Showing posts with label Udaipur News. Show all posts
Showing posts with label Udaipur News. Show all posts

Friday, June 2, 2017

Praveen Singh

भूगोल बेस्ट टीचर अवार्ड पा चुकी प्रो. साधना कोठारी ने संभाला MLSU आर्ट्स कॉलेज के डीन पद का प्रभार



उदयपुर.

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के संघटक सामाजिक विज्ञान एवं मानवीकी महाविद्यालय (आट्र्स कॉलेज) के डीन पद का प्रभार बुधवार को प्रो. साधना कोठारी ने संभाला।प्रो. फरीदा शाह की सेवानिवृत्ति के बाद कला महाविद्यालय में डीन का पद खाली था। कार्यभार संभालने के बाद प्रो. कोठारी ने कहा कि सबको साथ रखकर शैक्षणिक उन्नयन के लिए कार्य करना प्राथमिकता रहेगी। कौशल विकास पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

भूगोल विभाग की प्रो. कोठारी कई विश्वविद्यालयों के बोर्ड व कमेटियों में सदस्य रह चुकी हैै। मैसूर विश्वविद्यालय से प्रो. कोठारी 2012 में भूगोल बेस्ट टीचर अवार्ड पा चुकी हैं। उनकी पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कई विदेशी विश्वविद्यालयों में शोध पत्र प्रस्तुत कर चुकीं कोठारी के निर्देशन में 20 स्कॉलर पीएचडी कर चुके हैं।


Read More

Sunday, May 14, 2017

Praveen Singh

उदयपुर: दसवीं बोर्ड का परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद, परिणाम सुधार के लिए किए गए ये अतिरिक्त प्रयास



उदयपुर .

इस बार कक्षा 10 के विद्यार्थियों के परिणाम में सुधार के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने जमकर कसरत की। जानकारों का मानना है कि 10वीं बोर्ड का परिणाम इस बार पहले से बेहतर होगा। इसके लिए तत्कालीन जिला कलक्टर रोहित गुप्ता के नेतृत्व में प्री बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर 5 बार कक्षा 10 के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया।

साथ ही पहली बार में जिन स्कूलों का परिणाम कम रहा, उनकी मॉनिटरिंग की गई और परिणाम सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयास किए गए। साथ ही उनके संस्था प्रधानों को भी परिणाम सुधार के लिए पाबंद किया गया। इतना ही नहीं समान परीक्षा की तरह इन परीक्षाओं के भी पेपर बनवाए गए। इसके मॉनिटरिंग में शिक्षा विभाग के अलावा भी दूसरे विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम सुधारने के लिए प्री बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर विद्यार्थियों का लिखित मूल्यांकन किया गया। इससे परिणाम में अपेक्षित सुधार की संभावना है।

शिवजी गौड़, जिला शिक्षा अधिकारी, मा.शि. 

Read More

Tuesday, May 2, 2017

Praveen Singh

सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो मत गंवाइए ये मौका, उदयपुर में सेना भर्ती रैली 20 से 30 मई तक


उदयपुर.

सेना भर्ती रैली आगामी 20 से 30 मई तक उदयपुर में आयोजित होगी। रैली में जोधपुर, पाली, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, सिरोही तथा जालोर जिले के आशार्थी भाग लेंगे। 

सेना भर्ती रैली के दौरान सैनिक सामान्य पद, सैनिक क्लर्क, एसकेटी, सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट, सैनिक टेक्निकल और सैनिक ट्रेडमेन पदों पर भर्ती होगी। सेना भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम 7 अप्रेल से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।


Read More
Praveen Singh

पूरक परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेगा सिर्फ एक दिन, विभाग की गलती का खामियाजा उठाना पड़ेगा विद्यार्थियों को


उदयपुर
लगता है शिक्षा विभाग पूरक आने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभावान समझता है। तभी तो उन्हें तैयारी के लिए एक दिन का ही वक्त दिया है। प्रदेशभर में शिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ेगा। मामला है स्थानीय परीक्षा के बाद होने वाली पूरक परीक्षा का। शिक्षा विभाग के अधिकारियो की लापरवाही की वजह से पूरक (सप्लीमेंट्री) आने वाले विद्यार्थियों को तैयारी के लिए सिर्फ एक दिन का ही समय मिलेगा। 

दरअसल,  कक्षा 1 से 4, 6, 7, 9 व 11 की परीक्षाएं पूर्ण रूप से 27 अप्रेल को संपन्न हुई। उसके बाद परिणाम 29 अप्रेल को जारी करना था। एेसे में परिणाम जारी करना सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के समान था। इस पर परिणाम जारी करने की तिथि विभाग ने पहले 1 मई और अब 4 मई घोषित की है। एेसे में कक्षा 9 व 11 में पूरक आने वाले विद्यार्थियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। 

