Showing posts with label Rpsc. Show all posts
Showing posts with label Rpsc. Show all posts

Thursday, May 18, 2017

Praveen Singh

बड़ी खबर-आरपीएससी ने लिया सबक, अब रिजल्ट के साथ निकलेगी रिजर्व लिस्ट



दिलीप शर्मा/अजमेर।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ लेखाकार भर्ती परीक्षा 2013 से सबक लेते हुए एक अभिनव प्रयोग किया है। इसके तहत अब परीक्षा परिणाम निकालने के साथ ही आयोग विज्ञापित पदों के 50 प्रतिशत के अनुसार आरक्षित सूची जारी कर देगा। इससे अभ्यर्थियों के अदालत में रिट दायर करने की प्रवृत्ति पर अब अंकुश लगेगा। आयोग का मानना है कि सूची जारी होने के बाद अदालत में अनावश्यक कानूनी विवाद के कारण समय नष्ट नहीं होगा और अभ्यर्थियों को रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

अध्यक्ष डॉ. ललित के. पंवार ने बताया कि आम तौर पर वही अभ्यर्थी अदालत में रिट लगाते हैं जिनके मामूली अंक कम होते हैं। वह येन-केन प्रकारेण प्रश्नों में त्रुटि ढंूढने व उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट की शरण ले लेते हैं। आयोग को इसके लिए समस्त रिकॉर्ड व अन्य दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र करने पड़ते हैं। विशेषज्ञों को बुलवाकर उनकी राय ली जाती है। हाईकोर्ट में महंगे वकील करने पड़ते हैं। इसमें समय व आर्थिक हानि होती है।

15 से 20 प्रतिशत आरक्षित सूची से

पंवार का मानना है कि आरक्षित सूची में नाम आने के बाद अभ्यर्थी को नौकरी लगने के आसार बन जाते हैं। अनुभव यही बताता है कि मूल सूची में उत्तीर्ण अभ्यर्थी किन्हीं कारणों के चलते या अन्य बेहतर विकल्प होने के कारण ज्वॉइन नहीं करते। एेसे में 15 से 20 प्रतिशत अभ्यर्थियों को आरक्षित सूची से लेना पड़ता है। इससे अभ्यर्थियों के तत्काल प्रश्न-पत्र या उत्तर कुंजी में त्रुटि ढूंढकर हाईकोर्ट की ओर जाने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।

69 अभ्यर्थी बाहर, 74 अंदर आए

आयोग प्रश्न पत्रों में त्रुटियों का लेकर तीन बार कनिष्ठ लेखाकार भर्ती परीक्षा-2013 का परिणाम घोषित कर चुका था। हाईकोर्ट में प्रश्न संख्या 69 को हटाया था। मात्र इस प्रश्न के हटाने के कारण चौथी बार परिणाम को संशोधित करना पड़ा। इस कारण 69 अभ्यर्थी बाहर गए जबकि 74 अभ्यर्थी उत्तीर्ण सूची में आ गए। 

Read More

Tuesday, May 2, 2017

Praveen Singh

Rpsc senior teacher exam -साथी को जल्दी में बोल गई एेसी बात उसके बाद परीक्षा केन्द्र पर हुआ कुछ एेसा


अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सोमवार को संपन्न हुई वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक) भती परीक्षा के सामान्य ज्ञान की दूसरे चरण की परीक्षा में जयपुर की एक महिला अभ्यर्थी को बड़बोलापन महंगा पड़ गया।

 परीक्षा दे रही एक अभ्यर्थी ने परीक्षा समाप्त होने से कुछ मिनट पहले उतावलेपन में अपनी किसी परिचित से शेखी बघारते हुए कह दिया कि उसका परीक्षा में सफल होना तय है क्योंकि उसकी जगह पर अन्य महिला परीक्षा दे रही है। इसकी सूचना अभ्यर्थी की परिचित ने कंट्रोल रूम को दी।

