित वर्ग के आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा में छूट केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगी, जो राज्य सरकार के नियमों के अनुसार प्राप्त होगी। आयुसीमा की गणना 01 जून 2017 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क : अनारक्षित, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 450 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। वहीं बिहार के एससी/एसटी वर्ग के लिए यह शुल्क 112 रुपये निर्धारित किया गया है। इसका भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

अंतिम तारीख : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 अगस्त है।  आवेदन में संशोधन 31 अगस्त तक किया जा सकता है।

अधिक जानकारी यहां :  www.csbc.bih.nic.in

3/4

मध्यप्रदेश में 611 सब-इंस्पेक्टर की दरकार

भोपाल का प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड सब-इंस्पेक्टर के कुल 611 पदों पर नियुक्तियां करेगा। इनमें से 303 पद अनारक्षित हैं। सभी पद टेक्निकल और नॉन टेक्निकल आधार पर भरे जाएंगे। हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे।

पद : सब-इंस्पेक्टर नॉन टेक्निकल के लिए 555 पद निर्धारित हैं। वहीं सब-इंस्पेक्टर टेक्निकल के लिए 56 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

योग्यता : नॉन टेक्निकल पदों के लिए  मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है।  वहीं टेक्निकल पदों के लिए रिक्तियों के अनुसार मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ स्नातक डिग्री जरूरी है। अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त हो। या  मेकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा हो।

वेतनमान : 9300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे 3600 रुपये।

आयुसीमा : अनारक्षित वर्ग के आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा में छूट केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगी। आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2018 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया : ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवेदन को वेबसाइट www.vyapam.nic.in  पर जाना होगा।  यहां ‘ऑनलाइन फॉर्म-पुलिस कॉन्स्टेबल रिक्रूटमेंट टेस्ट फॉर सूबेदार एंड सब-इंस्पेक्टर कैडर रिक्रूटमेंट टेस्ट फॉर होम गार्ड एंड पुलिस डिपार्टमेंट-2017....रूलबुक, एडवर्टाइजमेंट’ लिंक पर क्लिक करें और निर्देशानुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

अंतिम तारीख : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 अगस्त है।  आवेदन में संशोधन 04 सितंबर तक किया जा सकता है।
अधिक जानकारी यहां : www.vyapam.nic.in

4/4

झारखंड : पुलिस रेडियो सब-इंस्पेक्टर वायरलैस के 100 पदों पर भर्तियां

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड पुलिस में रेडियो सब-इंस्पेक्टर वायरलैस के 100 पदों पर नियुक्तियां करेगा। इसके लिए योग्य युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इनमें 50 पद अनारक्षित हैं। आरक्षण का लाभ झारखंड के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्य के आवेदन सामान्य श्रेणी में शामिल माने जाएंगे।

योग्यता : आवेदक ने सेकेंड डिवीजन के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो। या फिजिक्स में बीएससी की डिग्री हो। या इंटरमीडिएट साइंस विषयों के साथ बीएससी हो। उच्च तकनीकी योग्यता वाले आवेदक भी आवेदन कर सकते हैं।
वेतनमान : छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान 9300 से 34,800 रुपये होगा। साथ ही  4200 रुपये ग्रेड पे मिलेगा।
आयुसीमा : अनारक्षित वर्ग के लिए आयुसीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा में छूट केवल झारखंड के मूल निवासियों को मिलेगी। आयुसीमा की गणना 01 अगस्त 2017 के आधार पर की जाएगी।
परीक्षा शुल्क : अनारक्षित वर्ग के लिए यह शुल्क 460 रुपये है। झारखंड के एससी/ एसटी के अभ्यर्थियों के लिए 115 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को बैंक चार्ज भी देना होगा।
चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया : ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट www.jssc.nic.in   पर लॉगइन करना होगा। ऑनलाइन लिंक चार अगस्त को उपलब्ध होगा। निर्देशानुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
अंतिम तारीख : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 2 सितंबर है।  परीक्षा शुल्क 07 सितंबर तक जमा कराया जा सकता है।
अधिक जानकारी यहां :  www.jssc.nic.in