परिणाम में से जो बच्चे पूरक आएंगे उनकी परीक्षा 6 से 8 मई तक होगी। अब सवाल ये उठता है कि परिणाम 4 मई को और पूरक परीक्षा 6 मई से एेसे में बच्चों को पूरक परीक्षा की तैयारी के लिए सिर्फ एक दिन का समय मिलेगा। जानकारों का कहना है कि ये बच्चे इतने ही प्रतिभावान होते तो फिर पूरक क्यों आते।

जल्द निकालें परिणाम 

 परिणाम जारी करने की अंतिम तिथि 4 मई है। हमने संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि पहले परिणाम निकालें, पूरक परीक्षा तय समय पर करानी है। 

शिवजी गौड़, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा, उदयपुर 

तिथियों में करंे परिवर्तन 

विभाग विद्यार्थी हितों को देखते हुए पूरक परीक्षा की तिथियों में परिवर्तन करे, जिससे विद्यार्थियों को तैयारी का समय मिल सके। विभाग भविष्य में व्यावहारिक आदेश ही जारी करे, जिससे एेसी असमंजस की स्थिति नहीं बने। 

शशिभूषण शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ 


Read More

Monday, May 1, 2017

Praveen Singh

उदयपुर के कल्पित को मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा, जेइई मेन्स टॉप करने पर भिजवाया आईपेड


जेईई मेन एग्जाम में ऑल इंडिया टॉप करने वाले उदयपुर के कल्पित वीरवाल को बधाई संदेश के साथ मुख्यमंत्री ने आईपेड 2 उपहार स्वरूप भेजा है। इस उपहार को लेकर कलक्टर रोहित गुप्ता, एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल कल्पित के पुराना आरटीओ ऑफिस स्थित मकान पर पहुंचे और बधाई दी। 

मिठाई के साथ कल्पित और उसके पिता पुष्कर वीरवाल, मां पुष्पा वीरवाल को कलक्टर एसपी ने सरकार की ओर से इस कामयाबी के तौर पर बधाई दी। कल्पित और उसके पेरेंट्स केा मिठाई खिलाई। कल्पित को शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी की ओर से भी बधाई दी गई। गौरतलब है कि कल्पित वीरवाल ने जेईई मेन एग्जाम में 360 में से 360 अंक लाकर इतिहास रच दिया है। कल्पित अब जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुटा हुआ है। सीएम से पुरस्कार पाकर कल्पित बेहद खुश दिखा।


Read More
Praveen Singh

distance education@इग्नू चलाएगा कंप्यूटर साक्षरता अभियान, प्रदेश में खुलेंगे 5 डिजीटल लर्निंग सेंटर

उदयपुर.
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की अब तक दूरस्थ शिक्षा दिलवाने में महती भूमिका रही है। डिजीटल इंडिया के सपने को कंप्यूटर साक्षरता के माध्यम से ही पूर्ण किया जा सकता है। डिजीटल भारत के लिए गांवों में कंप्यूटर साक्षरता की जरूरत है। कंप्यूटर साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए इग्नू राजस्थान में 5 डिजीटल सेंटर खोलेगा। सरकार अनुमति देती है तो विश्वविद्यालय ने ब्लॉक, तहसील, पंचायत स्तर पर ई-मित्र के माध्यम से कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की है।

यह जानकारी क्षेत्रीय सेवा विभाग के निदेशक डॉ. वीवी रेड्डी ने रविवार को उदयपुर में हुई इग्नू के समन्वयकों की बैठक में दी। बैठक में बताया गया कि इग्नू की ओर से प्रदेश में जिला ब्लॉक स्तर पर 80 सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। प्रतिवर्ष इनमें करीब 60 हजार विद्यार्थी नामांकित होते हैं। कप्यूटर साक्षरता के लिए महिला, एससी, एसटी वर्ग के लोगों के लिए प्रशिक्षण की महत्ती जरुरत उत्पन्न हो गई है। इग्नू की ओर से देश के 3 हजार कॉलेज में स्टडी सेंटर चल रहे हैं, इनमें करीब 10 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं।

ग्रामीणों को कंप्यूटर प्रशिक्षण

वक्ताओं ने कहा कि विश्वद्यिालय ने घर- घर इग्नू का नया नारा दिया है। इसके तहत ग्रामीणों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, युवाओं को डेयरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कंप्यूटर साक्षरता के तहत विवि ने ग्रामीणों को 40 घंटे का प्रशिक्षण देने और आईटीसी के लिए 6 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कैदियों को देंगे उच्च शिक्षा

मुख्य अतिथि सुविवि के कुलपति प्रो. जेपी शर्मा थे। उन्होंने इग्नू के दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा के प्रयासों को बेहतर बताया। अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 16 केंद्रीय और जिला जेलों में कैदियों को निशुल्क उच्च शिक्षा दी जाएगी। जयपुर केन्द्र के सहायक क्षेत्रीय निदेशक कमलेश मीना ने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी जिले के 45 समन्वयक शामिल हुए।

Read More