Showing posts with label University News. Show all posts
Showing posts with label University News. Show all posts

Friday, June 2, 2017

Praveen Singh

भूगोल बेस्ट टीचर अवार्ड पा चुकी प्रो. साधना कोठारी ने संभाला MLSU आर्ट्स कॉलेज के डीन पद का प्रभार



उदयपुर.

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के संघटक सामाजिक विज्ञान एवं मानवीकी महाविद्यालय (आट्र्स कॉलेज) के डीन पद का प्रभार बुधवार को प्रो. साधना कोठारी ने संभाला।प्रो. फरीदा शाह की सेवानिवृत्ति के बाद कला महाविद्यालय में डीन का पद खाली था। कार्यभार संभालने के बाद प्रो. कोठारी ने कहा कि सबको साथ रखकर शैक्षणिक उन्नयन के लिए कार्य करना प्राथमिकता रहेगी। कौशल विकास पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

भूगोल विभाग की प्रो. कोठारी कई विश्वविद्यालयों के बोर्ड व कमेटियों में सदस्य रह चुकी हैै। मैसूर विश्वविद्यालय से प्रो. कोठारी 2012 में भूगोल बेस्ट टीचर अवार्ड पा चुकी हैं। उनकी पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कई विदेशी विश्वविद्यालयों में शोध पत्र प्रस्तुत कर चुकीं कोठारी के निर्देशन में 20 स्कॉलर पीएचडी कर चुके हैं।


Read More
Praveen Singh

राजस्थान विश्वविद्यालय में यूजी के लिए प्रवेश प्रकिया शुरू



जयपुर

राजस्थान विश्वविद्यालय ने यूजी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रकिया आज से शुरू कर दी है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर प्रोस्पेक्टस भी जारी कर दिया हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय के सत्र 2017-18 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 प्रवेश कमेटी के संयोजक प्रो. एसएल शर्मा ने बताया कि पहली बार ग्रेजुएशन एडमिशन रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपए ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान की व्यवस्था की गई है। प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान विश्वविद्यालय के संघटक राजस्थान, कॉमर्स, महाराजा और महारानी कॉलेज के यूजी विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को सिर्फ दस दिन मिलेंगे।

 जिसमें दस जून तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद सभी महाविद्यालयों की प्रवेश कमेटी मेरिट के आधार पर पहली कट ऑफ लिस्ट पन्द्रह जून को जारी करेगी।


Read More

Monday, May 22, 2017

Praveen Singh

विश्वविद्यालयों को यूजीसी के निर्देश, तीन साल से पहले नहीं बदलेगा पाठ्यक्रम




बीकानेर

विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में तीन साल से पहले बदलाव नहीं करने के निर्देश सभी विश्वविद्यालयों को  दिए हैं। अब छात्र तीन साल तक वही पाठ्यक्रम पढ़ सकेंगे।

 इसके पीछे यूजीसी का उद्देश्य छात्रों को संबंधित पाठ्यक्रम में परिपूर्ण करना है। इससे पहले हर साल पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाता था। विश्वविद्यालयों से जुड़े विशेषज्ञों की मानें तो  इस बार पाठ्यक्रम प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते तथा सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में परिवर्तन का समावेश करते हुए बनेगा।

 इसके लिए विश्वविद्यालय में सत्र 2017-18 के लिए अध्ययन मण्डल की बैठक 28 मई से होगी। इसमें सभी तरह के पाठ्यक्रम तैयार होंगे। विश्वविद्यालय में छह संकाय हैं, इनमें कला, वाणिज्य, विज्ञान, शिक्षा, विधि और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। इन छह संकायों में करीब 36 विषय हैं। इन सभी विषयों के पाठ्यक्रम इसमें तैयार होंगे और उनके प्रस्ताव विद्या परिषद की अगली बैठक में रखे जाएंगे। 

प्रतियोगी परीक्षा के अनुकूल

विश्वविद्यालय के उप कुल सचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा के अनुसार विश्वविद्यालय प्रबंधन का प्रयास होगा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम बनाया जाए। 