सूचना मिलने आयोग के उपसचिव भगवत सिंह राठौड़ के पास पहुंचते ही वह हरकत में आ गए। राठौड़ ने आयोग के आईटी सेंटर से महिला के नाम पते व परीक्षा केन्द्र का मिलान किया व संबंधित परीक्षा केन्द्र प्रभारी को मामले की पुष्टि करने को कहा।

इस पर पुलिस व आयोग की टीम जयपुर के टीपीए पब्लिक स्कूल स्थित केंद्र पर जा पहुंची और परीक्षा समाप्त होने के तीन मिनट पहले ही फर्जी महिला अभ्यर्थी को पकड़ लिया। आयोग की इत्तला पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दो ब्लू टुथ से नकल करते पकड़े

इसी प्रकार नागौर के ग्रामोत्थान विद्यापीठ व जयपुर के एक अन्य मामले में अभ्यर्थियों को ब्लू टुथ से नकल करते रंगेहाथ पकड़ा। आयोग प्रशासन ने मामलों की शिकायत पुलिस को दे दी है। आरोपित अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस ने परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Read More

Wednesday, April 26, 2017

Praveen Singh

सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा आज से

कोटा .

पहले दिन 18 हजार 936 एवं दूसरे दिन 16 हजार 128 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सैकंड ग्रेड टीचर के 6 हजार 468 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से माध्यमिक शिक्षा सैकण्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा- 2016 की शुरुआत बुधवार से शुरू होगी। पहले चरण में सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नरेन्द्र गहलोत ने बताया कि पहला पेपर बुधवार एवं दूसरा एक मई को होगा।

पहले दिन कोटा में कुल 60 परीक्षा केन्द्रों पर 18 हजार 936 अभ्यर्थी जीके ग्रुप फस्र्ट की परीक्षा देंगे। एक मई को 47 परीक्षा केन्द्रों पर 16 हजार 128 अभ्यर्थी जीके ग्रुप सैकण्ड की परीक्षा देंगे। दोनों दिन परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। राज्य भर में करीब 9 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में नकल आदि की रोकथाम के लिए 10 फ्लाइंग यानी सतर्कता दल गठित किए गए हैं। इसके अलावा 38 ऑब्जर्वर होंगे।

अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना होगा

- अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक घंटे पूर्व प्रवेश पत्र के अतिरिक्त फोटो युक्त मूल पहचान पत्र लेकर उपस्थित होना होगा।

- परीक्षा केन्द्र में मोबाइल, ब्लूटूथ एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक यंत्र ले जाना वर्जित होगा।

ट्रेन की छत पर चढ़े तो परीक्षा से वंचित

आयोग ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि ट्रेन की छत एवं पायदान पर यात्रा करना कानूनी अपराध है। ऐसा पाए जाने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।


Read More
Praveen Singh

'RPSC परीक्षाएं करवाने के लायक नहीं', कोर्ट ने फटकारते हुए लगा डाला 5 लाख का जुर्माना


जयपुर।

हाईकोर्ट ने जूनियर अकाउंटेट भर्ती -2013 के एक विवादित प्रश्न को हटा दिया है और नए सिरे से परिणाम जारी करने के निर्देश दिए हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग पर पांच लाख रुपए हर्जाना भी लगाया है। 

कोर्ट ने आयोग की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए टिप्पणी की कि आरपीएससी परीक्षा कराने में सक्षम नहीं है। परीक्षा क्या कोई राजनीतिक मंच है, जो बहुमत के आधार पर प्रश्न नहीं हटाने का फैसला ले लिया।

न्यायाधीश कंवलजीत सिंह आहलुवालिया ने देवेश कुमार शर्मा की याचिका पर यह आदेश दिया। कोर्ट ने उस प्रश्न को भी हटा दिया, जिसको लेकर विवाद सामने आया।

कोर्ट में आया कि एक प्रश्न को लेकर विवाद आया। सुनवाई के दौरान पता चला कि इस प्रश्न के लिए पहले दो एक्सपर्ट कमेटी बन चुकी हैं और तीन बार संशोधित परिणाम जारी हो चुका है। 

