Showing posts with label Rozgar Samachar. Show all posts
Showing posts with label Rozgar Samachar. Show all posts

Wednesday, August 9, 2017

Praveen Singh

आईआईटी रुड़की में वैकेंसी, 12 अगस्त तक करें आवेदन



भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान रुड़की के लिए प्रोजेक्ट असिस्‍टेंट और अन्य पदों सहित कुल 26 पदों पर भर्तियां निकली है। ऐसे आवेदनकत्र्ता जिन्होंने बीटेक, एमटेक, डिप्‍लोमा, बीएससी डिग्री या निर्धारित अनुभव हो, वे आवदेन कर सकते हैं।

पद: प्रोजेक्ट एसोसिएट, रिसर्च एसोसिट, प्रोजेक्ट असिस्टेंट
आयु सीमा: IIT- रुड़की नियमानुसार

ऐसे करें आवेदन

वेबसाइट https://www.iitr.ac.in/  से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड करके उसे भरे और दिन गए निर्देशों के अनुसार 12 अगस्त 2017 तक निर्धारित पते पर भेज दें।

आवेदन भेजने का पता-

डॉ. कमल जैन, डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियर आईआईटी रुड़की, रुड़की 247667


Read More

Tuesday, July 4, 2017

Praveen Singh

आवासीय विद्यालयों में पदस्‍थापन के लिए साक्षात्‍कार (Walk In Interview) में संशोधन - साक्षात्‍कार अब 12 एवं 13 जुलाई, 2017 को   

आवासीय विद्यालयों में पदस्‍थापन के लिए साक्षात्‍कार (Walk In Interview) में संशोधन - साक्षात्‍कार अब 12 एवं 13 जुलाई, 2017 को   


Read More

Monday, May 22, 2017

Praveen Singh

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के पोर्टल पर कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत वर्ष 2017- 18 के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं वे राजस्थान खादी ग्रामोद्योग की वेबसाइट http:// www.kviconline.gov.in/ पर निर्धारित PMEGP E-Portal पर आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत औद्योगिक कार्यों के लिए अधिकतम 25 लाख रुपए तथा सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम 10 लाख रुपए तक की परियोजना राशि का प्रावधान है।   


Read More

Tuesday, May 2, 2017

Praveen Singh

सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो मत गंवाइए ये मौका, उदयपुर में सेना भर्ती रैली 20 से 30 मई तक


उदयपुर.

सेना भर्ती रैली आगामी 20 से 30 मई तक उदयपुर में आयोजित होगी। रैली में जोधपुर, पाली, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, सिरोही तथा जालोर जिले के आशार्थी भाग लेंगे। 

सेना भर्ती रैली के दौरान सैनिक सामान्य पद, सैनिक क्लर्क, एसकेटी, सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट, सैनिक टेक्निकल और सैनिक ट्रेडमेन पदों पर भर्ती होगी। सेना भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम 7 अप्रेल से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।


Read More
Praveen Singh

Job Opportunity : 5 मई से पहले करें इन 1000 नोकरियों के लिए आवेदन


बीकानेर

विभिन्न संस्थाओं ने ऑफिसर, मैनेजर, टैंपरेरी अटेंडर, असिस्टेंट कमांडेंट, असिस्टेंट इंजीनियर, एनालिस्ट, नॉन-एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट डायरेक्टर, एसआई, ओवरसीर (सिविल), सीटी (मैसन, प्लंबर, कारपेंटर, पेंटर व ड्राफ्ट्समैन), जूनियर इंस्ट्रक्टर और साइंटिफिक असिस्टेंट, ईडीपी सुपरवाइजर सहित अनेक पदों के लिए 1481 आवेदन निकाले है।

बैंक ऑफ इंडिया

पद : ऑफिसर, मैनेजर व अन्य (702) 

आवेदन की अंतिम तिथि : 05 मई, 2017

सिंडिकेट बैंक

पद : टैंपरेरी अटेंडर आदि (113) 