Read More

Thursday, May 18, 2017

Praveen Singh

सौर ऊर्जा से जगमग होगा विश्वविद्यालय, लगेंगी 250 लाइटें


बीकानेर

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बिजली के मामले में आत्मनिर्भर होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। उसने सूरज की ताप से चलने वाली सोलर लाइटें विश्वविद्यालय परिसर में लगाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में करीब 250 रोड लाइटें लगाई जाएगी, 

जिनके साथ ही सोलर प्लेट और बेट्री लगी होगी। इसके बाद  विश्वविद्यालय परिसर में होने वाली बिजली की खपत को पूरा करने के लिए बड़ा प्रोजेक्ट लगाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें तो प्रथम चरण में शुरू हुई परियोजना के तहत करीब एक सौ लाइटों को लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। दो-तीन दिन में पूरे परिसर में सोलर लाइटें लग जाएगी। 

होंगे आत्मनिर्भर, फिर देंगे बिजली

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सोलर लाइटें लगाने का उद्देश्य बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना है। दूसरे चरण में इससे बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। इस संबंध में यह देखा जा रहा है कि विश्वविद्यालय में बिजली की कितनी खपत हो रही है और द्वितीय चरण में लगाई जाने वाले प्रोजेक्ट से कितनी बिजली का उत्पादन होगा। अगर अतिरिक्त उत्पादन होता है तो अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति सरकार को की जाएगी। 

चार दिन में काम पूरा

विश्वविद्यालय बिजली में स्वयं को आत्मनिर्भर बनाना चाहता है। इसके लिए पूरे विश्वविद्यालय परिसर में सोलर लाइट लगाई जा रही है। इसका काम तीन-चार दिन में पूरा हो जाएगा। 

प्रो भागीरथसिंह, कुलपति, एमजीएसयू, बीकानेर 


Read More
Praveen Singh

जोधपुर एनएलयू ने फिर बढ़ाया मान, 100 फीसदी रहा विद्यार्थियों का प्लेसमेंट


बासनी/जोधपुर

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर में वर्ष 2013-14 से वर्ष 2016-17 की अवधि में एमबीए तथा एमएस इंश्योरेंस की उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों का 80 से 100 प्रतिशत तक प्लेसमेंट हुआ है।

एनएलयू जोधपुर एशिया के सर्वाधिक विश्वसनीय ब्राण्ड में शुमार, बैंकॉक में मिला सम्मान

विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्यरत स्कूल ऑफ इंश्योरेंस स्टडीज के निदेशक प्रो. केएन भंडारी ने बताया कि एमबीए में वर्ष 2013-15 बैच का 100 प्रतिशत, वर्ष 2014-16 बैच का 90 प्रतिशत तथा वर्ष 2015-17 बैच के विद्यार्थियों का 86 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-15 बैच में कुल 11 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, उन सभी का कैम्पस प्लेसमेंट हुआ। इसी प्रकार वर्ष 2014-16 बैच में 20 छात्र अध्ययनरत थे, जिनमें से 18 छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट हुआ। वर्ष 2015-17 में 14 छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें से 12 छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट हो चुका है।

यह है देश की दूसरी सबसे अच्छी लॉ यूनिवर्सिटी

स्कूल ऑफ इश्योरेंस स्टडीज के एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर डॉ. आर. के. पुरोहित ने बताया कि एमएस इंश्योरेंस में वर्ष 2013-15 बैच में अध्ययनरत 11 छात्रों में से 10 छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट हुआ जो कि 80 प्रतिशत था। वर्ष 2015-16 में 18 छात्र अध्ययनरत थे, जिनमें से सभी 18 छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट हुआ जो कि 100 प्रतिशत था। इसी प्रकार वर्ष 2016-17 में अध्ययनरत 19 छात्रों में से 16 छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट हो चुका है, जो कि इस बैच में अध्ययनरत कुल छात्रों का 85 प्रतिशत है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम सक्सेना ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी। 


Read More
Praveen Singh

राजस्थान यूनिवर्सिटी ने मान लिए 5 पेपर आउट, दोबारा होंगी परीक्षाएं, यहां देखें घोषित हुई नई तारीखें