आरपीएससी ने दो कमेटियों से संतुष्ट नहीं होने पर तीसरी एक्सपर्ट कमेटी बना दी। तीसरी कमेटी ने प्रश्न को संदेहास्पद बताकर हटाने को कहा, लेकिन आरपीएससी ने पहले की दो कमेटियों की सिफारिश के आधार पर विवादित प्रश्न को नहीं हटाया। 

प्रश्न नहीं हटाने के कारण पूछने पर कोर्ट को बताया कि तीन में से दो कमेटियों की एक राय को ध्यान में रखते हुए बहुमत के आधार पर प्रश्न नहीं हटाया। जवाब से नाराज कोर्ट ने कहा कि यह कोई राजनैतिक मंच नहीं है, जहां बहुमत के आधार पर फैसला होगा।


Read More
Praveen Singh

Rpsc Second Grade Gk paper

download link
यहां क्लिक करें- DOWNLOAD

Read More

Tuesday, April 25, 2017

Praveen Singh

कमाल का आरपीएससी, 2012 से नहीं दिए नए आरएएस ऑफिसर

दिलीप शर्मा/अजमेर।

प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के पद लगातार खाली होते जा रहे हैं जिससे एक अधिकारी को कई काम देखने पड़ रहे हैं। नतीजतन प्रशासनिक कामकाज तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पाने के लिए तीन से पांच वर्र्षों तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से ली जाने वाली आरएएस जैसी सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा का भी कमोबेश पिछले पांच साल से यही हाल है। प्रदेश में आखिरी बार वर्ष-2012 के बैच के आरएएस अधिकारियों को दिसम्बर 2015 में नियुक्तियां मिली थीं।

उसके बाद वर्ष 2013 के बैच के चयनित अभ्यर्थियों के अभी मेडिकल किए जा रहे हैं। जबकि वर्ष 2016 के बैच की मुख्य परीक्षा हाल ही मार्च माह में संपन्न हुई है जिसका साक्षात्कार कार्यक्रम अब घोषित होना है। यानी इस प्रक्रिया को पूरा होने में भी अभी छह माह लगेंगे।

वैकेंसी से नियुक्ति तक का लंबा सफर

कार्मिक विभाग के जरिए विभिन्न विभागों के लिए निकाली गई रिक्तयों के विज्ञापन जारी होने से लेकर कार्मिक विभाग को नियुक्ति देने की प्रक्रिया इतनी लंबी और पेचीदा हो चली है कि सरकार नियुक्ति निकालने में खासा वक्त लगा देती है। कभी रिक्त पदों में अचानक इजाफा कर दिया जाता है। कभी परीक्षा केन्द्रों की अनुपलब्धता तो कहीं अभ्यर्थियों की ओर से प्रश्न में त्रुटि या अन्य किन्हीं भी कारणों से अदालतों की शरण लेने से यह प्रक्रिया इतनी क्लिष्ट हो जाती है कि अगली रिक्तियां आने के बाद भी पहले वाले रिक्तियों के पद नहीं भर पाते।

पांच साल में एक बैच को नियुक्ति

आरपीएससी की ओर से वर्ष 2012, 2013 व 2016 में आरएएस भर्ती परीक्षाएं ली गई। इनमें केवल 2012 के चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पा सके। वर्ष 2013 की परीक्षा पर्चा लीक मामले में आ जाने के कारण दोबारा हुई। बाद में यह परीक्षा प्रक्रिया वर्ष 2017 में पूरी हो सकी। जबकि वर्ष 2016 आरएएस की परीक्षा हाल ही 27 व 28 मार्च को ली गई। इसकी साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्मिक विभाग तक जाने में अभी भी छह माह का वक्त लगेगा। एेसे में साल के अंत तक इसके बैच को नियुक्ति संभव है।

2017 की वैकेंसी संभवत: 2018 में निकलेगी

पहले यह संभावना थी कि वर्ष 2017 के लिए करीब 550 पदों के लिए वैकेंसी मई माह में निकाली जाएगी। लेकिन वर्ष 2016 के बैच की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में ही यह साल गुजरने के आसार नजर आए रहे हैं। एेसे में वर्ष 2018 में ही अब आरएएस की भर्ती निकलने की संभावना है।

