Showing posts with label Samasya Samadhaan. Show all posts
Showing posts with label Samasya Samadhaan. Show all posts

Wednesday, July 5, 2017

Praveen Singh

नवनियुक्त व्याख्याता को शालादर्पण पर ज्वाइन कैसे कराये?

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

प्रश्न:-सर कल मैंने स्कूल में प्राध्यापक फिजिक्स पद पर विद्यालय में इंटरनेट सुविधा नही होने के कारणoffline जोइनिंग की है।अतः कृपया कर मुझे आगे का प्रोसेस बताएं और ऑनलाइन में मुझे क्या करना होगा?कोई फॉरमेट etc कुछ तो मार्गदर्शन करें।
*प्रश्नकर्त्ता:-दिनेश चंद्र व्याख्याता(नव नियुक्त) भौतिक विज्ञानआदर्श रा.उ.मा.वि. साबला*

                 *🌹 या 🌹*
नवनियुक्त व्याख्याता को ऑनलाइन या offline जोइनिंग के बाद आगे शाला दर्पण,paymanager या नई एम्पलयोई ID हेतु कौनसे डॉक्यूमेंटस की आवश्यता होगी?

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

राजस्थान के सबसे बड़े एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप की ओर से सभी नवनियुक्त व्याख्याताओं को हार्दिक बधाई  एवं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं।💐💐💐💐💐💐

उत्तर:-1⃣पूर्व में राजकीय सेवा में कार्यरत ऐसे कर्मचारी जिनका विवरण शाला दर्पण पर उपलब्ध है।जैसे 2nd ग्रेड अद्यापकों को अपने पूर्व विद्यालय से शाला दर्पण से नए विद्यालय हेतु ऑनलाइन ही कार्यमुक्त या रिलीव होना होगा।इसके बाद नए स्कूल में शाला दर्पण पर ऑनलाइन जोइनिंग करवानी होगी।
इसके लिए स्कूल की लॉगिन ID औऱ पासवर्ड से शाला दर्पण को लॉगिन करें।लॉगिन के बाद निम्न विकल्पों पर क्रमशः क्लिक करें।
*➡मेन्यू*
*➡ शिक्षक*
*➡कार्यग्रहण प्रविष्टि(3A)*
*➡कार्यमुक्ति पश्चात कार्यग्रहण पर* क्लिक करने पर आपको पुरानी स्कूल से शाला दर्पण के द्वारा ऑनलाइन कार्यमुक्त किये गए कर्मचारी का नाम दिखाई देगा।इसे एक्सेप्ट करके स्वीकृत पोस्ट,बजट हेड,बजट हेड का प्रकार आकस्मिक अवकास का विवरण इन सभी जानकारियों को भरें।इसके बाद आपकी ऑनलाइन जोइनिंग जेनेरेट हो जाएगी।
🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰
*नोट:- शाला दर्पण पर बजट हेड और बजट हेड का प्रकार पुराना ही है।इसलिए पुराने बजट हेड के अनुसार ही जोइनिंग होगी*
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻
2⃣पूर्व में राजकीय सेवा में कार्यरत ऐसे कर्मचारी जिनका विवरण शाला दर्पण पर उपलब्ध नहीं हो।जैसे 3rd ग्रेड अद्यापकों को अपने नए स्कूल में शाला दर्पण पर एंट्री करवानी होगी।
इसके लिए स्कूल की लॉगिन ID औऱ पासवर्ड से शाला दर्पण को लॉगिन करें।लॉगिन के बाद निम्न विकल्पों पर क्रमशः क्लिक करें।
*➡मेन्यू*
*➡शिक्षक*
*➡कार्यग्रहण प्रविष्टि(3A)*
*➡नई नियुक्ति/डेटा पोर्टल पर उपलब्ध नहीं।*