जयपुर। ।
राजस्थान विश्वविद्यालय में पेपर लीक प्रकरण के बाद एग्जामिनेशन प्लानिंग एंड मॉनीटरिंग कमेटी ने बीकॉम पार्ट तृतीय वर्ष के पांच पेपरों को आउट मानते हुए निरस्त कर दिया। विश्वविद्यालय ने प्रशासन ने इनकी परीक्षा के लिए अब नई तिथि घोषित की है। 

निरस्त माने गए पेपरों में बीकॉम पार्ट तृतीय वर्ष का अकाउंट्स एण्ड बिजनेस स्टेटिक्स का प्रथम और द्वितीय पेपर, इकॉनोमिकस एडमिनेस्ट्रेशन एण्ड फाइनेशियल मैनेजमेंट का प्रथम और द्वितीय पेपर और बिजनेस एडमिनेस्ट्रेशन का द्वितीय पेपर शामिल है।

ये नई तिथियां

परीक्षा नियंत्रक बीएल गुप्ता ने बताया निरस्त पेपरो की दुबारा परीक्षा के लिए नई तिथि घोषित की गई है। इनमें अकाउंट्स एण्ड बिजनेस स्टेटिक्स के प्रथम पेपर की परीक्षा 29 मई, द्वितीय पेपर की परीक्षा 31 मई को, इकॉनोमिकस एडमिनेस्ट्रेशन एण्ड फाइनेशियल मैनेजमेंट के प्रथम पेपर की परीक्षा 2 जून, द्वितीय पेपर की 5 जून तथा बिजनेस एडमिनेस्ट्रेशन केे द्वितीय पेपर की परीक्षा 7 जून को होगी। 


Read More

Saturday, May 13, 2017

Praveen Singh

एमजीएस विवि 15 विषयों में कराएगा डिप्लोमा




शहरके युवाओं को अब डिप्लोमा करने के लिए शहर नहीं छोड़ना होगा। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय एक साथ करीब 15 विषयों में डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। आने वाली जुलाई में ही पाठ्यक्रम शुरू होंगे। 

विवि ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। सभी पांच विभागों के अधीन तीन-तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू होंगे। विवि प्रशासन अब सिर्फ परीक्षा कराने की छवि से बाहर निकलने के प्रयास में है और उसी के तहत ये प्रक्रिया की जा रही है। अभी तक विवि की छवि सिर्फ परीक्षा कराने वाले विवि की है। इन डिप्लोमा पाठ्यक्रम को शुरू करने के लिए सरकार की अनुमति की भी जरूरत नहीं है। विवि की एकेडमिक और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में पारित कर शुरू होगा। सरकार से विवि ने 15 नए विषयों में पाठ्यक्रम की अनुमति जरूर मांगी है। वह अब सरकार पर निर्भर है कि इसमें से कितने विषयों में पाठयक्रम खोलने की अनुमति देती है। 

दरअसल विभाग खोलने की अनुमति के साथ ही सरकार को प्रत्येक विभाग में एक प्रोफेसर, दो एसाेसिएट और तीन असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद भी स्वीकृत करने होंगे जिससे सरकार पर वित्तीय भार भी आएगा लेकिन विवि के उम्मीद है कि सरकार अनुमति देगी। 

इन विषयों के विभागों के सरकार को भेजे प्रस्ताव 

हिंदी,संस्कृति, जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन, सोशल साइंस, इंटरनेशनल रिलेशन, इकोनोमिक्स में ग्रोथ डवलपमेंट, जियोग्राफी, पब्लिक पॉलिसी गवर्नेंस, कॉमर्स, एप्लाइड कैमिस्ट्री, फूड एवं न्यूट्रीशन, लॉ, एमएड, एमपीएड, योगा, मैनेजमेंट, सेंटर फॉर स्किल डवलपमेंट, होटल एवं टूरिज्म डवलपमेंट, हॉस्पिटिलिटी, एनजीओ मैनेजमेंट विभाग शामिल हैं। 

