Showing posts with label Shala Darpan News. Show all posts
Showing posts with label Shala Darpan News. Show all posts

Wednesday, May 10, 2017

Praveen Singh

ग्रीष्मावकाश में भी अपडेट रखना होगा शाला दर्पण पोर्टल


बीकानेर
राज्य के सरकारी स्कूलों के संस्था प्रधानों को अब शाला दर्पण पोर्टल अपडेट रखना होगा। ग्रीष्मावकाश में भी संस्था प्रधानों को स्कूल की सूचनाएं अपडेट रखनी होंगी।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी संस्था प्रधानों को विद्यालय  प्रोफाइल व इन्फ्रास्ट्रक्चर मॉड्यूल में विद्यालय परिसर, कक्षा कक्ष, संसाधन विवरण, प्रयोगशाला तथा अन्य सुविधाओं को अपडेट रखने को कहा है।

परिषद के राज्य परियोजना निदेशक अशफाक हुसैन  ने बताया कि पोर्टल पर गलत सूचना अथवा अपडेट नहीं होने पर संस्था प्रधान जिम्मेदार होंगे।

Read More
Praveen Singh

Shala darpan Result Module

```शाला दर्पण रिजल्ट मॉड्यूल
ग्रीन शीट की winrar फ़ाइल को डाउनलोड करने का प्रोसेस``` ---
1. *WINRAR trial based version*  डाउनलोड कर *install* करें ।
2. अब शाला दर्पण पर ग्रीन शीट को process कर डाउनलोड करेंगे तो *SAVE/OPEN WITH का POP-UP* खुलेगा ।
3. SAVE  में  नीचे दिए गए ऑप्शन में ब्राउज कर *winrar* select करें । फिर OK करें ।
4. इसके बाद BOX खुलेगा जिसमें रिजल्ट फ़ाइल को select कर क्लिक कर पुनः WINRAR
( *जहां C प्रोग्राम फ़ाइल में है)* उसे Select व क्लिक कर Acrobat रीडर के जरिये खोले तब ग्रीन शीट pdf format में दिखेगी ।
5 बाद में पीडीएफ की save as के जरिये save करें ।

👫📚 *एजुकेशन न्यूज ग्रुप* 📚👫


Read More

Friday, April 28, 2017

Praveen Singh

शाला दर्पण पोर्टल का सर्वर डाउन, दो दिन में अपलोड नहीं हुआ रिजल्ट

शिक्षाविभाग ने स्कूली स्तर पर विभिन्न कक्षाओं के होम एग्जाम का रिजल्ट घोषित करने की तिथि में संशोधित किया गया है। छह, सातवीं और 9वीं कक्षा सहित अन्य कक्षाओं की स्थानीय परीक्षा का परिणाम अब एक मई को घोषित किया जाएगा। 

जबकि पूर्व में परिणाम 29 अप्रैल को जारी करने था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक बी.एल.स्वर्णकार ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि में संशोधन के आदेश जारी किए है। दरअसल, राज्य की करीब 13 हजार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छठीं-सातवीं सहित 9वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम इस बार ऑनलाइन जारी करने की व्यवस्था की गई है। 25 अप्रैल को होम एग्जाम समाप्त हुए है। ऐसे में संस्था प्रधानों को शाला दर्पण पोर्टल पर रिजल्ट अपलोड करने के लिए मात्र दो दिन का समय मिला। एक साथ इतनी स्कूलों की ओर से रिजल्ट अपलोड करने से शाला दर्पण पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण अभी तक अनेक स्कूलों की ओर से पोर्टल पर रिजल्ट से संबंधित डाटा अपलोड नहीं हुए है। तिथि बढ़ने के बाद संस्था प्रधानों ने राहत की सांस ली है। अब संस्था प्रधानों को 30 अप्रैल तक रिजल्ट अपलोड करने का समय मिल गया है। 

शिक्षा विभाग ने तिथि बढ़ाई, अब एक मई को घोषित होगा परिणाम 
Read More

Tuesday, April 25, 2017

Praveen Singh

28 अप्रेल को होंगे इन परीक्षाओं के परिणाम घोषित


बीकानेर
जिले की सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के सत्र 2016-17 के परीक्षा परिणाम 28 अप्रेल को घोषित किए जाएंगें। 
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों के संस्था प्रधानों को केवल कक्षा 11 के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम ही संबंधित नोडल स्कूलों से अनुमोदन कराने होंगे जबकि कक्षा 6,7 व 9 के परीक्षा परिणाम शाला दर्पण पोर्टल पर ऑन लाईन दर्ज होंगे जिन्हें अनुमोदन नहीं कराना होगा। 


Read More

Sunday, April 23, 2017

Praveen Singh

स्थानीय परीक्षाओं के रिजल्ट भी ऑनलाइन होंगे जारी

जोधपुर| शिक्षाविभाग ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की तर्ज पर स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम की ऑनलाइन जारी करने के आदेश जारी किए हैं। प्रारंभिक तौर पर 6, 7 और 9वीं कक्षाओं के इस सत्र के परिणाम शाला दर्पण पोर्टल पर जारी होंगे। संयुक्त निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसकी तैयारी के लिए कहा है। वीसी में अभी सिर्फ शाला दर्पण पर परिणाम अपडेट करने के लिए कहा गया लेकिन शाला दर्शन के लिए कोई आदेश नहीं दिए हैं। प्रदेश के 13655 माध्यमिक विद्यालयों में संचालित कक्षा 6 और 7वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम ऑनलाइन मिलेगा लेकिन प्रारंभिक शिक्षा के 50854 विद्यालयों के विद्यार्थियों का परिणाम उनको स्कूल से ही लेना पड़ेगा। अभी नोडल अधिकारी परिणाम जारी करता है जिसे जिला शिक्षा अधिकारी स्वीकृत करते हैं, इसके बाद स्कूल स्तर पर परीक्षा परिणाम प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

*👬📚एज्युकेशन न्यूज ग्रुप 📚👭*


Read More

Friday, April 21, 2017

Praveen Singh

शिक्षा विभाग के सभी कार्मिकों का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन



बीकानेर ।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के शिक्षकों व कार्मिको के संस्थापन रिकार्ड को ऑन लाइन करने के बाद विभाग ने अपने अधीनस्थ राज्य के सभी कार्यालयों के कार्मिकों के रिकार्ड को भी ऑन लाइन करने की  तैयारी कर ली है ।

इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शाला दर्पण पोर्टल पर ही एक नया माड्यूल तैयार किया है । इस माड्यूल  में  सभी नौ मण्डलों के उप निदेशक कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, आईएएसई,

बीकानेर व अजमेर तथा जयपुर स्थित गुरुनानक भवन संस्थान सहित माध्यमिक शिक्षा के समस्त कार्यालयों में कार्यरत कार्मिको के रिकार्ड को ऑन लाइन किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीएल स्वर्णकार ने बताया कि सभी कार्यालयो में इस  कार्य के लिए शिक्षा अधिकारियोंं को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है।


Read More