Showing posts with label Kota News. Show all posts
Showing posts with label Kota News. Show all posts

Thursday, June 29, 2017

Praveen Singh

बताओ कितने युवाओं को मिला रोजगार


कोटा.   शिविर में कितने युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया है? कितनी कम्पनियां आई उनकी संख्या बताओ। पुराने शिविर के चयनित युवाओं में से अब तक कितने रोजगार पा चुके हैं? एक के बाद एक सवालों की झड़ी लगी तो अधिकारी बंगले झांकने लगे। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता अचानक रोजगार शिविर में पहुंचे। यहां एक-एक स्टॉल का निरीक्षण किया। उप क्षेत्रीय रोजगार विभाग की ओर से गुरुवार को सूचना केन्द्र में शिविर लगाया गया था। जिला कलक्टर सीधे शिविर में लगी स्टॉलों पर पहुंचे और स्टॉल संचालकों से युवाओं के चयन व रोजगार संबंधी जानकारी ली।

लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान राजेन्द्र मेघवाल ने कलक्टर से शिविर में ट्रेनिंग के लिए स्टॉल लगने की शिकायत की। प्रधान ने कहा कि यहां नौकरी नहीं मिलती। आरएसएलडीसी के जिला प्रबंधक मनोरथ सिंह ठाकुर से भी सेंटरों व चयनित युवाओं की जानकारी ली। इस पर जिला प्रबंधक ने बताया कि 38 युवाओं चयन किया गया है। इसके बाद कलक्टर कमरे के अंदर लगी स्टॉलों पर पहुंचे। युवाओं की संख्या कम होने पर वृहद स्तर पर शिविर लगाने की बात कही। इसके बाद जिला कलक्टर ने रोजगार विभाग के संयुक्त निदेशक जीपी वर्मा से पूछा कि शिविर में अब तक कितने युवाओं की नौकरी लगी और कितनों को ट्रेनिंग दी गई है। इसकी जानकारी मांगने पर निदेशक बगले झांकने लगे।

जिला कलक्टर ने संयुक्त निदेशक से जिन युवाओं की नौकरी लग चुकी है, उनका ब्यौरा व कितने पैकेज पर उनकी नौकरी लगी है, वर्तमान में आई हुई कम्पनियों की जानकारी के लिए सूची चस्पा करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि रोजगार विभाग की ओर से पहले शिविर में आने वाली कम्पनियों को सुबह लंच, दोपहर में भोजन की सुविधा दी जाती थी, लेकिन अब नहीं मिलती। इसके चलते कम्पनियों ने शिविर में आना कम कर दिया। गुरुवार को भी कम्पनियों की स्टॉल कम ही थी।

Read More

Monday, May 22, 2017

Praveen Singh

JEE_Advance_2017: केमिस्ट्री ने छुड़ाए पसीने



कोटा.

जेईई एडवांस के पेपर में केमिस्ट्री ने विद्यार्थियों के पसीने छुड़ा दिए।  केमिस्ट्री के कुल 21 प्रश्न एेसे आए, जिनका स्तर काफी कठिन था। जबकि गणित ने विद्यार्थियों को राहत दी। इसमें मात्र चार प्रश्नों का स्तर कठिन रहा। फिजिक्स में दो सवाल अस्पष्ट रहे तो मैथ्स में एक सवाल गलत रहा, जिसके बोनस अंक मिलने की संभावना रहेगी।

पिछले वर्ष जेईई एडवांस का पहला पेपर 186 व दूसरा पेपर 183 अंकों का आया था। दोनों पेपर में 54-54 प्रश्न पूछे गए थे। इस बार तीन अंकों का अंतर रहा है। पहला पेपर 183 व दूसरा 183 अंकों का आया है, लेकिन दोनों ही पेपर में 54-54 प्रश्न यानी प्रति विषय 18-18 प्रश्न पूछे गए थे।

