Showing posts with label RTE Free Admissions. Show all posts
Showing posts with label RTE Free Admissions. Show all posts

Tuesday, May 2, 2017

Praveen Singh

आर्थिक कमज़ोर' बच्चे भी अब पढ़ेंगे 'महंगे' प्राइवेट स्कूल में, RTE के तहत निकाली गई लॉटरी


जयपुर
शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने प्रदेश में आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश के लिए निकली लॉटरी निकाली।  देवनानी ने शिक्षा संकुल में 3 हज़ार 322 स्कूलों में प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली है।  

दरअसल, शिक्षा का अधिकार कानून आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली गई है। लॉटरी में शामिल होने के लिए रविवार तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि थी।

इससे पहले 24 हजार 425 निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश के लिए पांच लाख 73 हजार 338 आवेदन मिले। मंगलवार को निकाली गई लॉटरी के बाद अब वरीयता सूची के आधार पर विद्यार्थियों को विद्यालयों में उनके दस्तावेज चैक कर प्रवेश दिया जाएगा जिममें आठ मई तक विद्यालयों में आवेदन जमा करवाने होंगे। 


Read More

Thursday, April 27, 2017

Praveen Singh

RTE में अब तक पिछले से ढाई गुना से ज्यादा आवेदन, संख्या हुई 4 लाख पार, 2 दिन और है अवसर


जयपुर
शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई ) के तहत नि:शुल्क दाखिलों के लिए इस बार बम्पर संख्या में आवेदन हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस बार आरटीई में नियम बदलने का असर यह रहा है कि बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से संचित सामान्य और ओबीसी श्रेणी के बच्चों के आवेदन भी हो रहे हैं।



 पिछले साल ये लोग आवेदन के योग्य नहीं थे। स्थिति ये है कि अभी आवेदन के लिए दो दिन और बाकी हैं जबकि अब तक पिछले साल की तुलना में ढाई गुना से अधिक आवेदन हो गए हैं। माना जा रहा है कि यह संख्या बढ़कर तीन से चार गुना तक भी हो सकती है।



अब तक हुए चार लाख से अधिक आवेदन
शिक्षा का अधिकार कानून राज्य स्तरीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। पोर्टल पर शुक्रवार तक आवेदकों का आंकड़ा चार लाख पार कर चुका है। अब रविवार को आवेदन की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथियों में आमतौर पर सबसे ज्यादा आवेदन होते हैं। एेसे में इस बार भी वही क्रम रहने पर आंकड़ा छह लाख से अधिक हो सकता है। इन चार लाख आवेदकों में से एक विद्यार्थी के लिए औसत चार स्कू  लों का आवेदन आया है। एक विद्यार्थी एक साथ 15 स्कू  लों में आवेदन कर सकता है।



पिछली बार ये था नियम, मात्र 1.59 लाख आवेद
पिछले साल आरटीई में आवेदन के लिए छूट प्राप्त श्रेणियों के अतिरिक्त सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए मात्र बीपीएल को ही आवेदन के योग्या माना गया था। उससे पहले इन श्रेणियों के आवेदक बच्चों के अभिभावक की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए थी। जबकि इस बार यह सीमा बीपीएल से हटाकर एक लाख रुपए वार्षिक आय सीमा की गई है। पिछली बार मात्र 1.59 लाख आवेदन आए थे। जबकि इसके लिए मात्र 90 हजार बच्चों के आवेदन थे। कई बच्चों ने एक से ज्यादा स्कू  लों में आवेदन किए थे इस कारण यह संख्या बढ़ी थी।

Read More
Praveen Singh

RTE के तहत मुफ्त में एडमीशन कराने हेतु एंड्राइड एप यहां से डाउनलोड करें

एजुकेशन डेस्क. ।

शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत नि:शुल्क प्रवेश की प्रक्रिया राजस्थान में फिर शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया में इस बार एक नई व्यवस्था की गई है। आरटीई वेबपोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन के साथ ही इस बार मोबाइल एप के माध्यम सेभी आवेदन किए जा सकेंगे।

हार्ड कॉपी जमा कराने का प्रावधान भी किया गया
आरटीई से जुड़े सूत्रों ने Rajasthanpatrika.com को बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी नई नियमावली के तहत स्पष्ट कर दिया गया है कि मोबाइल एप से किए गए आवेदन भी स्वीकार होंगे। हालांकि आवेदन की हार्ड कॉपी जमा कराने का प्रावधान भी किया गया है।

राजस्थान प्राइवेट स्कूल एप डाउनलोड करना होगा
मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन के इच्छुक अभिभावकों को राजस्थान प्राइवेट स्कूल एप डाउनलोड करना होगा। इस एप पर सरल प्रक्रिया उल्लेखित है जिसमें अभिभावक अपने स्तर पर या किसी जानकार की मदद से भी आवेदन कर सकेंगे। अधिकारियों ने पिछले दिनों कहा भी था कि शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत नि:शुल्क प्रवेश की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो जाएगी।

दो मिनट निकालिए और समझिए: यह है टाइम फ्रेम
- आवेदन प्रक्रिया शुरू - 13 अप्रेल से
- आवेदन की अंतिम तिथि - 30 अप्रेल

- वरियता क्रम की लॉटरी - 2 मई
- रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि - 8 मई
- स्कूल में प्रवेश - 9 मई से

नि:शुल्क प्रवेशित बालकों और शेष 75 प्रतिशत सीट पर प्रवेशित बालकों की सूचना वेबपोर्टल पर एंट्री 
- 31 जुलाई तक