इन विषयों में होगा डिप्लोमा 

सेंटरफॉर वंशावली, राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति, आर्काेलॉजी, साइबर लॉ एवं सिक्योरिटी, फैशन डिजाइनिंग, वाइल्ड लाइफ, टेक्नोलॉजी क्वालिटी कंट्रोल एवं एश्योरेंस, फूड प्रोडक्शन, नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट, डिजाइन डवलपमेंट, सेंटर फॉर ट्रांसलेशन के अलावा तीन और विषय शामिल हैं। इसमें पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू होगा। 


Read More

Wednesday, May 10, 2017

Praveen Singh

परीक्षा समय से छह घंटे पूर्व व्हॉट्सएप पर आ गया पेपर


भीनमाल. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर की ओर से मंगलवार को आयोजित बीए द्वितीय वर्ष की भूगोल-द्वितीय की परीक्षा से पूर्व हाथ से लिखा हूबहू प्रश्न पत्र परीक्षा से पूर्व अलसुबह ही छात्रों के पास पहुंच गया था। जो कॉलेज में चर्चा का विषय रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 3 बजे से बीए द्वितीय वर्ष की भूगोल-द्वितीय की परीक्षा आयोजित होनी थी। लेकिन सवेरे 9 बजे से पहले ही व्हॉटसएप पर हाथ से लिखा हूबहू प्रश्न पत्र पहुंच गया था। परीक्षा के बाद मिलान करने पर अ भाग में क्रम संख्या 1 से 10 तक सभी प्रश्न क्रमानुसार हूबहू थे, जबकि ब भाग में क्रम संख्या 1 से 5 के वैकल्पिक सवालों में से प्रत्येक में से एक-एक सवाल क्रमबद्ध तरीके से तथा स भाग जिसमें पांच में से तीन प्रश्न करने अनिवार्य थे, उनमें से तीन सवाल हूबहू थे अर्थात् पूर्णांक के लिए सभी सवाल हस्तलिखित प्रश्नपत्र में मौजूद थे।

पता करवाएंगे

हस्तलिखित प्रश्न पत्र व्हॉटस-एप पर आने की जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसा है, तो पता करवाएंगे।

-कोमल कत्याल, परीक्षा प्रभारी, जीके गोवाणी राजकीय पीजी कॉलेज भीनमाल

Read More

Saturday, April 29, 2017

Praveen Singh

आज होगा राजस्थान विश्वविद्यालय का एकेडमिक सत्र पूरा,1 मई से गर्मियों का अवकाश

जयपुर।

राजस्थान विश्वविद्यालय का इस सत्र का एकेडमिक सत्र आज पूरा हो जाएगा। हालांकि एकेडमिक सत्र तीस अप्रैल तक होना था लेकिन कल रविवार अवकाश होने के कारण विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2016-17 का आज यह आखिरी दिन होगा। इसके बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी में 1 मई से दो महीने का गर्मियों का अवकाश शुरू हो जाएगा। एकेडमिक सत्र खत्म होने के साथ ही अब छात्रसंघ पदाधिकारियों का कार्यकाल भी आज समाप्त हो जाएगा जिसके बाद उन्हें छात्रसंघ कार्यालय खाली करने होंगे।

साथ ही विश्वविद्यालय के केंद्रीय छात्रसंघ कार्यालय का कब्जा फिर से छात्र कल्याण अधिष्ठाता को संभलाना होगा। हालांकि अभी प्रोफेशनल पाठयक्रम एलएलबी, बीबीए, बीसीए की परीक्षाएं होना बाकी हैं। साथ ही यूजी व पीजी की परीक्षाएं जारी हैं। लेकिन अवकाश के दौरान विश्वविद्यालय के सभी प्रशासनिक कार्य होते रहेंगे और परीक्षाएं चलती रहेगी। साथ ही जो शिक्षक परीक्षा कार्यों में लगे हुए है उनके लिए अवकाश नहीं रहेगा बल्कि अवकाश के दौरान परीक्षाओं व अन्य कार्यों के लिए जो शिक्षक कार्य संभाल रहे है उन्हें विश्वविद्यालय के नियमानुसार ही छुट्टियां मिलेगी।