Read More: कोटा ने दिखाया दम, तीसरे स्थान पर हम

अब आगे क्या

एग्जाम के बाद ऑनलाइन ऑप्टिकल रिस्पांस शीट यानी ओआरएस और स्कैन कॉपी 31 मई से लेकर 3 जून तक पोर्टल पर मौजूद रहेगी। इसके बाद विद्यार्थी आंसर की 4 जून को देख सकेंगे, जिन पर फीडबैक और कमेंट 6 जून तक दिए जा सकते हैं। एडवांस का रिजल्ट 11 जून को जारी होगा। 

*अब हर खबर आप तक लाइव*

डाउनलोड करें एजुकेशन न्यूज़ ग्रुप का एंड्राइड एप सबसे बड़ी एंड्राइड स्टोर गूगल प्ले स्टोर से. नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=edunews.group&hl=en 


Read More

Saturday, May 13, 2017

Praveen Singh

वर्धमान महावीर खुला विवि की मुख्य परीक्षाएं 15 जून से


वर्धमानमहावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से स्नातक-स्नातकोत्तर स्तर की मुख्य परीक्षाएं 15 जून से शुरू होकर 4 अगस्त तक चलेगी। 

इससे पूर्व विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित प्रायोगिक विषयों के कैम्प इसी माह शुरू हो जाएंगे। प्रायोगिक कैम्पों के बाद प्रायोगिक परीक्षाएं होगी। क्षेत्रीय निदेशक डॉ.सुभाषचंद्र ने बताया कि 15 मई से शुरू होने वाले प्रायोगिक कैम्प 10 एवं 20 दिवसीय होंगे। स्नातक स्तर पर विज्ञान और भूगोल के सभी प्रायोगिक विषयों कैम्प राजकीय डूंगर कॉलेज में होंगे। कम्प्यूटर एवं पुस्तकालय विज्ञान विषय के प्रायोगिक कैम्प क्षेत्रीय केंद्र मुक्ता प्रसाद में करवाए जाएंगे। स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल और रसायन शास्त्र के कैम्प डूंगर कॉलेज, राजकीय लोहिया कॉलेज चूरू, एमडी पीजी महाविद्यालय श्रीगंगानगर में होंगे। वहीं एमएससी पूर्वाद्व में प्राणीविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक शास्त्र सहित एमएससी फाइनल में प्राणिशास्त्र के कैम्प डूंगर कॉलेज, एमडी पीजी कॅालेज श्रीगंगानगर में होंगे। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक कैम्प से संबंधित अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिन स्टूडेंट्स के आंतरिक मूल्यांकन लागू है उनको परीक्षा जून-2017 के लिए आंतरिक मूल्यांकन हल कर 15 मई तक जमा करवाने होंगे। 


Read More

Wednesday, May 10, 2017

Praveen Singh

स्टूडेंट्स के लिए कॉमन फेसिलिटेशन सेंटर बनाएं कोचिंग संस्थान



कोटा.

शहर के सभी कोचिंग संस्थानों को एकजुट होकर कॉमन फेसिलिटेशन सेंटर बनाना चाहिए। इस सेंटर में योगा, स्पोर्टस, इंटरटेनमेंट, बैंक, पुलिस, प्रशासन सभी सुविधाएं रहें। जमीन के लिए कोचिंग संस्थान यथोचित एजेंसी से मिले। इसके लिए विधायक संदीप शर्मा भी लगातार कोशिश कर रहे हैं।

ये बात कलक्टर डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने मंगलवार को कॉम्पीटिटिव्ह एजुकेशनल यूथ सोसायटी (सीईवायएस) द्वारा एक होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में कही। कोचिंग संस्थान, निजी स्कूल और हॉस्टलों की इस सोसायटी ने सुरपुर के कार्यकाल के दौरान कोचिंग के क्षेत्र में हुए सकारात्मक कार्यों को याद किया। सुरपुर ने भी उम्मीद जताई कि जो कार्य शुरू किए गए हैं वे आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कोटा कोचिंग सेक्टर को जब भी उनकी जरूरत होगी वे हाजिर हो जाएंगे। सीईवायएस अध्यक्ष व रेजोनेंस क्लासेस के सीएमडी डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि कोटा के कोचिंग संस्थान सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान देते थे, डॉ. सुरपुर ने पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां शुरू करवाई। इनसे विद्यार्थियों में सकारात्मक बदलाव आया।

