Showing posts with label Tonk news. Show all posts
Showing posts with label Tonk news. Show all posts

Saturday, April 29, 2017

Praveen Singh

उच्च न्यायालय ने दिए आदेश, अगामी भर्ती होने तक वर्तमान पदों पर कार्य करते रहेगें कार्मिक

टोंक

टोंक. जिले की गणेती ग्राम पंचायत के  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में निजी सहभागिता (पीपीपी मोड़) पर कार्यरत संविदा कार्मिकों की सेवा समाप्ति से जुड़े मामले में उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ ने राज्य सरकार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी टोंक को आदेश दिए हैं कि वे कार्मिकों से सीधे अनुबंध करें। आगामी भर्ती तक मौजूदा पदों पर उन्हें कार्य करने दें। अदालत ने इस बारे में याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन को दो माह में निस्तारित करने के भी स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए हैं।

न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह सिराधना की एकलपीठ ने यह आदेश गणेती प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पीपीपी मोड़ पर संविदा के आधार पर कार्य कर रहे सरजीतप्रसाद गुर्जर तथा 9 अन्य कार्मिकोंं की ओर से अधिवक्ता लक्ष्मीकान्त शर्मा के जरिए दायर याचिका की सुनवाई के बाद निस्तारण करते हुए दिए हैं। याचिका में बताया था कि याचिकाकर्ता करीब एक वर्ष से पीपीपी मोड़ पर  डॉ. एस. पी. सुद्रेना के अधीन संविदा पर कार्य कर रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टोंक ने गत 6  अप्रेल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का संचालन संतोषजनक नहीं होना बताकर 4 मई 2017 के बाद इनका अनुबंध निरस्त किए जाने के आदेश जारी कर दिए। अनुबंध निरस्त किए जाने से याचिकाकर्ताओं की भी सेवाएं समाप्त हो रही हैं। अदालत ने सुनवाई के बाद आदेश दिए हैं कि याचिकाकर्ता के साथ विभाग सीधा अनुबंध करे और याचिका में उठाए गए मामले का दो माह में निपटारा करे।

Read More
Praveen Singh

ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाल कर रहे है मनुहार


टोंक

मालपुरा .प्रवेशोत्सव के प्रथम चरण में शनिवार को राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय पारली में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों से अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालय में कराने को कहा। प्रधानाचार्य रामधन चौधरी, अरुणा पाराशर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों के सहयोग से घर-घर सम्पर्क कर सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की मनुहार की। विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उल्लेखनीय है कि उपखण्ड के सभी सरकारी विद्यालयों को नामांकन बढ़ाने के लिए लक्ष्य दिए गए हैं।

15 मेधावी छात्राओं को मिली स्कूटी

मालपुरा. मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य डॉ. बी. एल. दायमा ने 15 छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया। सादा समारोह में प्राचार्य डॉ. बी. एल. दायमा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मेरिट के अनुसार स्कूटी दी जाती है।

 छात्राओं के लिए नि:शुल्क साइकिल, मेधावी विद्यार्थियों के लिए लेपटॉप योजना, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना चलाई हुई है। समारोह में उपाचार्य डॉ. बी. एल. मीणा, डॉ. पुनित बंसल, डॉ. जी. एल. गुप्ता, डॉ. एन. के. मीणा, डॉ. अली हसन. डॉ. आर. एन. बैरवा, डॉ. लक्ष्मी शर्मा सहित महाविद्यालय के व्याख्याता व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Read More
Praveen Singh

छात्राओं को मिलेगा ठंड़ा पानी, प्रधान ने वाटर कूलर लगाने की घोषणा की


टोंक
देवली. बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत शनिवार को क्षेत्र की विभिन्न राजकीय स्कूलों में कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गई। देवली गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान शकुंतला वर्मा, सरपंच मंजू देवी, प्रधानाचार्य अनिता लाठी ने 28 छात्राओं को साइकिलें वितरित की। प्रधान ने कहा कि छात्राएं साइकिल का उपयोग शिक्षा में करें। इस दौरान शाला समिति अध्यक्ष शिवराज गुर्जर, भाजयुमो देहात उपाध्यक्ष अजय सिंह शक्तावत आदि मौजूद थे। प्रधान ने कार्यक्रम में स्कूल में वाटर कूलर लगाने की घोषणा की। इधर, पनवाड़ गांव में सरपंच मंजू देवी, प्रधानाचार्य हंसराज मीणा, गजराज सिंह राजावत आदि ने 38 छात्राओं को साइकिलें वितरित की। इस दौरान ग्रामीण महावीर माली, शराफत अली, राजेश पारीक, गोपाल सुराणा आदि उपस्थित थे।

देवली के पनवाड़ गांव में शनिवार को नवीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल वितरित करते अतिथि।

छात्राओं को मिली साइकिलें

मालपुरा. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 9 की 41 छात्राओं को साइकिलों का नि:शुल्क वितरण प्रधानाचार्य बीना बेदी ने वितरण किया। समारोह में प्रधानाचार्य ने कहा कि सरकार की ओर से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। साइकिलें मिलने से छात्राओं को घर से विद्यालय आने व जाने में आसानी होगी। साइकिलें मिलते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर कार्यालय सहायक अशोक काबरा सहित शिक्षिकाएं व छात्राएं भी मौजूद थी।

Read More

Friday, April 21, 2017

Praveen Singh

नही पहनकर आ सकेगें अब स्कूलों मनमर्जी के कपड़ेे, ड्रेस कोड में नजर आएगें शिक्षक-शिक्षिकाएं

टोंक. सरकारी विद्यालयों की शिक्षिकाओं के लिए भी ड्रेस कोड लागू करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लागू होने पर शिक्षिकाएं नीली साड़ी पहने नजर आएंगी। इसी प्रकार शिक्षकों के लिए भूरी या काली पेंट, हल्का गुलाबी या आसमानी शर्ट की ड्रेस रखने का प्रस्ताव लिया गया है। सचिवालय में हुई बैठक में यह सुझाव गत दिनों ड्रेस निर्धारण समिति ने सरकार को दिए है।

 जल्द ही इस पर अमल होने की उम्मीद है। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के संग शिक्षक भी गणवेश में नजर आएंगे। इसको लेकर विभाग की ओर से मंथन किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इससे शिक्षकों की भी अलग से पहचान रहेगी। प्रदेश के सभी राजकीय शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए गत दिनों पोशाक का निर्धारण कर दिया गया है।

इसको लेकर प्रारम्भिक शिक्षा विभाग की ओर से संयुक्त शासन सचिव (आयोजना) विभाग की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। इसी समिति ने सरकारी विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए भी गणवेश की कवायद शुरू की है। ड्रेस कोड पर मंथन को लेकर पांच व 17 अप्रेल को जयपुर में बैठक हो चुकी है। इसमें शिक्षिकों के लिए भी ड्रेस का निर्धारण किया गया है।

 प्रदेशभर से आए जिला शिक्षा अधिकारी इसमें शामिल हुए है। इन्होंने ही यह सुझाव समिति को दिए है। मिले सुझावों को समिति ने सरकार को भिजवाएं है।

आसान होगी पहचान

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक सुभाषचंद शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की गणवेश को लेकर अन्तिम निर्णय जयपुर में होगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के भी गणवेश में आने से उनकी अलग ही पहचान रहेगी। 

Read More