15 जून तक जारी किया जाएगा रिजल्ट। सभी यूजी और पीजी की परीक्षाओं के परिणाम 15 जून तक घोषित कर दिए जाएंगे। जिसके बाद जून माह में आगामी सत्र 2017-18 के लिए प्रवेश प्रकिया शुरू होगी। लेकिन विश्वविद्यालय में एसओजी की कार्रवाही होने के कारण इस बार समय पर परीक्षा जारी होने में संदेह उत्पन्न हो रहा हैं। 

Read More

Monday, April 24, 2017

Praveen Singh

एनएलयू जोधपुर एशिया के सर्वाधिक विश्वसनीय ब्राण्ड में शुमार, बैंकॉक में मिला सम्मान


जोधपुर
एनएलयू जोधपुर को थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक में आयोजित एशिया के सर्वाधिक विश्वसनीय ब्राण्ड अवाड्र्स सेरेमनी 2016 में सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव सोहनलाल शर्मा ने बताया कि इस पुस्कार के लिए आईबीसी इन्फोमीडिया की ओर से एशिया के दस बड़े देशों में भौतिक सर्वेक्षण आयोजित किया गया। एमआरजी के सहयोग से एक लाख उपभोक्ताओं का ऑनलाइन सर्वे किया गया।

यह है देश की दूसरी सबसे अच्छी लॉ यूनिवर्सिटी

ब्राण्ड रिसर्च रिपोर्ट के आधार पर रैंकिंग करके 50 सर्वश्रेष्ठ ब्राण्ड्स का चयन किया गया। पुरस्कृत होने वाले ब्राण्ड्स की सूची में एनएलयू जोधपुर का नाम भी घोषित किया गया। यूनिवर्सिटी की ओर से असिस्टेंट डीन (लॉ) एस के कौशिक को यह पुरस्कार प्रापत करने के लिए नामित किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. पूनम सक्सेना ने एनएलयू जोधपुर की सफलता पर कहा कि हम अपने विद्यार्थियों एवं फैकल्टी मैम्बर्स को लगातार विश्वस्तरीय मंचों पर सफलता के नित नए सोपान चढ़ते देख रहे हैं। यह पूरे प्रदेश के लिये गर्व की बात है।

जोधपुर की इस दिवंगत बेटी की याद में देशभर के एनएलयू के बीच होंगी प्रतियोगिता

उन्होंने बताया कि थाई चैम्बर ऑफ कॉमर्स के बेल्जियन लक्जमबर्ग प्रेसीडेंट डॉ. सुथर्म वेलेसेथियन तथा आईबीसी इन्फोमीडिया के सीईओ हेमन्त कौशिक ने 16 अप्रेल 2017 को थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक के होटल ग्राण्ड हयात में एशिया के सर्वाधिक विश्वसनीय ब्राण्ड अवाड्र्स सेरेमनी 2016 पुरस्कार प्रदान किए। आईबीसी इन्फोमीडिया न्यूजर्सी (अमरीका) स्थित इण्टरनेशनल काउंसलिंग कॉर्पोरेशन का एक प्रभाग है। 

Read More
Praveen Singh

जोधपुर के इस विश्वविद्यालय में भर्ती के लिए इस बार होगी लिखित परीक्षा

जोधपुर ।
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में रविवार को हुई एकेडमिक कौंसिल की बैठक में विवि में शिक्षक व गैर शिक्षकों की भर्ती से संबंधित ऑर्डिनेंस पास कर दिए हैं। राज्य से अनुमोदन के बाद विवि में नई भर्ती हो सकेगी। इस बार सीधी भर्ती की बजाय विज्ञापन व स्क्रूटिंग के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पास होने के बाद साक्षात्कार होगा, जिसकी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाएगी। पूरी भर्ती विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमानुसार ही होगी।

विवि के केंद्रीय कार्यालय में सुबह 11.30 बजे कुलपति प्रो. आरपी सिंह की अध्यक्षता में एकेडमिक कौंसिल की बैठक हुई, जिसमें डीन, डायरेक्टर्स के साथ सभी विभागों के अध्यक्ष सम्मिलित हुए। बैठक में 12 आइटम थे। ढाई साल से अटका ऑर्डिनेंस 317, ऑर्डिनेंस 317-बी और ऑर्डिनेंस 321 को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। ऑर्डिनेंस 317 पास होने से विवि के विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय, ऑर्डिनेंस 317-बी से इंजीनियरिंग संकाय और ऑर्डिनेंस 321 से गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद विवि प्रशासन रिक्त पदों का विज्ञापन जारी करेगा। ऑर्डिनेंस पास करने के साथ विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम अर्हताएं निर्धारित कर ली गई है।