संभागीय आयुक्त रघुवीर सिंह मीणा ने कहा, कोटा का नाम हमेशा बना रहे। इसके लिए सभी मिलकर काम करें। एलन करियर इंस्टीट्यूट के निदेशक नवीन माहेश्वरी ने संचालन किया। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पंकज मेहता ने भी संबोधित किया। मोशन आईआईटी के निदेशक नितिन विजय, राव आईआईटी के निदेशक डॉ. वीवी राव, बंसल क्लासेस के निदेशक समीर बंसल, कॅरियर पाइंट के निदेशक ओम माहेश्वरी, वाइब्रेंट एकेडमी के निदेशक नरेन्द्र अवस्थी, एलबीएस समूह के चेयरमैन कुलदीप माथुर, एमडी मिशन के निदेशक राज दाधीच, मां भारती स्कूल के निदेशक शलभ विजय, सर्वोदय पैरामाउंट स्कूल के निदेशक अजहर मिर्जा, एस.आर. पब्लिक स्कूल के निदेशक अंकित राठी, बीएसएन एकेडमी के निदेशक डॉ. नकुल विजय, प्रगति स्कूल के निदेशक डॉ. परवेज, सेन्ट्रल एकेडमी तलवंडी के निदेशक गौरव शर्मा, हॉस्टल एसोसिएशन व चम्बल हॉस्टल एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

कोटा में ही पहना जोधपुरी साफा

डॉ. सुरपुर का तबादला जोधपुर हुआ है। आयोजकों ने इसे ध्यान में रखकर उन्हें जोधपुरी साफा पहनाया। कलक्टर ने भी इसे पूरे समय पहने रखा। एलन की तरफ से राधा-कृष्ण की प्रतिमा व अन्य संस्थानों के निदेशकों ने स्मृति चिह्न भेंट किए। एडीएम सिटी सुनीता डागा, एएसपी अनंत कुमार भी उपस्थित रहे। 

Read More

Thursday, April 27, 2017

Praveen Singh

कोटा में बजे खुशियों के ढोल, जेईई मेंस में कल्पित ने रचा इतिहास

कोटा. ज्वाइंट इंट्रेन्स एग्जाम जेईई मेंस में उदयपुर के  छात्र कल्पित वीरवाल ने इतिहास रचा है। इतिहास में पहली बार उन्होंने 360 अंकों में से 360 अंक प्राप्त किए हैं।

इस छात्र ने उदयपुर में ही कोटा के कोचिंग संस्थान की ब्रांच से तैयारी की थी। उधर, कोटा कोचिंग संस्थानों में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी बड़ी संख्या में इस परीक्षा में सफलता मिली है।

सीबीएसई की ओर से गत 2 अप्रेल को ऑफलाइन और 8 अप्रेल को ऑनलाइन एग्जाम आयोजित किया गया था। जेईई मेंस का परिणाम घोषित होने के साथ ही सीबीएसई ने जेईई एडवांस के लिए सफल होने वाले 2 लाख 20 हजार स्टूडेंट की सूची भी जारी कर दी है।

इस स्कोर में अंकों के साथ स्टेट्स भी दिया है। इससे पता चला जाएगा कि स्टूडेंट सफल रहा या नहीं।

कोटा में जश्र का माहौल

जेईई मेंस का परिणाम आने के साथ ही कोटा में जश्र का माहौल हो गया। कोचिंग क्षेत्र में उत्साहित छात्र सड़कों पर निकल आए। उन्होंने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। जोरदार आतिशबाजी की। बड़ी संख्या में कोटा के छात्रों के सफल होने पर संचालकों ने भी इस खुशी में हिस्सा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराया। सैकड़ों विद्यार्थियों वाहनों पर रैली के रूप में निकले।

