Showing posts with label University News. Show all posts
Showing posts with label University News. Show all posts

Friday, June 2, 2017

Praveen Singh

भूगोल बेस्ट टीचर अवार्ड पा चुकी प्रो. साधना कोठारी ने संभाला MLSU आर्ट्स कॉलेज के डीन पद का प्रभार



उदयपुर.

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के संघटक सामाजिक विज्ञान एवं मानवीकी महाविद्यालय (आट्र्स कॉलेज) के डीन पद का प्रभार बुधवार को प्रो. साधना कोठारी ने संभाला।प्रो. फरीदा शाह की सेवानिवृत्ति के बाद कला महाविद्यालय में डीन का पद खाली था। कार्यभार संभालने के बाद प्रो. कोठारी ने कहा कि सबको साथ रखकर शैक्षणिक उन्नयन के लिए कार्य करना प्राथमिकता रहेगी। कौशल विकास पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

भूगोल विभाग की प्रो. कोठारी कई विश्वविद्यालयों के बोर्ड व कमेटियों में सदस्य रह चुकी हैै। मैसूर विश्वविद्यालय से प्रो. कोठारी 2012 में भूगोल बेस्ट टीचर अवार्ड पा चुकी हैं। उनकी पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कई विदेशी विश्वविद्यालयों में शोध पत्र प्रस्तुत कर चुकीं कोठारी के निर्देशन में 20 स्कॉलर पीएचडी कर चुके हैं।


Read More
Praveen Singh

राजस्थान विश्वविद्यालय में यूजी के लिए प्रवेश प्रकिया शुरू



जयपुर

राजस्थान विश्वविद्यालय ने यूजी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रकिया आज से शुरू कर दी है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर प्रोस्पेक्टस भी जारी कर दिया हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय के सत्र 2017-18 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 प्रवेश कमेटी के संयोजक प्रो. एसएल शर्मा ने बताया कि पहली बार ग्रेजुएशन एडमिशन रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपए ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान की व्यवस्था की गई है। प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान विश्वविद्यालय के संघटक राजस्थान, कॉमर्स, महाराजा और महारानी कॉलेज के यूजी विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को सिर्फ दस दिन मिलेंगे।

 जिसमें दस जून तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद सभी महाविद्यालयों की प्रवेश कमेटी मेरिट के आधार पर पहली कट ऑफ लिस्ट पन्द्रह जून को जारी करेगी।


Read More

Monday, May 22, 2017

Praveen Singh

विश्वविद्यालयों को यूजीसी के निर्देश, तीन साल से पहले नहीं बदलेगा पाठ्यक्रम




बीकानेर

विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में तीन साल से पहले बदलाव नहीं करने के निर्देश सभी विश्वविद्यालयों को  दिए हैं। अब छात्र तीन साल तक वही पाठ्यक्रम पढ़ सकेंगे।

 इसके पीछे यूजीसी का उद्देश्य छात्रों को संबंधित पाठ्यक्रम में परिपूर्ण करना है। इससे पहले हर साल पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाता था। विश्वविद्यालयों से जुड़े विशेषज्ञों की मानें तो  इस बार पाठ्यक्रम प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते तथा सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में परिवर्तन का समावेश करते हुए बनेगा।

 इसके लिए विश्वविद्यालय में सत्र 2017-18 के लिए अध्ययन मण्डल की बैठक 28 मई से होगी। इसमें सभी तरह के पाठ्यक्रम तैयार होंगे। विश्वविद्यालय में छह संकाय हैं, इनमें कला, वाणिज्य, विज्ञान, शिक्षा, विधि और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। इन छह संकायों में करीब 36 विषय हैं। इन सभी विषयों के पाठ्यक्रम इसमें तैयार होंगे और उनके प्रस्ताव विद्या परिषद की अगली बैठक में रखे जाएंगे। 

प्रतियोगी परीक्षा के अनुकूल

विश्वविद्यालय के उप कुल सचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा के अनुसार विश्वविद्यालय प्रबंधन का प्रयास होगा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम बनाया जाए। 


Read More

Thursday, May 18, 2017

Praveen Singh

सौर ऊर्जा से जगमग होगा विश्वविद्यालय, लगेंगी 250 लाइटें


बीकानेर

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बिजली के मामले में आत्मनिर्भर होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। उसने सूरज की ताप से चलने वाली सोलर लाइटें विश्वविद्यालय परिसर में लगाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में करीब 250 रोड लाइटें लगाई जाएगी, 

जिनके साथ ही सोलर प्लेट और बेट्री लगी होगी। इसके बाद  विश्वविद्यालय परिसर में होने वाली बिजली की खपत को पूरा करने के लिए बड़ा प्रोजेक्ट लगाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें तो प्रथम चरण में शुरू हुई परियोजना के तहत करीब एक सौ लाइटों को लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। दो-तीन दिन में पूरे परिसर में सोलर लाइटें लग जाएगी। 