पैनल ऑफ एक्सपर्ट पास

कौंसिल ने पैनल ऑफ एक्सपर्ट भी पास कर दिया जो राजस्थान लोक सेवा आयोग के पास भेजा जाएगा। इसके अनुसार साक्षात्कार में विभिन्न पैनल के शिक्षक बैठ सकेंगे। बैठक में पीएचडी ऑर्डिनेंस, एडमिशन बोर्ड के मिनट्स और जॉइंट रिसर्च बोर्ड के मिनट्स स्वीकृत कर दिए गए।

Read More

Friday, April 21, 2017

Praveen Singh

जेएनवीयू में बीएड फर्स्ट ईयर के रिवैल्यूएशन के आवेदन शुरू

जोधपुर | जयनारायणव्यास विश्वविद्यालय एवं जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर जैसलमेर जिलों के सभी संबद्ध महाविद्यालयों के जेएनवीयू पाठ्यक्रम के बीएड प्रथम वर्ष के पुनर्मूल्यांकन आवेदन ऑनलाइन शुरू हो गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जैताराम विश्नोई ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2016 का परिणाम 25 मार्च को घोषित हो चुका है। परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jnvu.edu.in पर 1 मई तक ऑनलाइन उपलब्ध है। परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन के पश्चात उसकी हार्डकॉपी विश्वविद्यालय केंद्रीय कार्यालय की एकल खिड़की में 3 मई तक करवाएं। अगर कोई विद्यार्थी डाक द्वारा अपना आवेदन भेजता है तो वह निश्चित रूप से परीक्षा विभाग में 3 मई को शाम 5 बजे तक पहुंच जाना चाहिए। इसके बाद प्राप्त आवेदनों को शामिल नहीं किया जाएगा। 

*👬📚एज्युकेशन न्यूज ग्रुप 📚👭*


Read More
Praveen Singh

कश्मीरी छात्रों के साथ गंगरार कस्बे में मारपीट

chittorgarh

जानकारी के अनुसार गंगरार स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय में पढऩे वाले कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा थानांतर्गत बदपुरा के अब्दुल रऊफ वार, फसल बशीर सहित कुछ छात्र किसी काम से गंगरार कस्बे में गए थे। वहां चौराहे पर इन दोनों के साथ मारपीट हुई। इस संबंध में देर रात अब्दुल रऊफ वार की रिपोटर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गंगरार थाने में भादसं की धारा 341, 323 के तहत मारपीट का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, मारपीट से गुस्साए कश्मीर के अन्य छात्रों ने गुरुवार सुबह विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। इन छात्रों का आरोप था कि विश्वविद्यालय में तो वे सुरक्षित हैं, लेकिन बाहर जाने पर सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं।

आठ घंटे बाद एफआईआर

कश्मीर के छात्रों के साथ मारपीट मामले में रिपोर्ट देने वाले अब्दुल रऊफ ने घटना शाम 6 से 6.30 बजे की बताई है। घटना के दो से तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक तौर पर छात्र अब्दुल रऊफ ने शरीर पर कोई चोट होने की बात से इनकार किया, जबकि फसल बशीर ने पांव में सूजन की बात बताई। घटना को लेकर एफआईआर भी रात दो बजकर 10 मिनट पर दर्ज करवाई गई।

पहले भी हो चुके हैं विवाद

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में पढऩे वाले कश्मीरी छात्रों के साथ स्थानीय का विवाद पहला नहीं है। इससे पहले भी कई बार कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी नारे लगाने, बीफ विवाद समेत अन्य मामलों में विवाद के बाद मारपीट जैसी स्थिति भी पैदा हुई थी।