इसमे स्वीकृत पद में खाली पोस्ट लाल रंग के अंकों के दिखाई देगी।आपकी नियुक्त खाली पोस्ट के सामने के अंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी पोस्ट के बजट हेड ,प्रकार,नाम,एम्पलयोईID, मोबाइल नंबर date of Birth आदि जानकारियां भरें।
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾
3⃣यदि आप पहली बार राजकीय सेवा में आये हो तो आपकी एम्पलयोई ID नहीं होने के कारण आप शाला दर्पण पर सीधे ही एंट्री नही कर सकते ।इसके लिए पहले आपको अपनी एम्पलयोई ID जेनेरेट करवानी होगी।
👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿
पहले आप sipf पोर्टल पर DDOकी यूजर ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
इसके बाद होम पेज पर
आप निम्न विकल्प को चुनें।
Home
*👉🏿Employee*
*👉🏿Transtion*
*👉🏿Employee को चुनें।*
इसमे आप
*👉🏿बेसिक detail* में पूरी detail भरें।
*👉🏿service detail*
*👉🏿family detail*
*नोट:-इसमे आप SI नंबर Pran number को खाली छोड़ दें।स्टार वाली सभी एंट्री को पूर्ण करने के बाद Submit कर दें।*
इसके बाद 24 या 48 घंटों में सिस्टम के द्वारा एम्पलयोई ID generate हो जाएगी।या Sipf आफिस से संपर्क करें।इसके बाद शाला  दर्पण दूसरी विधि (3rd टीचर)के अनुसार बताई गई विधि से एंट्री  करें।

➡ 2nd ग्रेड अद्यापक का विवरण शाला दर्पण पर पहले से ही उपलब्ध होने के कारण उन्हें किसी भी प्रकार के नए डाक्यूमेंट्स की आवश्यता नही होगी।
➡3rd अद्यापको  (कार्मिक)का शाला दर्पण पर विवरण नही होने के कारण  उन्हें
निम्न खाली फॉरमेट की आवश्यता होगी।
👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿
1⃣ *कार्मिक विस्तृत विवरण प्रविष्टि या प्रपत्र 10*का फॉरमेट और
2⃣एक पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ की आवश्यता होगी।
3⃣ऐसे कार्मिक3rd ग्रेड अद्यापक जिनका वेतन पहले paymanager से नही बनता था।उन्हें *Personal Data For Paymanager*के फॉर्म की आवश्यता होगी।
😎😎😎😎😎😎😎😎
नवनियुक्त कार्मिक जो पहले किसी भी राजकीय सेवा में नही थे।उन्हे निम्न फॉरमेट या डाक्यूमेंट्स की आवश्यता होगी।
👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿
*1⃣कार्मिक विस्तृत विवरण प्रविष्टि या प्रपत्र 10का फॉरमेट*
*2⃣एक पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ की आवश्यता होगी।*
*3⃣Personal Data For Paymanager*
*4⃣ Personal Detail for Employee ID या एम्पलयोई ID फॉर्म*
उपरियुक्त फॉर्म/फॉरमेट को डाउनलोड करने की नीचे लिंक दी गई है।इस लिंक पर क्लिक करके आप सीधे ही डाउनलोड कर सकते हैं।

*1⃣कार्मिक विस्तृत विवरण या प्रपत्र 10 भरने के दिशा- निर्देश*
👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿

http://rajrmsa.nic.in/ShaalaDarpan/Home/Public/FormatPDFViewPage.aspx?T=Format&file=Emp%20Detail%20Profile&id=1

*2⃣कार्मिक विस्तृत विवरण प्रविष्टि या प्रपत्र 10*
👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿

http://rajrmsa.nic.in/ShaalaDarpan/Home/Public/FormatPDFViewPage.aspx?T=Format&file=Employee%20Detail%20Profile&id=1

*3⃣Personal Data For Paymanager*
👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿
http://rajsevak.com/files/documents/PAY-MANAGER-MASTER-DATA-FORMAT.pdf

*4⃣एम्पलयोई IDया Personal Detail For Employee ID*
👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿

http://rajsevak.com/files/documents/sipf-portal-master-data.pdf

   🌷एक छोटा सा प्रयास🌷

प्रस्तुतकर्त्ता:-विनोद कुमार बुडानिया व.अ.
रा आ उ मा वि अड़सिसर तहसील सरदारशहर जिला चूरू।
            🌹धन्यवाद🌹
*👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭*


Read More
Praveen Singh

HOW TO SOLVE IHRMS LOGIN PROBLEM?

