Showing posts with label Rpsc Second Grade Exam. Show all posts
Showing posts with label Rpsc Second Grade Exam. Show all posts

Tuesday, May 2, 2017

Praveen Singh

आरपीएससी ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) परीक्षा 2016 में किया बड़ा फेरबदल, अब सिर्फ यह दो पेपर होंगे ऑनलाइन


अजमेर.
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2016 की विषयवार परीक्षाएं 28 जून से होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आठ विषयों की परीक्षाएं होनी हैं। एक दिन में दो पारियों में दो-दो विषयों की परीक्षाएं होंगी। उर्दू व पंजाबी विषय की परीक्षाएं ऑनलाइन जबकि शेष छह विषयों की ऑफ लाइन ली जाएंगी।

आयोग अध्यक्ष डॉ. ललित के. पंवार ने बताया कि आयोग के प्रयास थे कि सभी परीक्षाएं ऑनलाइन ली जाएं ताकि निष्पक्षता व पारदर्शिता से परीक्षाएं कराई जा सके लेकिन कुछ विषयों में अभ्यर्थियों की संख्या का आंकड़ा दो से तीन लाख से अधिक जा पहुंचा है।

 एेसे में प्रदेश में कहीं भी 25 हजार से अधिक कम्प्यूटर उपलब्ध नहीं हैं। फिर भी परीक्षाएं ऑनलाइन लेने का प्रयास किया जाता तो कई चरणों में लेनी पड़ती। साथ ही परीक्षार्थियों की कम्प्यूटर को लेकर व विषयों के अनुरूप विषमताएं व शिकायतें आने की संभावनाएं रहती। एेसे में आयोग ने जिन विषयों में कम अभ्यर्थी थे उनकी परीक्षा ऑनलाइन व शेष की परीक्षाएं ऑफ लाइन करने का निर्णय किया है।

परीक्षा कार्यक्रम

ऑनलाइन परीक्षा : 28 जून 2017विषय समय अभ्यर्थीउर्दू सुबह 9 से 11.30 बजे तक 7469पंजाबी दोपहर 3 से 5.30 बजे तक 3242

ऑफ लाइन परीक्षा : 30 जून 2017

विषय समय अभ्यर्थी

गणित सुबह 9 से 11.30 बजे तक 37063

संस्कृत दोपहर 3 से 5.30 बजे तक 1 लाख 31 हजार 586

1 जुलाई 2017

विज्ञान सुबह 9 से 11.30 बजे तक 64 हजार 711

हिंदी दोपहर 3 से 5.30 बजे तक 2 लाख 52 हजार 851

2 जुलाई 2017

अंग्रेजी सुबह 9 से 11.30 बजे तक 59 हजार 225

सामाजिक विज्ञान दोपहर 3 से 5.30 बजे तक 3 लाख 37 हजार 806

Read More
Praveen Singh

Rpsc senior teacher exam -साथी को जल्दी में बोल गई एेसी बात उसके बाद परीक्षा केन्द्र पर हुआ कुछ एेसा


अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सोमवार को संपन्न हुई वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक) भती परीक्षा के सामान्य ज्ञान की दूसरे चरण की परीक्षा में जयपुर की एक महिला अभ्यर्थी को बड़बोलापन महंगा पड़ गया।

 परीक्षा दे रही एक अभ्यर्थी ने परीक्षा समाप्त होने से कुछ मिनट पहले उतावलेपन में अपनी किसी परिचित से शेखी बघारते हुए कह दिया कि उसका परीक्षा में सफल होना तय है क्योंकि उसकी जगह पर अन्य महिला परीक्षा दे रही है। इसकी सूचना अभ्यर्थी की परिचित ने कंट्रोल रूम को दी।

सूचना मिलने आयोग के उपसचिव भगवत सिंह राठौड़ के पास पहुंचते ही वह हरकत में आ गए। राठौड़ ने आयोग के आईटी सेंटर से महिला के नाम पते व परीक्षा केन्द्र का मिलान किया व संबंधित परीक्षा केन्द्र प्रभारी को मामले की पुष्टि करने को कहा।