पूरी सुरक्षा दिलाएंगे छात्रों को

कुछ छात्रों ने मारपीट की शिकायत की थी। गंगरार थाने में मामला दर्ज करवाने के साथ ही हमने पुलिस के सहयोग से इन छात्रों का मेडिकल कराया गया इसमें मामूली चोट आई है। इसमें जनप्रतिनिधि, पुलिस व प्रशासन के सहयोग से छात्रों को पूरी सुरक्षा दिलाई जाएगी।

हरीश गुरनानी, ओएसडी मेवाड़ विश्वविद्यालय, गंगरार

जांच कर पकड़ेगे दोषियों को

मेवाड़ विश्वविद्यालय के छात्रों ने मारपीट का मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ  दर्ज करवाया है। दोषियों का पता लगवाकर गिरफ्तारी के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

दिनेश सुखवाल, थाना प्रभारी गंगरार

Read More

Thursday, April 20, 2017

Praveen Singh

ब्लूटूथ से नकल करते दबोचा, चकमा देकर भागा छात्र

भरतपुर

राजस्थान विश्वविद्यालय के उडऩदस्ते की ओर से गुरूवार को औचक निरीक्षण के दौरान डीग के राजकीय कॉलेज से एक छात्र को ब्लूटूथ से नकल करते दबोच लिया। इस दौरान चल रही कार्रवाई में छात्र मौके से भाग निकला।

कॉलेज स्टाफर्स ने छात्र को पकडऩे का प्रयास भी किया, लेकिन छात्र भाग निकलने में सफल रहा। वहीं, उडऩदस्ते की ओर से एक अन्य कार्रवाई में कुम्हेर के एक कॉलेज ने एक छात्र को पर्चें से नकल करते भी पकड़ा है।

उडऩदस्ता समन्वयक डॉ. मेघराज शर्मा ने बताया कि दस्ते से ओर से डीग स्थित आदितेन्द्र राजकीय महाविद्यालय में सांयकालीन पारी में बीए द्वितीय वर्ष परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्वयंपाठी छात्र हरिओम शर्मा   की जांच के दौरान कान पर ब्लूटूथ लगा कर  और उसे स्कार्फ से ढक कर नकल करते पाया। इस दौरान कॉलेज के उपाचार्य की ओर से छात्र से सवाल किए गए तो वह मौके से भाग निकला, जिसका मौजूद कॉलेज स्टाफर्स ने पीछा भी किया, लेकिन छात्र भाग निकला।

इस पर उडऩदस्ते ने रिपोर्ट तैयार की। इससे पहले दस्ते ने सुबह कालीन पारी में कुम्हेर स्थित चामुण्डा देवी कन्या महाविद्यालय  में चल रहे बीए पार्ट तृतीय  के प्रथम पेपर में निरीक्षण के दौरान हंसराज नाम के छात्र को वन वीक सीरीज का पर्चा पकड़ा। समन्वयक ने बताया कि दोनों नकल के केस बनाकर विश्वविद्यालय भेजे गए है। उडऩदस्ता दल में डॉ. सुरेन्द्र ङ्क्षसह, मधु गोधारा, डॉ. विनय कुमार शर्मा, डॉ. विनोद भारद्वाज रहे।


Read More
Praveen Singh

यूजीसी और जेएनयू को मिला हाई कोर्ट से नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने एडमिशन के मामले को लेकर यूजीसी और जेएनयू को नोटिस दिया है। हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है, जिसमें यूजीसी के एमफिल और पीएचडी में दाखिले के लिए याचिकाकर्ता ने तय किए गए नियम को चुनौती दी गई है।
Read More
Praveen Singh

सुविधा-संपन्न है हमारी यूनिवर्सिटी, टीचिंग स्टाफ आैर स्टूडेंट्स की कमी चिंता का विषय

अजयमेरूके प्रांगण में ज्ञान-ध्यान का आलय है महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय। कुलगीत के यह बोल साकार कर रहे इस विश्वविद्यालय का परिसर राज्य की सभी सरकारी विश्वविद्यालयों की तुलना में स्वच्छ हरा-भरा यानी “क्लीन एंड ग्रीन’ है।
Read More
Praveen Singh

आरयू ने नॉन नेट फैलोशिप के फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाई