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
प्रश्न:-ihrms पर अपनी एम्पलयोई ID से पहली बार लॉगिन करने पर लॉगिन नही हो रही है।बार बार वही स्क्रीन पुनः आ रही है।(प्रश्नकर्त्ता:-श्रीमान हेमंत जी गब्बर)
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

उत्तर:- यदि आपका वेतन पे मैनेजर पर ही बनता है तो नीचे दिए गए पहले विकल्प को या दूसरे विकल्प में से किसी एक को चुनें।
👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿

इसके समाधान हेतु निम्न विकल्प है।
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻

👉🏿1⃣पे मैनेजर पर अपना एकाउंट बनाएं।यदि पहले से बना हुआ है तो पुनः बनाने की आवश्यता नही है।मैं पे मैनेजर पर उसी एकाउंट की बात कर रहा हूँ जिस एकाउंट से व्यक्तिगत कार्मिक या Employeeअपना GA55,वेतन स्लिप,आदि निकलते है।इसमे आप एक SECRET QUESTION का जबाब बनाएं।
*नोट:-पे मैनेजर के पासवर्ड में कम से कम से एक लेटर बड़ा, एक छोटा और एक न्यूमेरिक अंक जरूर होना चाहिए।*
अब आप नीचे दी गई लिंक को ओपन करें।
⬇⬇⬇⬇⬇⬇⬇⬇

http://ihrms.raj.nic.in/IHRMS.aspx

इसमे पहली बार यूजर ID और पासवर्ड दोनों में अपनी एम्पलयोई  ID RJCR201205028384 बड़े लेटर में ही भरें ।यदि आप लॉगिन हो जाते हो तो अपने पासवर्ड को चेंज करें।यदि लॉगिन नही हो पाते हो  यूजर ID भरें और फॉरगेट पासवर्ड के ऑप्शन को चुनें तथा इसमे सीक्रेट क्वेश्चन वही होगा जो आपने पे मैनेजर पर बनाया था।इस क्वेश्चन का उत्तर देकर आप अपने ihrms के पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं और आप PIS entry में जाकर एंट्री भी कर सकते है।
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻

👉🏿2⃣आप अपने स्कूल या आफिस की लॉगिन ID से भी सीधे ही ihrms पर डेटा फीड कर सकते हो।स्कूल की लॉगिनID और पासवर्ड पहली बार आपकी स्कूल की paymanager वाली यूजर ID ही होगी।इसके बाद पासवर्ड चेंज करना होगा।
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻

👉🏿3⃣ihrms के होम पेज पर Download के विकल्प पर जाए और इसमे Data Collection Excel को चुनें तथा ऊपर की ओर हरे रंग में डाउनलोड के विकल्प को चुनकर डाउनलोड के लें।इस download की गई फ़ाइल का नाम data entry_template है।इसी फ़ाइल के नाम का उपयोग आगे आपको choose file में करना होगा।इसमे लाल रंग की एंट्री करने बहुत ही जरूरी है।ये सारी एंट्री भरकर आपको ihrms के हेल्प डेस्क पर मेल करना होगा।मेल करने से पहले आप Verify Excel Data Before Sending To HelpDesk(इस विकल्प के द्वारा आप अपनी Excel फाइल हेल्पडेस्क को भेजने से पहले चेक कर सकते हैं, यदि इसमें डाटा से सम्बंधित कोई त्रुटि होगी तो उसे लाल रंग से हाईलाइट कर दिया जाएगा | डाटा पूर्णतया सही होने पर Excel Valid का मैसेज प्रदर्शित होगा ।
(Verify Excel Data Before Sending To HelpDesk)
प्रोसेस होम पेज
➡Download
➡Data Collection
Excel
➡choose file में data entry Templete file को चुनें।
➡Enter Captcha भरें।
➡ नीचे Validate पर क्लिक करें।
👉🏿file सही होने पर Excel Valid का मैसेज आयगा ।
✅✅✅✅✅✅✅✅