आंकड़ों की जुबानी वर्ष 2012 आएएस

विज्ञापन - 6 दिसम्बर 2012

पद - 1211

परीक्षा परिणाम 17 जुलाई 2015

कार्मिक विभाग को अभिस्तावना - दिसम्बर 2015

वर्ष 2013 आरएएस बैच

विज्ञापन - 18 जून 2013

पद - 990

परीक्षा परिणाम 6 दिसम्बर 2016

कार्मिक विभाग को अभिस्तावना -फरवरी 2017

वर्ष 2016 आरएएस बैच

विज्ञापन - 28 अप्रेल 2016

पद - 725 

Read More
Praveen Singh

अटका आरपीएससी का ऑनलाइन प्रोसेस, फॉर्म भरने में बढ़ा aspirants का सिरदर्द

अजमेर।

 राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 21 अप्रेल से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तकनीकी कारणों से पिछले दो दिन से ठप है।

आयोग के आईटी विभाग के अधिकारी इसे दुरुस्त करने में जुटे रहे। इसके मंगलवार तक ठीक होने की उम्मीद है। संभवत: खराबी के कारण आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख आगे भी बढ़ाई जा सकती है।

चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग में मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता के तीन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 21 अप्रेल से शुरू होनी थी लेकिन तकनीकी कारणों से फिलहाल यह प्रक्रिया रुक गई है।

आयोग ने 18 अप्रेल को विज्ञापन जारी कर 21 से 30 अप्रेल तक ऑनलाइन आवेदन करना है। आयोग की वेबसाइट पर भी विस्तृत जानकारी डाल दी गई है।

सूत्रों के अनुसार जयपुर स्थित आईटी मुख्यालय से परीक्षार्थियों की फीस जमा होने की प्राप्ति को लेकर संशय है एवं इसकी रिपोर्ट नहीं आ रही है। मंगलवार को इसके ठीक होने की उम्मीद है। 

Read More

Sunday, April 23, 2017

Praveen Singh

दर्शनशास्त्र और लोक प्रशासन के अभ्यर्थी 2 तक दे सकेंगे आवेदन

अजमेर| राजस्थानलोक सेवा आयोग द्वारा कॉलेज व्याख्याता दर्शनशास्त्र लोक प्रशासन के अभ्यर्थियों से 2 मई तक विस्तृत परीक्षा आवेदन पत्र मांगे हैं। दोनों विषयों का परिणाम घोषित किया जा चुका है।

2मई तक आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी : आयोगसचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा के अनुसार इन दोनों परीक्षाओं में साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियों में भरकर आवश्यक शैक्षणिक प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ आयोग को 2 मई 2017 तक व्यक्तिगत या डाक द्वारा प्रस्तुत कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्राप्तांक बाद में घोषित होंगे।

31और 53 अभ्यर्थी सफल घोषित : आयोगद्वारा दर्शनशास्त्र में 31 अौर लोक प्रशासन में 53 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। जल्द ही साक्षात्कार कार्यक्रम जारी होगा। आयोग द्वारा वेबसाइट पर कट आॅफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए विभिन्न विषयों में व्याख्याता के पदों के लिए राजस्थान शिक्षा सेवा नियम (महाविद्यालय शाखा) नियम, 1986 के अंतर्गत व्याख्याता (कॉलेज शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2014 के विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। सामान्य ज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा 24 अप्रैल 2016 को एवं विषय- दर्शनशास्त्र प्रश्न पत्र-प्रथम एवं द्वितीय की परीक्षा 8 जुलाई 2016 को दो सत्रों में आयोजित की गई।

*👬📚एज्युकेशन न्यूज ग्रुप 📚👭*


Read More

Friday, April 21, 2017

Praveen Singh

कॉलेज लेक्चरर भूगोल का परिणाम घोषित

अजमेर 
राजस्थानलोक सेवा आयोग द्वारा कॉलेज व्याख्याता भूगाेल का परीक्षा परिणाम गुरुवार शाम को घोषित कर दिया। आयोग ने 550 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। जल्द ही साक्षात्कार कार्यक्रम जारी होगा। आयोग द्वारा वेबसाइट पर कट आॅफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। 