होंगे आत्मनिर्भर, फिर देंगे बिजली

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सोलर लाइटें लगाने का उद्देश्य बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना है। दूसरे चरण में इससे बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। इस संबंध में यह देखा जा रहा है कि विश्वविद्यालय में बिजली की कितनी खपत हो रही है और द्वितीय चरण में लगाई जाने वाले प्रोजेक्ट से कितनी बिजली का उत्पादन होगा। अगर अतिरिक्त उत्पादन होता है तो अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति सरकार को की जाएगी। 

चार दिन में काम पूरा

विश्वविद्यालय बिजली में स्वयं को आत्मनिर्भर बनाना चाहता है। इसके लिए पूरे विश्वविद्यालय परिसर में सोलर लाइट लगाई जा रही है। इसका काम तीन-चार दिन में पूरा हो जाएगा। 

प्रो भागीरथसिंह, कुलपति, एमजीएसयू, बीकानेर 


Read More
Praveen Singh

जोधपुर एनएलयू ने फिर बढ़ाया मान, 100 फीसदी रहा विद्यार्थियों का प्लेसमेंट


बासनी/जोधपुर

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर में वर्ष 2013-14 से वर्ष 2016-17 की अवधि में एमबीए तथा एमएस इंश्योरेंस की उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों का 80 से 100 प्रतिशत तक प्लेसमेंट हुआ है।

एनएलयू जोधपुर एशिया के सर्वाधिक विश्वसनीय ब्राण्ड में शुमार, बैंकॉक में मिला सम्मान

विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्यरत स्कूल ऑफ इंश्योरेंस स्टडीज के निदेशक प्रो. केएन भंडारी ने बताया कि एमबीए में वर्ष 2013-15 बैच का 100 प्रतिशत, वर्ष 2014-16 बैच का 90 प्रतिशत तथा वर्ष 2015-17 बैच के विद्यार्थियों का 86 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-15 बैच में कुल 11 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, उन सभी का कैम्पस प्लेसमेंट हुआ। इसी प्रकार वर्ष 2014-16 बैच में 20 छात्र अध्ययनरत थे, जिनमें से 18 छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट हुआ। वर्ष 2015-17 में 14 छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें से 12 छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट हो चुका है।

यह है देश की दूसरी सबसे अच्छी लॉ यूनिवर्सिटी

स्कूल ऑफ इश्योरेंस स्टडीज के एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर डॉ. आर. के. पुरोहित ने बताया कि एमएस इंश्योरेंस में वर्ष 2013-15 बैच में अध्ययनरत 11 छात्रों में से 10 छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट हुआ जो कि 80 प्रतिशत था। वर्ष 2015-16 में 18 छात्र अध्ययनरत थे, जिनमें से सभी 18 छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट हुआ जो कि 100 प्रतिशत था। इसी प्रकार वर्ष 2016-17 में अध्ययनरत 19 छात्रों में से 16 छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट हो चुका है, जो कि इस बैच में अध्ययनरत कुल छात्रों का 85 प्रतिशत है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम सक्सेना ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी। 


Read More
Praveen Singh

राजस्थान यूनिवर्सिटी ने मान लिए 5 पेपर आउट, दोबारा होंगी परीक्षाएं, यहां देखें घोषित हुई नई तारीखें


जयपुर। ।
राजस्थान विश्वविद्यालय में पेपर लीक प्रकरण के बाद एग्जामिनेशन प्लानिंग एंड मॉनीटरिंग कमेटी ने बीकॉम पार्ट तृतीय वर्ष के पांच पेपरों को आउट मानते हुए निरस्त कर दिया। विश्वविद्यालय ने प्रशासन ने इनकी परीक्षा के लिए अब नई तिथि घोषित की है। 

निरस्त माने गए पेपरों में बीकॉम पार्ट तृतीय वर्ष का अकाउंट्स एण्ड बिजनेस स्टेटिक्स का प्रथम और द्वितीय पेपर, इकॉनोमिकस एडमिनेस्ट्रेशन एण्ड फाइनेशियल मैनेजमेंट का प्रथम और द्वितीय पेपर और बिजनेस एडमिनेस्ट्रेशन का द्वितीय पेपर शामिल है।

ये नई तिथियां

परीक्षा नियंत्रक बीएल गुप्ता ने बताया निरस्त पेपरो की दुबारा परीक्षा के लिए नई तिथि घोषित की गई है। इनमें अकाउंट्स एण्ड बिजनेस स्टेटिक्स के प्रथम पेपर की परीक्षा 29 मई, द्वितीय पेपर की परीक्षा 31 मई को, इकॉनोमिकस एडमिनेस्ट्रेशन एण्ड फाइनेशियल मैनेजमेंट के प्रथम पेपर की परीक्षा 2 जून, द्वितीय पेपर की 5 जून तथा बिजनेस एडमिनेस्ट्रेशन केे द्वितीय पेपर की परीक्षा 7 जून को होगी। 


Read More