त्रुटि होने पर उसे लाल रंग से हाईलाइट कर दिया जाएगा।
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻

➡उपरियुक्त सभी करेक्शन या सुधार करने के बाद आप इसे ihrms की ईमेल ID   
support-ihrms-rj@nic.in पर भेज दें।
48 घंटों में आपकी मेल ID का जबाब आ जाएगा।इसके बाद आप ihrms पर आप अपनी सर्विस बुक ऑनलाइन कर सकते हो।

*👉🏿नोट:-तीसरे तरीके से आप ihrms पर अपनी सर्विस बुक को ऑनलाइन कर सकते हो।चाहे आपका वेतन paymanger से होता है अथवा नहीं।*
👉🏿दिनांक 03-06-2017 को ihrms sever के  maintance के कारण सुबह 10 बजे से शाम के 7 बजे तक ये साइट काम नही करेगी।
➡इसमे download में *Hindi Tool Kit*नामक एक छोटा सा अप्प है।इसको डाउनलोड करके आप कंप्यूटर में आसानी से हिंदी भी लिख सकते है।इसमे आप अंग्रेजी में लिखोगे तो आपको वह हिंदी में लिख देगा।हिंदी टूल किट को इनस्टॉल करने के बाद Alt+Shift दोनो की को एक बार दबाने पर हिंदी भाषा आएगी और पुनः दोनो की को दबाने पर अंग्रेजी भाषा आयगी या कंप्यूटर में नीचे टास्क बार पर दाईं तरफ Hindi HI पर क्लिक करके भी आप अपने कंप्यूटर में हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चुनाव कर सकते है।जिनको कंप्यूटर में हिंदी की टाइपिंग नही आती उनके लिए ये बहुत ही अच्छा अप्प है।


         🌷एक छोटा सा प्रयास🌷

प्रस्तुतकर्त्ता:-विनोद कुमार बुडानिया व.अ.
रा आ उ मा वि अड़सिसर तहसील सरदारशहर जिला चूरू।
            🌹धन्यवाद🌹
*👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭*


Read More
Praveen Singh

नियमित राज्यसेवा में चल रहे परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी को देय वेतन


Read More

Tuesday, July 4, 2017

Praveen Singh

नये कार्मिकों बिना एम्प्लोयी ID को शाला दर्पण पर जोइन केसे कराये ?

*प्रश्न - नये कार्मिकों बिना एम्प्लोयी ID को शाला दर्पण पर जोइन केसे कराये ?*
🌹❣🌹❣🌹❣🌹❣🌹❣🌹

*प्रक्रिया*⤵

💁🏻‍♂ *नई कार्मिक की सीधी शाला दर्पण पर एंट्री नही होगी।* 🙏V♻S

👉🏻 *पहले आप sipf पोर्टल पर DDOकी यूजर ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।*
🔰
👉🏻 *इसके बाद होम पेज पर*
*आप निम्न विकल्प को चुनें।*🔰

*Home👉🏿Employee👉🏿Transtion👉🏿Employee को चुनें।* इसमे आप 🔰

*👉🏿बेसिक detail*
*👉🏿service detail*
*👉🏿family detail*
*नोट:-इसमे आप SI नंबर Pran number को खाली छोड़ दें*। *स्टार वाली सभी एंट्री को पूर्ण करने के बाद Submit कर दें।*

*इसके बाद 24 या 48 घंटों में सिस्टम के द्वारा एम्पलयोई ID generate हो जाएगी।इसके बाद शाला दर्पण पर एंट्री करें।*


Read More

Thursday, May 18, 2017

Praveen Singh

Salaried person या सरकारी कर्मचारी ITR को ऑनलाइन कैसे करें?