इस पर पुलिस व आयोग की टीम जयपुर के टीपीए पब्लिक स्कूल स्थित केंद्र पर जा पहुंची और परीक्षा समाप्त होने के तीन मिनट पहले ही फर्जी महिला अभ्यर्थी को पकड़ लिया। आयोग की इत्तला पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दो ब्लू टुथ से नकल करते पकड़े

इसी प्रकार नागौर के ग्रामोत्थान विद्यापीठ व जयपुर के एक अन्य मामले में अभ्यर्थियों को ब्लू टुथ से नकल करते रंगेहाथ पकड़ा। आयोग प्रशासन ने मामलों की शिकायत पुलिस को दे दी है। आरोपित अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस ने परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Read More

Thursday, April 27, 2017

Praveen Singh

जैसलमेर से पीछाकर भतीजे की जगह पेपर दे रहे चाचा को अलवर में पकड़वाया

अलवर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से  बुधवार को आयोजित वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा में अलवर के एक परीक्षा केन्द्र पर भतीजे की जगह परीक्षा देते पुलिस ने चाचा को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित जैसलमेर के राजकीय महाविद्यालय में हिन्दी का असिस्टेंट प्रोफेसर है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रोफेसर को पकड़वाने वाला जैसलमेर से ही पीछे लगा रहा और उसे अलवर आकर पकड़वा दिया।

सदर थाना प्रभारी कावेन्द्र सिंह ने बताया कि चिकानी रोड स्थित लार्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को परीक्षार्थी गिर्राज मीणा के स्थान पर उसका चाचा परीक्षा दे रहा था। इसका पता केन्द्र पर आई एक शिकायत से चला।

इसके बाद जब केन्द्राधीक्षक सुरेश कुमार ने परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर लगे फोटो व हस्ताक्षर को मैच कराया तो मामले का खुलासा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपने भतीजे की जगह परीक्षा दे रहे प्रोफेसर चाचा दौसा निवासी रमेशचंद मीणा पुत्र पांचूराम मीणा को गिरफ्तार किया।

पास होने का था भरोसा

पुलिस पूछताछ में आरोपित रमेश मीणा ने बताया कि उसका भतीजा गिर्राज पढ़ाई में कमजोर था। वहीं, उसे परीक्षा में पास होने का पूरा भरोसा था। अपने भतीजे को परीक्षा में पास कराने के लिए वह उसकी जगह परीक्षा देने आया। गौरतलब है कि रमेश मीणा जैसलमेर के राजकीय महाविद्यालय में चार साल से हिन्दी के व्याख्याता के पद पर कार्यरत है।

परीक्षा शुरू होने से पहले ही पहुंची शिकायत

केन्द्र पर फर्जी अभ्यर्थी के परीक्षा देने की शिकायत केन्द्र के डायरेक्टर को परीक्षा शुरू होने से पहले ही मिल गई थी। केन्द्राधीक्षक के अनुसार परीक्षा शुरू होने से पहले एक व्यक्ति केन्द्र पर आया और गेट पर तैनात गार्ड को एक पर्ची दे गया। पर्ची में फर्जी अभ्यर्थी का रोल नम्बर, नाम सहित फोटो भी फर्जी अभ्यर्थी की लगी होने की जानकारी लिखी थी।

गार्ड ने यह पर्ची स्कूल के डायरेक्टर को दी। जिसे उन्होंने परीक्षा शुरू होने पर जांच टीम को दिया। जांच टीम जब फर्जी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर लगे फोटो व हस्ताक्षर की जांच कर रही थी, तभी सदर थाना पुलिस सेन्टर पर आ गई। जिसे देखते ही फर्जी अभ्यर्थी भागने लगा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Read More
Praveen Singh

