Showing posts with label Reet Exam News. Show all posts
Showing posts with label Reet Exam News. Show all posts

Saturday, July 8, 2017

Praveen Singh

REET लेवल 2 के लिए योग्यता निर्धारण व पात्रता


Read More

Sunday, May 28, 2017

Praveen Singh

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में 15 हजार पदों की संशोधित विज्ञप्ति जारी करने का आग्रह






सागवाड़ा| तृतीयश्रेणी शिक्षक भर्ती 2016 (रीट) के द्वितीय लेवल की संशोधित विज्ञप्ति जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम पीएचईडी राज्यमंत्री सुशील कटारा और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 

इसमें बताया कि प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में 15 हजार पदों की विज्ञप्ति जारी की गई थी। विषय योग्यता संबंधी विसंगतियों के कारण उच्च न्यायालय द्वारा विज्ञप्ति को संशोधित कर पुन: प्रकाशित करने का निर्णय दिया गया था। इसके बाद भी संशोधित विज्ञप्ति नहीं की गई। इस दौरान रीट लेवल द्वितीय महासंघ के पुष्पेंद्र सिंह चौहान, पंकज पुरोहित, अभिलाष राव, प्रकाश पाटीदार, लोकेश पाटीदार, नरेश पाटीदार, महेंद्र पाटीदार, कांतिलाल रेबारी, योगेश पाटीदार, हर्षद पाटीदार आदि ने रोष जताते हुए शीघ्र संशोधित विज्ञप्ति जारी कराने की मांग रखी।


Read More

Sunday, May 14, 2017

Praveen Singh

सेकेंडरी एजुकेशन बाेर्ड इस साल करा सकता है रीट, स्टेट गवर्नमेंट को लिखा लेटर




अजमेर.राज्य सरकार की हरी झंडी मिलने पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस वर्ष रीट का आयोजन करा सकता है। बोर्ड अपनी ओर से तैयारी कर रहा है। बोर्ड ने राज्य सरकार को भी पत्र लिखा है। रीट का अंतिम बार आयोजन 7 फरवरी 2016 को किया गया था। यह रीट 2015 के नाम से आयोजित हुई थी।

इस पात्रता परीक्षा में प्रदेश के करीब पौने नौ लाख अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए थे। इसके बाद रीट का आयोजन अब तक नहीं हो सका है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. बीएल चौधरी ने संकेत दिए हैं कि इस वर्ष रीट का आयोजन हो सकता है। बोर्ड ने सरकार को पत्र में लिखा है कि दिसंबर तक इसका आयोजन करा लिया जाए।

गर्ग के समय दो बार हुई थी आरटेट

बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुभाष गर्ग के कार्यकाल में बोर्ड ने दो बार आरटेट का आयोजन 2011 2012 में किया था। इसके बाद 2013 में राज्य में सरकार बदलने पर आरटेट नहीं हो सका था। बाद में 2015 में राज्य सरकार ने आरटेट के स्थान पर रीट कराने का फैसला लिया। रीट 2015 का आयोजन बोर्ड ने फरवरी 2016 में किया था।

अक्टूबर से पहले चाहते हैं बोर्ड अध्यक्ष

इधर प्रो. बीएल चौधरी का कार्यकाल इस वर्ष अक्टूबर में पूरा हो रहा है। प्रो. चौधरी की मंशा भी है कि राज्य सरकार रीट का आयोजन इससे पूर्व ही करा ले। वे अपने कार्यकाल में दूसरी बार रीट का आयोजन कराना चाहते हैं।

रीट को लेकर बोर्ड ने राज्य सरकार को पत्र भेजा है। इस साल में रीट के आयोजन की संभावना है। प्रो.बीएल चौधरी, अध्यक्ष, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर


Read More

Saturday, April 29, 2017

Praveen Singh

Rajasthan के स्टूडेंट्स को REET का इंतजार, डेढ़ साल से नहीं हुआ एग्जाम


अजमेर।

 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने अध्यापक पात्रता एवं भर्ती परीक्षा (रीट) के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हालाकि राज्य सरकार की ओर से फिलहाल इस संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। अलबत्ता किसी भी स्थिति में बोर्ड ने अपने स्तर पर प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी है।

बोर्ड की सभी परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। फिलहाल बोर्ड प्रशासन परिणाम जारी करने में जुटा हुआ है।

उसके बाद अगले छह माह तक बोर्ड के समक्ष कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं होगा। इसी अंतराल में ही शिक्षा बोर्ड रीट आयोजित करने की उम्मीद कर रहा है।

पिछले साल फरवरी में हुई थी

राज्य सरकार ने 15 हजार अध्यापकों की भर्ती के लिए पिछले साल 7 फरवरी को रीट का आयोजन किया था। फिलहाल परिणाम के आधार पर अध्यापक नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

लगभग एक साल गुजर जाने के बावजूद राज्य सरकार ने नई रीट की घोषणा नहीं की है। इस साल भी चार माह गुजर चुके हैं।

अध्यापक बनने की राह देख रहे प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को अब रीट का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद भी यही की जा रही है कि राज्य सरकार शीघ्र ही इसकी घोषणा करेगी।

बोर्ड को भर्ती एजेंसी बनने की उम्मीद

दरअसल राज्य सरकार ने 2011 और 2012 में आयोजित आरटेट सहित पिछले साल ली गई रीट की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सौंपी थी। बोर्ड ने इन परीक्षाओं का आयोजन सफलता पूर्वक किया था।

इसलिए आगामी रीट के लिए भी बोर्ड प्रशासन को पूरी उम्मीद है कि सरकार की ओर से उसे ही भर्ती एजेंसी नियुक्त किया जाएगा। बोर्ड की सभी परीक्षाओं के परिणाम जून तक आ जाएंगे। उसके बाद रीट के लिए बोर्ड के पास पर्याप्त समय और संसाधन मौजूद होंगे।

फिलहाल रीट के लिए कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। लेकिन बोर्ड इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड के पास रीट आयोजित करने का पूरा समय है। राज्य सरकार जब चाहेगी तब परीक्षा आयोजित कर ली जाएगी।

-प्रो. बी. एल. चौधरी, अध्यक्ष माशिबो राजस्थान 

Read More

Thursday, April 27, 2017

Praveen Singh

राजस्थान के हज़ारों बेरोज़गारों को फिर लगा झटका, हाईकोर्ट ने निरस्त की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2016


जयपुर। ।
राजस्थान हाईकोर्ट ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2016 को पूरी तरह से निरस्त कर दिया है।  साथ ही पूरी भर्ती प्रक्रिया को नए सिरे से करने के आदेश भी दिए हैं।  

गुरुवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने शिक्षक भर्ती 2016 को निरस्त करते हुए 4 माह के भीतर पूरी प्रकिया नए सिरे से कराने के आदेश दिए हैं।  कोर्ट ने इस भर्ती के लिए फिर से विज्ञापन जारी करने को कहा है।  

 गौरतलब है कि सरकार ने लगभग 13 हज़ार पदों पर तृतीया श्रेणी शिक्षक के लिए भर्तियां निकालीं थीं। 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन तमाम बेरोज़गारों को झटका लगा है जो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे थे।  लेकिन इससे उन बेरोज़गारों को एक मौक़ा ज़रूर मिलेगा जो किसी वजह से इसमें शामिल नहीं हो सके थे या फिर तैयारी कर रहे थे।

Read More