कट ऑफ स्कोर

कॉमन रेंक लिस्ट 81

एससी 49

एसटी 27

Read More
Praveen Singh

अब विद्यार्थियों का अगला पड़ाव JEE advance


कोटा. जेईई मेन्स के बाद अगला पड़ाव एडवांस का है। इसकी परीक्षा 21 मई को होगी। 23 आईआईटी, एमएनआईटी व देश के प्रमुख इजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए देशभर के लगभग सभी बड़े शहरों में सेंटर बनाए गए हैं। आश्चर्यजनक यह है कि देश की कोचिंग सिटी कोटा में इसका सेंटर नहीं है।

जेईई एडवांस के पाइंटर्स

- 28 अप्रेल से जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन।

- 2 मई को शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन।

- 4 मई को शाम पांच बजे तक लेट फीस से रजिस्ट्रेशन।

- 10 से 21 मई तक प्रवेश पत्र जारी होंगे।

- 21 मई को एडवांस की परीक्षा।

- 9-12 सुबह पहला पेपर।

- 2-5 दोपहर दूसरा पेपर।

- 31 मई को ओआरएस शीट होगी जारी।

- 4 जून को आंसर-की होगी जारी।

- 11 जून को रिजल्ट जारी होगा।

- 19 जून से सीट एलोकेशन शुरू।

देश के बड़े शहरों में सेंटर

राजस्थान : जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, पिलानी, सीकर, टोंक।

मध्यप्रदेश : भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर।

छत्तीसगढ़ : भिलाई, बिलासपुर, रायपुर।

उत्तरप्रदेश : इलाहबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, बरेली, नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद।

हरियाणा : फरिदाबाद, गुडग़ांव, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक।

गुजरात : अहमदाबाद, भावनगर, भुज, राजकोट, सूरत, बड़ौदा।

बिहार : पटना, गया, कटिहार, मुज्जफरपुर।

झारखंड : बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, रांची।

ओडीशा : बेरहमपुर, भुवनेश्वर, राऊकेला।

पश्चिम बंगाल : कोलकाता, सिलीगुड़ी, दुर्गापुर, खडग़पुर, कृष्णगढ़, मालदा।

दिल्ली : सेंट्रल, ईस्ट, वेस्ट, साउथ, नॉर्थ दिल्ली।

आंध्रप्रदेश : अनंतपुर, गुंटूर, नैल्लौर, ओंगोल, तिरुपति, विजयवाड़ा।

कर्नाटक : बेंग्लूरु, मंगलूरु, मैसूर।

केरल : कोच्चि, कोल्लीकोड़, तिरुअनंतपुरुम।

पंजाब : अमृतसर, भटिंडा, जालंधर, पटियाला, लुधियाना।

उत्तराखंड : देहरादून, हल्दवानी, रुड़की, हरिद्वार।

तमिलनाडु : चैन्नई, कोयम्मबटूर, मदुरई, सेलम।

तेलंगाना : हैदराबाद, मेहबूबनगर, निजामाबाद, वारंगल।

असम : गुवाहाटी, जोरहाट, सिलचर।

जम्मू कश्मीर : जम्मू।

गोवा: पणजी।

अरुणाचल प्रदेश : इटानगर

मणिपुर : इंफाल

मेघालय : सिलोन

अंडमान निकोबार : पोर्ट ब्लेयर

आंध्रप्रदेश : विशाखापट्टनम

सिक्किम : गंगटोक

त्रिपुरा : अगरतला

पांडूचेरी : पांडूचेरी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़

हिमाचल प्रदेश : पालमपुर, शिमला।

श्रीलंका : कोलंबो

सिंगापुर : सिंगापुर

इथोपिया : एडिस अबाबा

यूएई : दुबई

नेपाल : काठमांडू

जेईई मेन्स फैक्ट फाइल

- 2 अप्रेल : जेईई मेन्स एग्जाम

- देश में 10 लाख 2 हजार 748 स्टूडेंट्स शामिल

- टॉप 2 लाख 20 हजार का जेईई एडवांस के लिए एग्जाम

- शहर में 18 केन्द्रों पर आयोजित हुआ एग्जाम

- 9321 स्टूडेंट्स ने दिया एग्जाम

जेईई मेन्स कट ऑफ

कैटेगरी / कट ऑफ स्कोर

कॉमन रैंक लिस्ट / 81

ओबीसी / 49

एससी / 32

एसटी / 27

Read More