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
*प्रश्न:- Salaried person या सरकारी कर्मचारी ITR को ऑनलाइन कैसे करें?*🌷🌷🌷🌷

उत्तर:- 👉सर्वप्रथम नीचे दी गई Link को ओपन करें।
👇👇👇👇👇👇

https://incometaxindiaefiling.gov.in

👉 इस लिंक पर आप Registered User नहीं है तो दाई तरफ ऊपर की ओर Register Yourself पर क्लिक करके अपना एकाउंट बना लें।
यदि आप रजिस्टर्ड यूजर है तो Registered User के नीचे Login here पर क्लिक करें।लॉगिन करने पर एक नई स्क्रीन ओपन होगी।इसमे
➡ User ID आपका पैन नंबर होगा।पैन नंबर हमेशा कैपिटल लेटर्स या बड़े अक्षरों में भरें।
➡Password में रजिस्ट्रेशन के समय बनाये गए पासवर्ड भरें।
➡Date Of Birth के सामने बने कैलेंडर पर📆 क्लिक करके क्रमशः साल,महीना और दिन को चुनें।
➡Image या Captcha भरें।
👇👇👇👇👇👇👇👇
*Login*करें।

लॉगिन करने पर Check Aadhar PAN Linking से सम्बधितएक नई स्क्रीन खुलेगी।इसमे नीचे की तरफ आप अपने आधार नंबर Captcha या Image भरकर Link Now पर क्लिक करें। या यदि आप अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक करना नही चाहते तो *Later* पर क्लिक करें।

*नोट:- यदि आपने आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ पहले से ही लिंक कर रहा है तो तो ये स्क्रीन आपको दिखाई नही देगी।*
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻
अब आगे एक नई स्क्रीन खुलेगी।इस स्क्रीन में
🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽
*Dashboard,My account,e-file,Compliance,PMGMGY,Profile Setting आदि विकल्प दिखाई देंगे।*
➡इनमे से e-file को select कर Prepare and Submit online ITR पर क्लिक करें।
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻
Prepare and Submit online ITR की नई स्क्रीन ओपन होगी।इसमे आपका पैन नंबर स्वतः ही भर हुआ दिखाई देगा।
➡Assessment Year में 2017-18को चुनें।(यदि आप वित्तीय वर्ष 2016-17का ITR भर रहे है तो Assessment Year या कर निर्धारण वर्ष एक वर्ष ज्यादा अथार्त 2017-18 होगा।)
➡ITR Form No में  ITR-1को ही चुनें।
👇👇👇👇👇👇👇👇
*Perfil Adress with
⚪From PAN Database
⚪From Previous Return field
⚪New address
उपर्युक्त तीनो विकल्पों में से कोई एक विकल्प के गोलाकार आकृति को चुने।यदि आप PAN कार्ड के डेटाबेस को चुनते है तो आपके पैन कार्ड में दिया गया एड्रेस स्वतः ही आ जाएगा।इसी प्रकार Previous Return को चुनने पर previous Return में दिया गया अड्रेस स्वत् ही आ जाएगा और यदि आप एड्रेस को मैन्युअली भरना चाहते है तो New Adress को क्लिक करें।
➡Do you want to digitally sign?
⚪Yes
⚪No में से No को सेलेक्ट करें।
नीचे दिए गए ✅Submit पर क्लिक करें।
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻
Submit करने पर ITR-1 Assessment year 2017-18 नाम की एक नई स्क्रीन खुलेगी।इसमे सबसे ऊपर ✅Previous&submit
💾Save Draft  ❎Exit  और तीर के चिह्न ⬅  ➡ होते है।
इसमे
➡ Instructions
➡ Personal Information
➡ Income Detail, ➡ Tax Detail
➡ Tax Paid and Verification और
➡ 80G टैब दिखाई देती है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
अब टैब के अनुसार ITR 1 भरें।
🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰

1⃣प्रथम टैब Instruction पर क्लिक करके निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें।
कुछ महत्त्वपूर्ण निर्देश निम्न है:-