आयोग सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा के अनुसार कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए विभिन्न विषयों में व्याख्याता के पदों के लिए राजस्थान शिक्षा सेवा नियम (महाविद्यालय शाखा) नियम, 1986 के अंतर्गत व्याख्याता (कॉलेज शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2014 के विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। सामान्य ज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा 24 अप्रैल 2016 को एवं विषय- भूगोल प्रश्न पत्र-प्रथम एवं द्वितीय की 4 जुलाई 2016 को दो सत्रों में आयोजित की गई। 

2मई तक आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी 

साक्षात्कारके लिए सफल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियों में भरकर आवश्यक शैक्षणिक प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ आयोग को 2 मई 2017 तक व्यक्तिगत या डाक द्वारा प्रस्तुत कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी तथा पात्र अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस बारे में सूचना यथा समय भेज दी जाएगी। 

प्राप्तांकबाद में घोषित होंगे : आयोगने स्पष्ट किया है कि कॉलेज व्याख्याता के सभी विषयों के परिणाम घोषित करने के उपरांत अचयनित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक घोषित किए जाएंगे। कोर्ट के आदेश पर 1 अभ्यर्थी का परिणाम रोका गया है। इसका रोल नंबर भी वेबसाइट पर अलग से जारी किया गया है। 

*👬📚एज्युकेशन न्यूज ग्रुप 📚👭*


Read More
Praveen Singh

सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती : परीक्षा के बाद अभ्यर्थी को आयोग को बताना होगा रोल नंबर

जयपुर/ अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2016 के अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि 26 अप्रेल व 1 मई को होने वाली जी के की परीक्षा के बाद वे अपना रोल नंबर आयोग को लिखाएं। इस संबंध में आयोग ने गुरुवार को दिशा-निर्देश जारी किए। यह है पूरा मामला...


- आयोग सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा के अनुसार आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2016 2016 हेतु जीके एंड एज्यूकेशनल साइकोलॉजी विषय की परीक्षा 26 अप्रेल 2017 एवं 01 मई 2017 को प्रात: 10.00 बजे से 12.00 बजे तक एक सत्र में राज्य के समस्त जिलों में आयोजित की जा रही है।
- आयोग के वेब पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in से अभ्यर्थी अपने विषय से संबंधित ग्रुप के लिंक से ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। इस परीक्षा में ऐच्छिक विषय हिन्दी, संस्कृत, गणित, एवं उर्दू (ग्रुप-1) तथा सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, अंग्रेजी एवं पंजाबी (ग्रुप-2) के अभ्यर्थियों के एक ही ग्रुप के एक से अधिक विषयों के यदि अलग अलग प्रवेश पत्र डाउनलोड हो रहे हैं तो वे अभ्यर्थी परीक्षा उपरांत जिस रोल नं. से प्रश्न-पत्र प्रथम (जीके) की परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं उस रोल नं. से आयोग को अवगत करावें जिससे उनके ग्रुप के एक से अधिक विषयों में प्रश्न-पत्र प्रथम (जीके) के मार्क्स जोड़े जा सके। अभ्यर्थियों से विषय परिवर्तन के संबंध में प्राप्त किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

1333 केंद्रों पर होगी परीक्षा

- आयोग सूत्रों के मुताबिक 26 अप्रेल को आयोग द्वारा अजमेर समेत प्रदेश के 1333 परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जबकि 1 मई को प्रदेश के 1445 परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन होगा। गौरतलब है कि 6468 पदों के लिए हो रही इस परीक्षा में प्रदेश के करीब 9 लाख अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे।

*👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭*


Read More

Thursday, April 20, 2017

Praveen Singh

कॉलेज लेक्चरर परीक्षा 2014 : अब मई में शुरू हो सकेंगे इंटरव्यू

अजमेर.राजस्थान लोकसेवा अायोग द्वारा कॉलेज लेक्चरर प्रतियोगी परीक्षा 2014 के साक्षात्कार मई में शुरू करने की तैयारी कर रही है। आयोग द्वारा इस महीने के अंत तक साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया जा सकता है।

आयोग अध्यक्ष डॉ.ललित के. पंवार ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आयोग इस परीक्षा के शेष रहे परिणाम इस महीने में जारी कर देगा। इसके बाद मई, जून और मध्य जुलाई तक इन पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। आयोग मई का शिड्यूल जल्द ही जारी करने के मूड में है।


इन विषयों के परिणाम जारी हो चुके हैं

आयोग ने बुधवार को लाइब्रेरी साइंस उर्दू के परिणाम घोषित किए हैं। इस समेत कुल 22 विषयों के परिणाम आयोग जारी कर चुका है। आयोग द्वारा कॉलेज लेक्चररों के 1248 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी और कुल 29 विषयों में लेक्चरर भर्ती किए जाने हैं।


इस महीने में इन विषयों के आए परिणाम

इसके पूर्व आयोग द्वारा 18 अप्रैल को इतिहास, 17 अप्रैल को एबीएसटी, 10 अप्रैल को साइकोलोजी के परिणाम घोषित हुए


फरवरी में इन विषयों के आए परिणाम

28फरवरी को ईएएफएम, 27 फरवरी को सोशियोलॉजी, 17 फरवरी को हिंदी, 16 फरवरी को अर्थशास्त्र, 15 फरवरी को अंग्रेजी, 13 फरवरी को जूलॉजी, 2 फरवरी को पॉलिटिकल साइंस, 1 फरवरी को विधि का परिणाम घोषित किया गया।
जनवरीमें एक परिणाम आया : 31जनवरी को संस्कृत का परिणाम जारी किया गया।


गतवर्ष इन परीक्षाओं के आए परिणाम
वर्ष 2016 में आयोग द्वारा इन विषयों के परिणाम जारी किए गए। 9 अक्टूबर को बॉटनी, 8 सितंबर को रसायन विज्ञान, 7 सितंबर को भौतिक शास्त्र, 6 सितंबर को गणित, 24 अगस्त को सिंधी, 23 अगस्त को क्लॉथ कलरिंग एंड प्रिंटिंग, 23 अगस्त को ही जियोलोजी, 23 अगस्त को ही संगीत इंस्ट्रूमेंटल के परिणाम जारी किए गए।

Read More
Praveen Singh

साइकोलॉजिकल कंसलटेंट पदों पर होगी भर्ती, 21 से 30 अप्रेल तक किए जा सकेंगे आवेदन

जयपुर / अजमेर।  राजस्थान लोक सेवा आयोग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमे में मनोवैज्ञानिक परामर्शदाताओं के तीन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसके लिए 21 अप्रेल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें तीनों पद सामान्य वर्ग के लिए हैं। आयोग ने मंगलवार शाम को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। जानिए और इस बारे में ...

- इस भर्ती के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमए एमएससी इन साइकोलॉजिकल काउंसलिंग है।
- एक जनवरी 2018 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। ग्रेड पे 4800 रुपए रहेगी।
-  आयोग उपसचिव भगवत सिंह राठौड़ के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर आयोग संवीक्षा परीक्षा का आयोजन कर अभ्यर्थियों की संख्या यथोचित सीमा तक कम कर सकता है।
- संवीक्षा परीक्षा अजमेर में ही होने की संभावना है। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार रूप में ली जाएगी। विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र ही जारी की जाएगी।
- आवेदन पत्र प्रक्रिया 21 अप्रेल से शुरू होगी और 30 अप्रेल तक आवेदन किए जा सकेंगे। आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन में एक से सात मई तक संशोधन का अवसर दिया जा सकेगा।

*अब हर खबर आप तक लाइव*

डाउनलोड करें एजुकेशन न्यूज़ ग्रुप का एंड्राइड एप सबसे बड़ी एंड्राइड स्टोर गूगल प्ले स्टोर से. नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=edunews.group&hl=en