दूसरे की जगह दे रहा था शिक्षक भर्ती परीक्षा, पकड़ा गया


जालोर . जिले में राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा की प्रतियोगी परीक्षा में आहोर कस्बे के एक परीक्षा केन्द्र पर बुधवार को फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया।  गौरतलब है कि  राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से बुधवार को वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा की प्रतियोगी परीक्षा के लिए पहला प्रश्न पत्र था। जिले के आहोर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के दौरान वीक्षक को हस्ताक्षर  में गड़बड़ी व परीक्षार्थी संदिग्ध लगने पर उन्होंने केन्द्राधीक्षक को अवगत करवाया। केन्द्राधीक्षक जालमसिंह ने तुरंत टीम गठित कर पूरी जांच की तो यह परीक्षार्थी फर्जी निकला। इस पर पुलिस को बुलाकर फर्जी परीक्षार्थी जालोर के चितलवाना क्षेत्र के मालवाड़ा निवासी सुनीलकुमार पुत्र बाबूलाल विश्नोई को पुलिस को सुपुर्द किया। सुनीलकुमार जालोर के सेवड़ी गांव के जैसाराम पुत्र चुनाराम की जगह परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने इस बारे में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।  

Read More
Praveen Singh

6 हजार 276  अभ्यर्थियों ने गुरूजी बनने के लिए इम्तिहान दिया

सवाईमाधोपुर।
आरपीएससी की ओर से बुधवार को जिले में आयोजित द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्तीपरीक्षा में 6 हजार 276  अभ्यर्थियों ने गुरूजी बनने के लिए इम्तिहान दिया।  जबकि 1 हजार 96 अनुपस्थित रहे।परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12बजे तक हुई।एडीएम बलदेव सिंह हाड़ा ने बताया कि परीक्षा के लिए 7 हजार 372 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था। परीक्षा के लिए जिला मख्यालय पर २६ परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे।


Read More
Praveen Singh

आसान पेपर से राहत, कटऑफ बढ़ाएगा टेंशन

कोटा
द्वितीय ग्रेड अध्यापक परीक्षा शुरू, पहले दिन जीके ग्रुप फस्र्ट का पेपर हुआ

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश में द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के 6 हजार 468 पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को परीक्षा हुई। पहले दिन सामान्य ज्ञान ग्रुप फस्र्ट का पेपर हुआ। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नरेन्द्र गहलोत ने बताया कि पहले पेपर के लिए कोटा में कुल 60 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। 

परीक्षा के लिए कुल 19 हजार 194 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 16 हजार 431 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं 10 फ्लाइंग टीमों ने परीक्षा केन्द्रों की जांच की। वहीं परीक्षा से पूर्व केन्द्रों के बाहर अभ्यर्थियों की की गहन तलाशी ली गई। मोबाइल एवं अन्य संदेहास्पद वस्तुओं को बाहर ही रखवा लिया गया। अब ग्रुप सैकण्ड का पेपर एक मई को होगा।

सरल रहा पेपर

जैसे ही परीक्षार्थी बाहर आए तो किसी का चेहरा मुस्कराता हुआ तो किसी का मायूस नजर आया। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर तो सरल आया और कोई प्रश्न आउट आफ कोर्स नहीं आया। पेपर सरल आने के कारण अब कट ऑफ भी अधिक होगी।

दिव्यांग भी पहुंचे पेपर देने

परीक्षा देने के लिए दिव्यांग भी पहुंचे। कोई अपनी बहन तो कोई अपने माता पिता के साथ आए। जो लोग परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में असमर्थ थे। वह अपने परिजनों की मदद से परीक्षा कक्ष तक पहुंचे। छबड़ा निवासी राकेश मालव दिव्यांग होने के कारण चलने में असमर्थ है। भतीजा अनिल मालव उनको कंधों पर बिठाकर परीक्षा दिलाने के लिए लाया।


Read More