झारखंड : पुलिस रेडियो ऑपरेटर के 692 पदों पर नियुक्तियां

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) पुलिस रेडियो ऑपरेटर के 692 पदों को भी भरेगा। इनमें 348 पद अनारक्षित हैं। कुल पदों में 229 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक युवा 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ विज्ञान विषय में 12वीं पास की हो।
वेतनमान : छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतनाम 5200 से 20,200 रुपये होगा। साथ ही  2000 रुपये ग्रेड पे मिलेगा।
आयुसीमा : अनारक्षित वर्ग के लिए आयुसीमा न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा में छूट केवल झारखंड के मूल निवासियों को मिलेगी। आयुसीमा की गणना 01 अगस्त 2017 के आधार पर की जाएगी।
परीक्षा शुल्क : अनारक्षित वर्ग के लिए यह शुल्क 460 रुपये है। झारखंड के एससी/ एसटी के अभ्यर्थियों के लिए 115 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को बैंक चार्ज भी देना होगा।
चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया : ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट www.jssc.nic.in  पर लॉगइन करना होगा। यहां होम पेज पर दिए ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर झारखंड पुलिस रेडिया ऑपरेटर कम्पेटिटिव एग्जामिनेशन 2017’ लिंक पर क्लिक करें और निर्देशानुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
अंतिम तारीख : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 31 अगस्त है।  परीक्षा शुल्क का भुगतान 05 सितंबर तक किया जा सकता है।
अधिक जानकारी यहां :  www.jssc.nic.in  

Read More
Praveen Singh

नई योजना: 11वीं-12वीं की छात्राओं को CBSE देगा स्कॉलरशिप




केंद्रीय आध्यामिक शिक्षा बोर्ड (cbse) ने केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय और बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पढने वाली छात्राओं के लिए एक नई योजना लेकर आया है जिसका नाम है 'उड़ान'। इसके तहत उन सक्षम छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी जो इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। इसके लिए बोर्ड द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इसके माध्यम से छात्राओं को 11वीं और 12वीं की छात्राओं को पढाई के साथ-साथ विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी।

जिन छात्राओं की अटेंडेंस 75% है और वो इंजीनियरिंग करना चाहती हैं, उनको इस योजना के तहत एडमिशन फीस, ट्यूशन फीस और हॉस्टल चार्ज के रूप में वित्तीय सहायता दी जाएगी।

इस स्कॉलरशिप के लिए 11-12 क्लास में पीसीएम विषयों में कम से कम 70% अंक होने आवश्यक हैं। साइंस और मैथ्स में कुल 80% अंक होने चाहिए। और सीजीपीए कम से कम 9 से 8 होना चाहिए।

इस योजना के लिए छात्राओं का चयन मेरिट और जरूरत के आधार पर होगा और उन्हें खासतौर पर प्राथमिकता दी जाएगी जिनके परिवार की सालाना आमदनी 6 लाख रुपये से कम है। इसके आवेदन की तारीख 7 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। आवेदन करने के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर जाइए। 

Read More
Praveen Singh

AADHAR से PAN को लिंक करने में आए दिक्कत तो ऐसे करें सुधार




अब सबको अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करना जरूरी है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका पैन आधार से लिंक नहीं हो पा रहा। ऐसे में संभव है कि आपके पैन में कुछ ऐसी सूचनाएं हों जो आधार में दी गई सूचनाओं से मैच न करती हों। तो आपको अपने पैन कार्ड की सूचनाएं सुधार लेनी चाहिए। जन्म तिथि, नाम आदि की जो सूचनाएं आधार में दी गई हैं वही सूचनाएं पैन में भी होनी चाहिए।

आधार में दी गई सूचनाएं बिल्कुल दुरुस्त हैं तो आपके पास विकल्प है कि अपने पैन की सूचनाएं ऑनलाइन ठीक कर लें। अगर आप अपने पैन कार्ड की गलती सुधारना चाहते हैं तो यहां हम को बता रहे इसका एक आसान तरीका-

सबसे पहले आप NSDL की वेबसाइट के लिंक (https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html) पर जाएं। यहां पर पैन करेक्शन का ऑप्शन चुनें।

पैन करेक्शन पेज पर कुछ डिटेल्ट देकर सब्मिट करेंगे तो आपको एक नया पेज मिलेगा। यहां आवेदक को एक टोकन नंबर मिलेगा। टोकन नंबर आपकी ईमेल पर भी आ जाएगा। पेज के टॉप पर ई-साइन के जरिए स्कैन्ड इमेज सबमिट करने और आप जिस पैन नंबर में करेक्शन कराना चाहते हैं, उसका नंबर होगा।

