Showing posts with label IGNOU NEWS. Show all posts
Showing posts with label IGNOU NEWS. Show all posts

Monday, July 3, 2017

Praveen Singh

अब किन्नरों का उच्च शिक्षा का सपना हो सकेगा पूरा, इग्नू देगा नि:शुल्क प्रवेश




उदयपुर.
 किन्नर समुदाय अब उच्च शिक्षा पा सकेगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने किन्नरों को उच्च शिक्षा से जोडऩे के लिए सभी केन्द्रों को नि:शुल्क प्रवेश देने के लिए कहा है। इससे पहले इग्नू एससी, एसटी, जेल बंदियों और बुनकरों को निशुल्क उच्च शिक्षा दे रहा है।

किन्नर समुदाय शुरू से ही शिक्षा से वंचित रहा है। शर्म, सामाजिक भेदभाव आदि के चलते किन्नर समुदाय विद्यालय तक नहीं पहुंच पाता। इससे प्राथमिक शिक्षा ही पूरी नहीं हो पाने के कारण उच्च शिक्षा तक पहुंच ही नहीं पाते है। इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक कमलेश मीणा ने बताया कि केन्द्र से आवेदन करने वाले किन्नर समुदाय की संख्या नगण्य है। अगर कोई प्रवेश लेता भी है तो अपनी पहचान न बताते हुए अन्य के माध्यम से लेता है। प्रदेश में भी यही स्थिति है। 

माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा से वंचित किन्नर समुदाय को उच्च शिक्षा से जोडऩे में इग्नू का बीपीपी कार्यक्रम मदद करेगा। इसके तहत जो लोग विद्यालयी शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके, लेकिन साक्षर है और पढऩा चाहते हैं, उन्हें छह माह का बीपीपी कोर्स करना होता है। कोर्स के बाद वैकल्पिक प्रश्नोत्तर संबंधी परीक्षा पास करनी पड़ती है। फिर अभ्यर्थी स्नातक में प्रवेश ले सकता है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।


Read More

Monday, May 1, 2017

Praveen Singh

distance education@इग्नू चलाएगा कंप्यूटर साक्षरता अभियान, प्रदेश में खुलेंगे 5 डिजीटल लर्निंग सेंटर

उदयपुर.
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की अब तक दूरस्थ शिक्षा दिलवाने में महती भूमिका रही है। डिजीटल इंडिया के सपने को कंप्यूटर साक्षरता के माध्यम से ही पूर्ण किया जा सकता है। डिजीटल भारत के लिए गांवों में कंप्यूटर साक्षरता की जरूरत है। कंप्यूटर साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए इग्नू राजस्थान में 5 डिजीटल सेंटर खोलेगा। सरकार अनुमति देती है तो विश्वविद्यालय ने ब्लॉक, तहसील, पंचायत स्तर पर ई-मित्र के माध्यम से कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की है।

यह जानकारी क्षेत्रीय सेवा विभाग के निदेशक डॉ. वीवी रेड्डी ने रविवार को उदयपुर में हुई इग्नू के समन्वयकों की बैठक में दी। बैठक में बताया गया कि इग्नू की ओर से प्रदेश में जिला ब्लॉक स्तर पर 80 सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। प्रतिवर्ष इनमें करीब 60 हजार विद्यार्थी नामांकित होते हैं। कप्यूटर साक्षरता के लिए महिला, एससी, एसटी वर्ग के लोगों के लिए प्रशिक्षण की महत्ती जरुरत उत्पन्न हो गई है। इग्नू की ओर से देश के 3 हजार कॉलेज में स्टडी सेंटर चल रहे हैं, इनमें करीब 10 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं।

ग्रामीणों को कंप्यूटर प्रशिक्षण

वक्ताओं ने कहा कि विश्वद्यिालय ने घर- घर इग्नू का नया नारा दिया है। इसके तहत ग्रामीणों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, युवाओं को डेयरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कंप्यूटर साक्षरता के तहत विवि ने ग्रामीणों को 40 घंटे का प्रशिक्षण देने और आईटीसी के लिए 6 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कैदियों को देंगे उच्च शिक्षा

मुख्य अतिथि सुविवि के कुलपति प्रो. जेपी शर्मा थे। उन्होंने इग्नू के दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा के प्रयासों को बेहतर बताया। अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 16 केंद्रीय और जिला जेलों में कैदियों को निशुल्क उच्च शिक्षा दी जाएगी। जयपुर केन्द्र के सहायक क्षेत्रीय निदेशक कमलेश मीना ने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी जिले के 45 समन्वयक शामिल हुए।

Read More

Monday, April 24, 2017

Praveen Singh

छात्रों की शिकायत का तुरंत होगा समाधान, इग्नू ने लांच किया पोर्टल

जयपुर। इंदिरा गांधी रार्ष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अब विद्यार्थियों की शिकायतों का तुरंत समाधान करेगा। इसके लिए इग्नू ग्रीवांस रेड्रेसस एंड मैनेजमेंट सर्विस नाम से ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से इग्नू के लर्नर्स अपनी किसी भी समस्या, इग्नू सेवाओं से जुड़ी जानकारी, परीक्षा, असाइनमेंट्स, डिग्री, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, पाठ्य सामग्री, अध्ययन केंद्र, प्रवेश, इग्नू द्वारा संचालित पाठ्यक्रम, प्रोजेक्ट्स, सिनोप्सिस, प्रक्टिकल्स और दिन-प्रतिदिन  छात्रों को होने वाली छोटी-बड़ी परेशानियों सहित आदि की जानकारी तत्काल प्रभाव से प्राप्त की जा सकती है। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के सहायक क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रवेश प्रभारी कमलेश मीना ने कहा कि देश के सभी नागरिकों तक दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा देने का कार्य कर रही है। इग्नू में 32 लाख से अधिक विद्यार्थी 230 पाठ्यक्रमों में पंजीकृत है।

नहीं मिलती थी सूचना
इग्नू इस बात को स्वीकार करता है कि कई बार समय पर छात्रों को सूचना नहीं मिलने के कारण अपने पाठ्यक्रम को पूरा करने में कठिनायों का सामना करना पड़ता है। इग्नू ने सबको ध्यान में रखकर इस सेवा की शुरुआत की है, ताकि अधिकतम समय छात्रों का अध्ययन में व्यतीत हो। 

Read More