👉Backspace और Backbutton का प्रयोग नहीं करें।
👉भरे गए Data को समय समय पर 💾Save Draft अवश्य करें।क्योंकि आपके कंप्यूटर स्क्रीन के दाईं तरफ एक Idle Session Timer में एक Count down चलता है।मतलब यह एक टाइम होता है जो 15: 00 से शुरू होता है और यह समय धीरे धीरे कम होता जाता है।यदि आपने डेटा की एंट्री करते समय ज्यादा समय लगा दिया और Countdown में 00:00 समय हो गया तो आपका Session Expire हो जाएगा और आपको पुनः शुरू से लॉगिन करना पड़ेगा।इसलिए आप समय समय पर 💾Save Draft बटन पर क्लिक करते रहें।Save ड्राफ्ट पर क्लिक करने पर आपका डेटा भी सेव हो जाएगा और Countdown में आपका time भी पुनः 15:00(बढ़ जाएगा।)हो जाएगा।
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻
2⃣अब दूसरी टैब Personal Information पर क्लिक करें।या नीचे या ऊपर दिए गए हरे रंग के Arrow या तीर के चिह्न ⬅ ➡ की सहायता से भी एक टैब से दूसरे टैब पर जाय जा सकता है।
👉इसमे आपका PAN Number स्वतः ही भरा हुआ दिखाई देगा।इसमे आगे आप अपना
▶First Name-------
▶Middle Name------
▶Surnameया Last Name------------
▶Aadhar Number ya UID Number
▶Mobile Number और Email-ID भरें।

🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰
Surname या Last Name भरना जरूरी
जैसे किसी का नाम VINOD KUMAR BUDANIYA हो तो sirname या Last Name BUDANIA MIDDLE नाम KUMAR और FIRST NAME में VINOD होगा।
▶▶▶▶▶
परंतु नाम VINOD KUMAR हो तो SURNAMEया Last Name KUMAR होगा और FIRST नाम VINOD होगा जबकि मिडिल नाम खाली ही रहेगा।

▶▶▶▶▶▶
यदि आपका नाम VINOD ही है तो SURNAME में VINOD भरें तथा मिडिल नाम और फर्स्ट नाम खाली ही रहेगा।
👉नीचे अपना एड्रेस भरें।लाल रंग के स्टार या तारे * वाली एंट्री जरूरी है।
*➡ Employer Category* में Government का चयन करें।
*➡ Residentance Status* में RES-Resident को चुनें।
*➡Return file* में  आप इस वित्तीय वर्ष 2016-17 की रिटर्न्स फ़ाइल 31 जुलाई 2017 तक या इससे पूर्व भरने पर ही विकल्प On or before due date....को चुनें।परंतु ITR भरने की अंतिम तिथि में परिवर्तन भी हो सकता है।
➡Whither Oringinal  or Revised Return में Oringinal विकल्प को चुनें।
यदि आपके oringinal Return  को अपलोड या सबमिट करने के बाद आपको पता लगा कि इसमें कोई गलती या कमी रह गई है तो Revised Return के विकल्प को चुना जाता है।इसके नीचे की शेष एंट्रीज भी रिवाइज्ड return से सम्बंधित है।इसलिए इन्हें खाली छोड़ दें।
*➡Are you govern by purtagaliyon civil code as per section SA में No के विकल्प को चुनें।क्योकि यह केवल गोआ स्टेट के स्पेशल केस पर ही लागू होता है। save draft करें।

🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻
3⃣इसके बाद तीसरी टैब *Income Detail*पर क्लिक करें।
इसमे विवरण आपके DDO द्वारा जारी Form No 16 की सहायता से भरें।
➡ सबसे पहले Income from Salary/ Pension में आपके form न.16 के Part- B में से gross salary की राशि भरें।
➡House Property से होने वाली आय को दर्शाये यदि House property से कोई income नही है तो जीरो भरें।
➡Rental Income यदि कोई हो तो भरें अन्यथा 0 भरें।
➡Deduction में 80C में LIC,SI,GPF,Tution fee,Home loan ki amount,Sukanya Samridhi,PPF,PLI और सामूहिक दुर्घटना बीमा की राशि का कुल योग करें।
💥💥💥💥💥💥💥💥
*नोट:- Ecpens या NPS या जिनका GPF नही कटता है उनकी NPS की राशि 80C में नही आयगी।इसकी एक एंट्री 80CCD(1) में जो कार्मिक का योगदान है और दूसरी एंट्री 80CCD(2) में होगी जो गवर्नमेंट का योगदान है।दोनों एंट्रीज में एकसमान राशि ही आयगी।*
➡80D में यदि कोई मेडिक्लेयम की राशि होतो भरें।अन्यथा 0 भरें।
➡5000 की नगद छूट या Rebate स्वतः ही हो जाएगी।
➡Taxpayable की राशि भी स्वतः आ जायेगी।
➡ Save draft करें।
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻

4⃣Tax Calculation पर क्लिक करें।
क्लिक करने पर आपके DDO द्वारा कटे गए TDS या टैक्स की amount दिखाई देगी।
यदि आपके वास्तविक काटे गए टैक्स और Tax Deduction में अंतर है तो हो सकता है कि आपके DDO द्वारा अभी तक चौथा क्वार्टर किसी CA के द्वारा ऑनलाइन नही करवाया गया है।या पहले के क्वार्टर में काट गई टैक्स की राशि कीगलत एंट्री कर दी हो।ऐसी स्थिति में आपका आप अपने DDO से संपर्क करें।
➡यदि आपका TDS गलती से payable Tax से कम काटा गया है तो इनके अंतर कि राषि को पहले challen के द्वारा बैंक में जमा करवाने के बाद ही ITR ऑनलाइन करें अन्यथा यह आपका Defective ITR होगा।चालान का फॉर्मेट इस लिंक के शुरू में ही दिया गया है।
➡यदि आपका TDS गलती से Payable Tax से ज्यादा काट लिया  गयाहै तो इनके अंतर कि राषि को ब्याज सहित आपके  बैंक खाते में जमा करवा दी जाएगी।
*➡Detail of self assement tax and self assessment tax detail*में चालान की डिटेल भरें।यदि आपने टैक्स चालान के द्वारा जमा नहीं  करवाया है तो इसे खाली छोड़ दें।
➡Save draft करें।
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻
* 5⃣ Taxes paid and Verification*पर क्लिक करें।
➡इसमे सबसे पहले ये चेक करें कि आपकी Tax Payable amount शून्य होना चाहिए।यदि आपकी Tax Payable अमाउंट शून्य नही है तो जितना टैक्स आपका पेंडिंग है उतने का ही चालान बनाकर बैंक में जमा करवाएं।इसके बाद ही ITR Submit करें।
➡Tax Refund की राशि स्वतः ही आयगी।
➡Exempted amount को खाली छोड़ें।
➡Agriculture की अमाउंट आप चाहे तो भर सकते है।
➡इसके बाद नीचे की तरफ Bank Account Detail fill करें।
➡इसमे IFSC कोड भरने पर बैंक का नाम स्वतः ही आ जाएगा।
➡A/c नंबर भरें।
➡Cash Deposited during 09-11-2016से30-12-2016 तक नोटबन्दी के दौरान दो लाख से ज्यादा जमा करवाई गई राशि को लिखें।
➡Other Bank detail में आपके पास उपलब्ध दूसरे एकाउंट का भी विवरण भरें।यदि आपके पास तीसरा बैंक एकाउंट है तो ✝पलस पर क्लिक करें ओर तीसरे बैंक एकाउंट की डिटेल भरें।
➡Verification में अपने पिता का नाम,Palace में स्कूल का नाम लिखें।
➡Save Draft करें।
🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻
6⃣80G पर क्लिक करें।
➡इसमे आपने किसी सामाजिक,धार्मिक या किसी ट्रस्ट या गौशाला में दान दिया है तो Donee में संस्था का नाम ,संस्था के ही पैन नंबर लिखें।
➡आपके द्वारा दी गई संस्था को अमाउंट की राशि भरें।
➡ इसके बाद save draft करें।
➡इसके बाद Preview and Submit पर क्लिक करें।Submit करने पर आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक अंग्रेजी में मैसेज आयगा Your Return has been upload successful but it is pending for e-file Verification.
➡ दाई तरफ ऊपर की और Download click here preview pdf पर क्लिक करके प्रिंट भी निकाल सकते है।