आवेदन की अंतिम तिथि : 05 मई, 2017

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन

पद : असिस्टेंट कमांडेंट (179 पद) 

आवेदन की अंतिम तिथि : 05 मई, 2017

मेघालय

पद : असिस्टेंट इंजीनियर, एनालिस्ट (17 पद) 

आवेदन की अंतिम तिथि : 05 मई, 2017 

एचईसी लिमिटेड

पद : नॉन-एग्जीक्यूटिव (100 पद) 

आवेदन की अंतिम तिथि : 05 मई, 2017 

छत्तीसगढ़ पीएससी

पद : असिस्टेंट डायरेक्टर (08 पद) 

आवेदन की अंतिम तिथि : 05 मई, 2017 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)

पद :  एसआई, ओवरसीर (सिविल), सीटी (मैसन, प्लंबर, कारपेंटर, पेंटर व ड्राफ्ट्समैन) (240 पद) 

आवेदन की अंतिम तिथि: 05 मई, 2017 

असम डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन  

पद : जूनियर इंस्ट्रक्टर और साइंटिफिक असिस्टेंट  (86 पद) 

आवेदन की अंतिम तिथि : 05 मई, 2017

एनआईओएस

पद : ईडीपी सुपरवाइजर आदि(36 पद) 

आवेदन की अंतिम तिथि : 05 मई, 2017


Read More

Thursday, April 27, 2017

Praveen Singh

खुश खबरी: राज्य सरकार 3290 संस्कृत शिक्षकों की करेगी भर्ती


कोटा.

-2400 अध्यापक और 690 वरिष्ठ अध्यापको की होगी भर्ती

-विधायक संदीप शर्मा के प्रश्न के जवाब में संस्कृत शिक्षा मंत्री का जवाब

राज्य सरकार, संस्कृत शिक्षा विभाग में जल्दी ही 2400 अध्यापकों और 690 वरिष्ठ अध्यापकों तथा 42 प्रधानाध्यापक व प्रवेशिका के पदों पर भर्ती करने जा रही है। यह जानकारी विधायक संदीप शर्मा के अतारांकित प्रश्न के जवाब में संस्कृत शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने दी है।

विधायक शर्मा ने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से कोटा संस्कृत महाविद्यालय का मामला उठाया। विधायक ने राज्य सरकार से पूछा कि संस्कृत महाविद्यालय कोटा की स्थापना से लेकर अब तक महाविद्यालय को विकास कार्यों के लिए कितनी राशि प्राप्त हुई। जवाब में मंत्री ने बताया कि महाविद्यालय को 10 वीं योजना में 1,55,366 रुपए , 11 वीं योजना में 47,24,107 रुपए तथा 12 वीं योजना में 23,14,400 रुपए स्वीकृत हुए।

संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रश्न पर मंत्री ने बताया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों में छात्रों का रुझान पैदा हो और छात्र संख्या में वृद्धि हो, इसके लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण, कार्यशालाओं का आयोजन लगातार तीन वर्षों से किया जा रहा है।

Read More

Wednesday, April 26, 2017

Praveen Singh

Job alert : 30 अप्रेल से पहले करें इन 2000 से अधिक पदों के लिए आवेदन

बीकानेर
विभिन्न संस्थाओं ने एईई, केमिस्ट, अप्रेंटिस टे्रनी, मैनेजर (सिक्योरिटी), डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी, जूनियर इंजीनियर, मेंटेनर, स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर और

कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट, हेल्पर और स्टोरमैन, मरीन इंजीनियर, रिसर्च असोसिएट फेलो, कस्टमर रिलेशन्स असिस्टेंट और स्टेशन कंट्रोलर सहित अनेक पदों के लिए 2297 आवेदन निकाले है।

ओएनजीसी

पद: एईई, केमिस्ट आदि (721 पद)  