जयपुर | राजस्थानयूनिवर्सिटी ने यूजीसी की नॉन नेट फैलोशिप के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले फॉर्म जमा कराने की आखिरी तारीख 28 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 28 अप्रैल कर दिया गया है। छात्रों का कहना था, कि उन्हें शॉर्ट नोटिस में आखिरी तारीख के बारे में बताया गया। जिसके चलते तारीख बढ़ाने की अपील की गई थी, जिसे कुलपति के आदेशों के बाद मान लिया गया है। छात्रों को यूजीसी की ओर से इस फैलोशिप के रूप में अलग से व्यवस्था की गई है, जिसमें उन्हें 8 हजार रुपए यूजीसी देती है। अब निश्चित तारीख तक फॉर्म भरकर रिसर्च विभाग में जमा कराने होंगे। इससे पहले छात्रों को अपने-अपने विभाग गाइड आदि से सभी औपचारिकताएं पूरी करानी होंगी।

*👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭*


Read More
Praveen Singh

एक्जाम स्टार्ट होने से पहले ही ये रैकेट करता था राजस्थान में पेपर लीक, 23 तक रिमांड पर कई जिलों के लोग

जयपुर.
देश के सबसे बड़े राज्य में पेपर लीक करने वाले बड़े रैकेट के खुलासे के बाद पकड़ में आए 13 लोगों में से 12 को 23 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया है। 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की तो मामले की तह तक पहुंच पाई पुलिस...

 एसओजी से जुड़े अधिकारियों ने Rajasthanpatrika.com को बताया कि, एक दर्जन से ज्यादा लोग हैं, जिन्होंने एक्जाम स्टार्ट होने से पहले ही कई जगह पेपर लीक किए। राजस्थान यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर खुद ये काम कराता था। एक कार्रवाई के दौरान खुलासा करते हुए 13 लोगों को गिरफतार किया गया। एसओजी ने गिरफ्तार 12 आरोपितों को एसीएमएम-12 कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को 23 अप्रेल तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पहले बुधवार तक ही मिली रिमांड

इससे पूर्व सोमवार को एक आरोपित को जज के निवास पर पेश कर 19 अप्रेल तक रिमांड पर भेजा।

राजस्थान विश्वविद्यालय समेत बीकानेर विश्वविद्यालय के पेपर लीक करने वाले इस रैकेट के आरोपितों को एसओजी ने अलग-अलग छापामार कार्रवाई कर गिर तार किया है। इस मामले में एसओजी ने मंगलवार को जयपुर निवासी शरद शर्मा, नंदलाल माली, बाबुलाल गुप्ता, जेपी जाट और राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गोविंद पारीक दौसा निवासी चन्द्रप्रकाश, अनिाल रावत, अजय कुमार बीकानेर निवासी निरंकार स्वरूप मोदी हनुमानगढ़ निवासी व्याख्याता कालीचरण चौमू निवासी शंखूदयाल और शंकरलाल चौपड़ा को कोर्ट में पेश किया।

एसओजी ने अदालत में सभी से पूछताछ व अन्य कडि़या जोडऩे के लिए 25 अप्रेल तक रिमांड मांगा था। कोर्ट ने स ाी को पांच दिन के रिमांड पर पुलिस अ िारक्षा में सौंप दिया है। इससे पूर्व एसओजी निपूण मोदी को सोमवार को जज के निवास पर पेश कर चुकी थी।

व्हाट्सएप से पहुंचे तह तक

एसओजी ने इस रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए लीक होते प्रश्नपत्रों की छानबीन की। इसके बाद उनको जानकारी मिली की पेपर व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की तो मामले की तह तक पहुंची और आरोपितों को पकड़ा है। उन्होने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय समेत बीकानेर विश्वविद्यालय के कुछ पेपर लीक किए गए हैं। अ ाी पूछताछ की जा रही है और ाी कई मामले ाुलने की संभावना है।

*अब हर खबर आप तक लाइव*

डाउनलोड करें एजुकेशन न्यूज़ ग्रुप का एंड्राइड एप सबसे बड़ी एंड्राइड स्टोर गूगल प्ले स्टोर से. नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=edunews.group&hl=en

👬📚 *एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप*  📚👫


Read More