इस पेज पर अपनी निजी सूचनाएं सावधनी के साथ भरें। सुनिश्चित करें कि आधार और पैन की सूचनाएं एक जैसी हों। इसके बाद आप अपने पैन के जिस भाग जैसे-फोटो, साइन, पैरेंट्स की सूचना आदि सुधारना चाहते हैं उस बॉक्स में टिक लगाएं।



सारी सूचनाए भर जाने के बाद अगले पेज पर उम्र निवास पहचान आदि का प्रूफ स्कैन्ड कॉपी के रूप में अपलोड करना होगा।

सारी सूचनाएं पूरी होने के बाद आपको एप्लीकेशन के रिव्यू का ऑप्शन मिलेगा। इस ठीक से देखने के बाद आप आप अगले पेज में जा सकते हैं।

अगर आप अपने पते में बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ फीस भी देनी होगी जिसे आप डेबिट कार्ड या ऑनलाइन भुगतान के लिए जरिए कर सकते हैं।

केंद्र सरकार के राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने मंगलवार को संसद में जानकारी दी कि 11.44 लाख पैन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। ये वो पैन कार्ड हैं तो एक ही व्यक्ति को एक से अधिक कार्ड जारी किए गए थे। लेकिन इसके बाद तमाम लोगों के मन में आशंकाएं हैं कि कहीं उनका पैन कार्ड भी तो रहीं रद्द कर दिया गया।

नो योर पैन वाले लिंक पर क्लिक करने पर एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको पैन कार्ड पर दर्ज कुछ सूचनाएं देनी होंगी। फॉम पर सूचनाएं देने के बाद आप इसे सब्मिट करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज होगा। यहां अब आपको आपके मोबाइल नंबर आया एक ओटीपी मैसेज डालना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज होगा जिसमें सूचना होगी कि आपका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं।


Read More

Thursday, July 27, 2017

Praveen Singh

यह है स्मार्ट गवर्नमेंट स्कूल, यहां स्टूडेंट्स टैबलेड से पढेंगे गणित




अजमेर। ।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूबानी के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को टैबलेड के माध्यम से गणित की पढ़ाई करवाई जाएगी। बुधवार को इसका उद्घाटन किया गया।

प्रधानाचार्य मल्का बक्ष ने बताया कि खान एकेडमी व नालन्दा प्रोजेक्ट के तहत कक्षा छठीं से आठवीं तक के बच्चों को गणित विषय का शिक्षण कार्य टैबलेट से कराने के लिए राजस्थान के 12 विद्यालयों में से राजकीय विद्यालय बूबानी का चयन किया गया है।


इसके लिए विद्यालय को 53 टैबलेट, एक लैपटॉप व इअर फोन प्रदान किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम कॉर्डिनेटर भरत, सान्या व ऋचा तथा गणित शिक्षक मुकेश सेन उपस्थित रहे।


Read More

Sunday, July 23, 2017

Praveen Singh

LDC EXAM ANSWER KEY

Click here to download pdf-  LDC EXAM KEY  


Read More

Wednesday, July 19, 2017

Praveen Singh

शिक्षक भर्ती 2013 स्थायीकरण आदेश करौली


Read More
Praveen Singh

एरियर आदेश 2012 जिला सिरोही


Read More
Praveen Singh

SMC 80G Process


Read More
Praveen Singh

व्हाट्सएप पोस्ट को नही माना जा सकता दस्तावेज


Read More
Praveen Singh

प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन देने से सम्बंधित आदेश


Read More
Praveen Singh

आकस्मिक अवकाश से वेतन वृद्धि पर कोई प्रभाव नही DEO पाली का आदेश


Read More
Praveen Singh

ईमित्र पर उपलब्ध सेवाएं और उनकी राज्यसरकार द्वारा निर्धारित दरें


Read More
Praveen Singh

प्रोबेशनर ट्रेनी के संबंध में नियम


Read More
Praveen Singh

उपस्थिति रजिस्टर इस आधार पर कक्षाध्यापक से तैयार करवाये


Read More

Sunday, July 16, 2017

Praveen Singh

कार्यभार हस्तानांतरण प्रपत्र


Read More