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अप्रेल, 2017

सीएमएफआरआई

पद: अप्रेंटिस टे्रनी (12 पद)  

आवेदन की अंतिम तिथि: 29 अप्रेल, 2017

देना बैंक 

पद: मैनेजर (सिक्योरिटी)(16 पद)  

आवेदन की अंतिम तिथि: 29 अप्रेल, 2017

एनटीपीसी-सेल पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएसपीसीएल)

पद : डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी व अन्य (43 पद)

आवेदन की अंतिम तिथि : 29 अप्रेल, 2017

हरियाणा रोडवेज

पद : हेल्पर और स्टोरमैन (869 कुल पद)

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रेल, 2017

कोच्चि पोर्ट ट्रस्ट

पद : मरीन इंजीनियर आदि (08 कुल पद)

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रेल, 2017

आईआईटीएम

पद : रिसर्च असोसिएट फेलो (22 कुल पद)

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रेल, 2017

मेट्रो लिंक एक्सपे्रस फॉर गांधीनगर एंड अहमदाबाद (मेगा) कॉर्पोरेशन लिमिटेड 

पद : जूनियर इंजीनियर, मेंटेनर, कस्टमर रिलेशन्स असिस्टेंट और स्टेशन कंट्रोलर (606 पद)

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रेल, 2017

Read More

Thursday, April 20, 2017

Praveen Singh

साइकोलॉजिकल कंसलटेंट पदों पर होगी भर्ती, 21 से 30 अप्रेल तक किए जा सकेंगे आवेदन

जयपुर / अजमेर।  राजस्थान लोक सेवा आयोग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमे में मनोवैज्ञानिक परामर्शदाताओं के तीन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसके लिए 21 अप्रेल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें तीनों पद सामान्य वर्ग के लिए हैं। आयोग ने मंगलवार शाम को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। जानिए और इस बारे में ...

- इस भर्ती के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमए एमएससी इन साइकोलॉजिकल काउंसलिंग है।
- एक जनवरी 2018 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। ग्रेड पे 4800 रुपए रहेगी।
-  आयोग उपसचिव भगवत सिंह राठौड़ के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर आयोग संवीक्षा परीक्षा का आयोजन कर अभ्यर्थियों की संख्या यथोचित सीमा तक कम कर सकता है।
- संवीक्षा परीक्षा अजमेर में ही होने की संभावना है। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार रूप में ली जाएगी। विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र ही जारी की जाएगी।
- आवेदन पत्र प्रक्रिया 21 अप्रेल से शुरू होगी और 30 अप्रेल तक आवेदन किए जा सकेंगे। आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन में एक से सात मई तक संशोधन का अवसर दिया जा सकेगा।

*अब हर खबर आप तक लाइव*

डाउनलोड करें एजुकेशन न्यूज़ ग्रुप का एंड्राइड एप सबसे बड़ी एंड्राइड स्टोर गूगल प्ले स्टोर से. नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=edunews.group&hl=en

👬📚 *एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप*  📚👫


Read More

Wednesday, April 19, 2017

Praveen Singh

सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय, जोधपुर के माध्यम से 925 जेल प्रहरियों की भर्ती होगी

जयपुर। गृह मंत्री श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि कारागृहों के लिये शीघ्र ही सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर के माध्यम से 925 जेल प्रहरियों की भर्ती प्रक्रिया शुरु कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि बंदियों को उचित वातावरण देने के उद्देश्य से प्रदेश की जेलों को सुधार गृह के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने शत-प्रतिशत जेलों में चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ उपलब्ध करा दिया गया है।

श्री कटारिया, बुधवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में कारागार विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जेलों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्मिक विभाग के स्तर पर जेल अधिकारियों व कर्मचारियों के 48 प्रकरण वर्ष 2003 से लम्बित हैं, उन्हें उच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण की कार्यवाही की जाये, ताकि उनमें से सेवानिवृत हो चुके 22 कार्मिकों को भी पेंशन संंबंधी पूर्ण लाभ मिल सके।