➡e-verify  आप आधार कार्ड  ओटीपी से भी कर सकते है।आधार कार्ड नंबर भरने पर आपके आधार नंबर के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयगी।इस ओटीपी को भरकर आप e-verify हो जाएगा।
➡My Account को ओपन करें।
➡ e-verify return को क्लिक करके आप वेरीफाई के सकते है।
➡वेरीफाई होने के बाद ITR-V फॉर्म डाउनलोड होगा।इसे अब सीपीसी बैंगलोर भेजने की आवश्यता नही होगी।
➡e-verify नही होने पर यह ITR - V CPC Banglore भेजने की आवश्यता होगी।
     🌷एक छोटा सा प्रयास🌷

प्रस्तुतकर्त्ता:-विनोद कुमार बुडानिया व.अ.
रा आ उ मा वि अड़सिसर तहसील सरदारशहर जिला चूरू।
            🌹धन्यवाद🌹
*👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭*


Read More

Wednesday, May 10, 2017

Praveen Singh

Rajasthan SSO(Single Sign On) Helpline

*राजस्थान एकल लोग इन (SSO-Single Sign On) सुविधा*

पंजीकरण करना-
राजस्थान सरकार की विभिन्न सुविधाओ (ज्यादातर सभी) का उपभोग करने के लिए यह पोर्टल तैयार किया गया है l

सरकारी कर्मचारी कैसे रजिस्टर हो सकता है -

चरण - 1 -
रजिस्ट्रेशन  सबसे पहले पोर्टल खोले - https://sso.rajasthan.gov.in 
उसके बाद पंजीकरण करे (Register) पर क्लिक करे यदि आप पहले से पंजीकृत तोअपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन  किया जा सकता है   
https://sso.rajasthan.gov.in

चरण - 2 -
सरकारी कर्मचारी  पर क्लिक करें।

चरण -3 -
सरकारी कर्मचारी रजिस्ट्रेशन (SIPF उपयोगकर्ताओं के लिए) पर क्लिक करे और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करे रजिस्ट्रेशन में कार्मिक की आईडी से SSO यूजरनाम  ना  बनाए।
*यूजरनाम में  कार्मिक का नाम लिखे (Space का प्रयोग ना करे )*

कार्मिक का नाम कुछ ऐसे लिखा जा सकता है...

abcde.doit 

यहाँ abcde कार्मिक का नाम है और .doit विभाग का नाम है l

All Steps -
1- SIPF Number - प्रत्येक राज्य सरकार के कार्मिक की यह आईडी बनी हुई है यदि ज्ञात ना हो तो यहाँ क्लिक करे http://sipf.rajasthan.gov.in/EmployeeDetails.aspx  डिफ़ॉल्ट पासवर्ड कार्मिक की जन्मतिथि होती है
2- SSOID/ Username - यहाँ पर यूजरनाम अवश्य भरे क्योंकि *डिफ़ॉल्ट में यहाँ पर कार्मिक की SIPF आईडी भरी होती है इसके स्थान पर कार्मिक के नाम से आईडी बनाये ताकि भविष्य में जब भी जरुरत हो तात्कालिक रूप से इसका प्रयोग किया जा सक*े Password और Confirm Password में एक ही पासवर्ड भरे उसके बाद रजिस्टर पर क्लिक करे
3- Successful Massage - जैसे ही आप रजिस्टर पर क्लिक करेंगे कार्मिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नो. पर SSO ID मेसेज के रूप में चली जाती है 

नोट - यदि SIPF के पासवर्ड गलत आ रहे है तो http://sipfportal.rajasthan.gov.in/ResetPassword/ResetPassword पर जाकर पासवर्ड रिसेट किये जा सकते है
कार्मिक को डैशबोर्ड पर जाने के लिए आधार no. अपनी आईडी के साथ अपडेट करना जरुरी हैl

*यदि आपके आधार कार्ड में मोबाइल no. रजिस्टर्ड नही होने पर आधार अपडेट नही कर पाएंगे और डैशबोर्ड नही खोल पाएंगे।*

Update Profile - यहाँ पर मोबाइल नो/ पर्सनल इ मेल आईडी  जरुर अपडेट करे नही तो पासवर्ड भूल जाने पर कार्मिक को पासवर्ड रिसेट करने/ करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा 

*Deptt. of Information Technology & Communication, GoR.*


Read More