देखिए: उन सवालों के जवाब जिनकी आपको जरूरत है
सवाल- प्रवेश के लिए किन विद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं?
जवाब- राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त निजी स्कू  ल में अल्पसं यक शिक्षण संस्था को छोड़कर।

सवाल- किस कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन होगा?
जवाब- निजी स्कू  ल की एंट्री लेवल कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस कक्षा की कुल प्रवेशित सीटों की 25 प्रतिशत पर नि:शुल्क प्रवेश होंगे।

सवाल- आरटीई में प्रवेश के लिए बालक की आयु कितनी होनी चाहिए?
जवाब- जहां कक्षा एक एंट्री लेवल है वहां 6 वर्ष और इससे पहले प्री-प्राइमरी में 3, 4 और 5 वर्ष।

सवाल- क्या सामान्य और ओबीसी श्रेणी के अ िा ाावकों के बच्चों का आवेदन हो सकता है?
जवाब- केवल उन्हीं के बच्चों के आवेदन लिए जाएंगे जिनकी वार्षिक आय एक ला ा रुपए या इससे कम है।

सवाल- इस बार संशोधित नियम आए हैं, एेसे में आरटीई के तहत पूर्व में प्रवेशित बच्चों का क्या होगा?
जवाब- उन बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा पूर्ववत जारी रहेगी। पूर्व में यदि नियमानुसार प्रवेश हो चुका है तो कक्षा आठ तक वे उसी स्कूल में नि:शुल्क पढ़ेंगे। उनकी फीस का पुर्न ारण राज्य सरकार करेगी।

एप को डाउनलोड करें प्लेस्टोर से यहां क्लिक करके-  RTE ANDROID APP DOWNLOAD LINK 

Read More

Monday, April 24, 2017

Praveen Singh

आरटीई में आवेदन आॅनलाइन या एप से, प्रवेश गरीबों को, प्रक्रिया अमीरों जैसी

जयपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों की एंट्री लेवल कक्षा में 25 प्रतिशत सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश देने का प्रावधान है, लेकिन इस बार आवेदन प्रक्रिया गरीबों के साथ मजाक बन गई है। नि:शुल्क प्रवेश के लिए आॅनलाइन या मोबाइल एप से ही आवेदन किया जा रहे हैं, जबकि गत वर्षों में स्कूल जाकर भी आवेदन किया जा सकता था। आॅनलाइन प्रक्रिया की समझ नहीं होने के कारण जरूरतमंद लोगों को प्रवेश के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कोई ई-मित्र या कम्प्यूटर सेंटर पर जाकर पैसे देकर आवेदन करवा रहा है तो कोई जान-पहचान वाले की मनुहार कर रहा है। रोचक यह है कि सरकारी व निजी स्कूलों में सामान्य प्रवेश प्रक्रिया आॅफलाइन ही संचालित है। यहां तक कि बड़े-बड़े निजी स्कूल भी फॉर्म भरवाकर प्रवेश देते हैं, लेकिन गरीबों के बच्चों की शिक्षा के आवेदन आॅनलाइन ही लिए जा रहे हैं। निर्धन लोगों के पास एंड्रोइड मोबाइल भी नहीं है। इस दौरान कंप्यूटर वाले गरीबों से आवेदन के लिए 50 से लेकर 200 रुपए तक वसूल रहे है।

पास की स्कूलों में प्राथमिकता से दाखिला
नि:शुल्क प्रवेश के लिए अभिभावक 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। 2 मई को लॉटरी निकाली जाएगी। 3 से 8 मई तक सम्बंधित विद्यालय में रिपोर्ट करना होगा। 9 मई से बालक का विद्यालय में प्रवेश हो जाएगा। प्रवेश के दौरान शहरी क्षेत्र में सम्बंधित वार्ड तथा ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित गांव के निवासी को प्राथमिकता मिलेगी। शहरी निकाय या ग्राम पंचायत से बाहर निवास करने वाले बालक-बालिका प्रवेश के पात्र नहीं होंगे। आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में 15 स्कूल के आॅनलाइन आॅप्शन खुला है।

Read More

Thursday, April 20, 2017

Praveen Singh

कमजोर आय वर्ग को नहीं मिल रहा आरटीई का लाभ

अजमेर|कमजोर आयवर्ग के लोगों को आरटीई का लाभ नहीं मिल रहा है यह आरोप है कांग्रेस नेताओं का। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने सरकार पर शिक्षा का वर्गीकरण करने का आरोप लगाया है। नए नियमों में 400 रुपए प्रतिदिन कमाने वाले दिहाड़ी मजदूर के बच्चों को बड़े अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों मे शिक्षा पाने से वंचित किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आरटीई के लिए वंचित वर्ग को शिक्षा दिलाने एवं सालाना आय का प्रावधान ढाई लाख रुपए करने की मांग की है।
Read More

Saturday, April 15, 2017

Praveen Singh

आरटीई एडमिशन के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक, ऑनलाइन लॉटरी 2 मई को

शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत निशुल्क एडमिशन के लिए अभिभावक 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 2 मई को ऑनलाइन लॉटरी से मेरिट लिस्ट बनेगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर ही अभिभावक संबंधित स्कूल में आवेदन की मूल प्रति अन्य दस्तावेज के साथ रिपोर्टिंग करके एडमिशन की प्रक्रिया 8 मई तक पूरी करवा सकेंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के अगले ही दिन बच्चे का उस स्कूल में प्रवेश होगा। सभी निजी स्कूलों को इसकी पूरी जानकारी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर 31 जुलाई तक अपलोड करनी होगी। इसमें निशुल्क प्रवेशित विद्यार्थियों के साथ शेष 75 प्रतिशत सीटों पर प्रवेशित बच्चों की भी पूरी जानकारी देनी होगी।

👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭


Read More