👬📚 *एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप*  📚👫


Read More

Tuesday, April 18, 2017

Praveen Singh

RPSC ने जारी किए कॉलेज भर्ती परीक्षा परिणाम, खबर में देखें आपका RESULT

अजमेर. ।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कॉलेज शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों के व्याख्याताओं पद के परिणाम सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

सफल विद्यार्थियों को आयोग की वेबसाइट से आवेदन-पत्र डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 27 अप्रेल तक व्यक्तिश: अथवा डाक से आयोग कार्यालय भिजवाना होगा। कॉलेज व्याख्याता के सभी विषयों के परिणाम घोषित किए जाने के बाद अचयनित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक घोषित किए जाएंगे। परिणाम प्रकाशन में पूर्ण सावधानी बरती गई है फिर भी आयोग की सूचना ही अधिकृत व मान्य होगी।

रोल नंबर : 100634 101340 101674 101809 102055 102465 103565 103876 104138 104180 105085 105249 105339 105858 105926 106025 106867 106977 107049 107477 107787 107900 108352 110547 111368 115565 115878 116050 120160 120490 122340 122524 122671 122948 123548 124048 124476 124892 125163 125784 126159 126180 127188 128599 130597 131385 132113 132920 134575 135083 135256 136196 136222 137084 137546 139844 140100 140557 140843 141043 141736 143659 145134 145151 145696 147162 148027 148452 148639 149115 149460 149859 150666 152452 152985 153097 153265 154583 154626 155656 156024 158816 158895 159380 159975 160885 161307 161498 164159 165741 167966 168141 168641 169853 170698 171073 171534 171948 172193 172338 173077 174768 174904 176018 180880 181703 182690 182729 183129 183285 184654 184737 185689 185862 186550 186974 190329 191287 191647 192212 192340 192376 192887 192904 193254 195229 195283 195909 195993 196324 196393 196570 198873 198983 199451

*👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭*


Read More

Monday, April 17, 2017

Praveen Singh

सेकंड ग्रेड एग्जाम प्रवेश पत्र के लिए यहां क्लिक करें, 26 अप्रेल व 1 मई को होंगे अनिवार्य पेपर

जयपुर/अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2016 के अनिवार्य विषयों के पेपरों के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सोमवार शाम को जारी कर दिए। आयोग द्वारा ये परीक्षाएं 26 अप्रेल और 1मई को ली जाएंगी। वैकल्पिक विषयों की परीक्षा आयोग जून में लेगा, इसका परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।

प्रवेश पत्र के लिए यहां क्लिक करें


- आयोग उपसचिव भगवत सिंह राठौड़ के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2016 हेतु जी के एंड एजुकेशनल साइकोलोजी विषय की परीक्षा 26 अप्रेल 2017 एवं 01 मई 2017 को ली जाएंगी।

- परीक्षा का समय प्रात: 10.00 बजे से 12.00 बजे तक रहेगा। एक सत्र में होने वाली यह परीक्षा राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जा रही है।

- इस परीक्षा के लिये ऐच्छिक विषय हिन्दी, संस्कृत, गणित, एवं उर्दू (ग्रुप-1) तथा सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, अंग्रेजी एवं पंजाबी (ग्रुप-2) के अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र मय उपस्थिति-पत्र के आयोग के वेब पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर अलग-अलग लिंक से अपलोड कर दिये गये हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग के वेब पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अलग-अलग लिंक से आवेदन-पत्र क्रमांक से डाउनलोड कर परीक्षा केन्द्र पर एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं मूल फोटो पहचान-पत्र अपने साथ अवश्य लेकर पहुंचे, अन्यथा परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

- परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा केन्द्र पर रिस्ट वॉच, मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लेकर नहीं आने के लिए पाबंद किया गया है।
- गौरतलब है कि आयोग द्वारा शिक्षकों के 6468 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में करीब 9 लाख अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे।
*👬📚 एजुकेशन न्यूज ग्रुप 📚👫*  


Read More