गृह मंत्री ने बताया कि राज्य स्तर पर बंदियों की क्षमता 20 हजार 210 है, जिसके विरुद्ध 18 हजार 963 बंदी राज्य की जेलों में निरूद्ध हैं, जबकि कुछ जेलों में जहां-जहां भी क्षमता से अधिक जनाधिक्य हैं, वहां पर नवनिर्मित 33 बैरकों में बंदियों को स्थानान्तरित करने से समस्या का स्थाई समाधान लगभग पूण हो चुका है, जबकि राजसमंद में जनाधिक्य की समस्या का निराकरण नई जेल के निर्माण होने पर ही हो सकेगा। इस संबंध में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव (गृह) श्री दीपक उप्रेती ने अवगत कराया कि प्रदेश की जेलों की जनाधिक्य की समस्या का निदान लगभग हो चुका है। उन्होंने बताया कि बंदियो को पेशी पर ले जाने के प्रतिशत में उतरोत्तर वृद्धि के लिये पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।


जेल महानिदेशक श्री अजीत सिंह बताया कि कोटा में एक हजार दण्डित एवं एक हजार विचाराधीन कैदियों के लिये कारागृहों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाना प्रक्रियाधीन है।

बैठक में उप महानिरीक्षक, जेल श्री जयनारायण शेर, संयुक्त शासन सचिव, जेल श्री चेतन देवड़ा, उप शासन सचिव श्री योगेश श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

*एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप*

Read More

Sunday, April 16, 2017

Praveen Singh

विभिन्न संस्थाओं ने निकाले 1900 से अधिक पदों के लिए आवेदन

बीकानेर ।
विभिन्न संस्थाओं ने रजिस्ट्रार, ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट सब-इंस्पेकटर (स्टेनो), असिस्टेंट प्रोफेसर, हैड मास्टर, क्लर्क, डिप्लोमा टे्रनी, स्पेशलिस्ट ऑफिसर, निजी सहायक/ स्टेनोग्राफर,  गे्रजुएट टे्रनी सहित अनेक पदों के लिए 1990 आवेदन निकाले है।


एनआईटी, जालंधर
पद: रजिस्ट्रार, ऑडिट ऑफिसर आदि (15 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अप्रैल, 2017


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
पद: असिस्टेंट सब-इंस्पेकटर (स्टेनो) (211 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल, 2017


पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग
पद : असिस्टेंट प्रोफेसर, हैड मास्टर (260 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 अप्रैल, 2017


महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन
पद : क्लर्क (408 पद)

आवेदन की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल, 2017


एनटीपीसी लिमिटेड
पद: डिप्लोमा टे्रनी (75 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल, 2017


ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
पद: स्पेशलिस्ट ऑफिसर (120 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल, 2017


पटना हाई कोर्ट
पद : निजी सहायक/ स्टेनोग्राफर (100 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 27 अप्रैल, 2017


ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड, देहरादून
पद :  गे्रजुएट टे्रनी (721 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि:  27 अप्रैल, 2017 

*👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭*


Read More

Saturday, April 15, 2017

Praveen Singh

ग्रामीण डाक सेवक के खाली पदों के लिए 3 मई तक जमा होंगे ऑनलाइन आवेदन

कोटा| लंबेसमय से डाक विभाग में खाली चल रहे ग्रामीण डाक सेवक, डाक वितरक के पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म 3 मई तक जमा होंगे। डाक विभाग में अनुबंध के आधार पर ऑनलाइन फॉर्म जमा होंगे। जिले में करीब 87 पदों पर भर्ती होगी। ग्रामीण डाक के लिए विभाग की वेबसाइट www.indiapost.gov.in और  www.appost.in/gdsonline पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस पद से संबंधित चयन प्रक्रिया, वेतनमान सहित अन्य सभी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

*👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭*


Read More