Showing posts with label Exam Result. Show all posts
Showing posts with label Exam Result. Show all posts

Tuesday, May 2, 2017

Praveen Singh

जिले में 2077 students को मिली A ग्रेड, पाचंवी बोर्ड परीक्षा परीणाम घोषित

अजमेर.
 जिले में आयोजित पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम में ग्रेड ए प्लस, ग्रेड ए, बी, सी एवं ग्रेड डी दी गई है। अजमेर सहित सभी ब्लॉकवार ग्रेड अनुसार परिणाम जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) सुरेशचन्द्र व्यास एवं डाइट प्रधानाचार्य पंवार ने परिणाम जारी किया है।

पांचवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 28 हजार 668 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 2077 विद्यार्थियों को ग्रेड ए प्लस मिली। सर्वाधिक विद्यार्थियों 19033 को ग्रेड ए मिली। 5744 विद्यार्थियों को ग्रेड बी, 524 को ग्रेड सी तथा 22 को ग्रेड डी मिली है। जबकि अनुपस्थित एवं अन्य विद्यार्थियों की संख्या 1268 रही।

सर्वाधिक डी ग्रेड केकड़ी ब्लॉक में जिले में डी ग्रेड वाले कुल 22 विद्यार्थियों में से सर्वाधिक 16 केकड़ी ब्लॉक के हैं। सिलोरा ब्लॉक के तीन एवं जवाजा, पीसांगन, व सावर ब्लॉक के एक-एक विद्यार्थी शामिल हैं। जबकि अजमेर शहर, अरांई, भिनाय, मसूदा एवं श्रीनगर का एक भी विद्यार्थी डी ग्रेड में नहीं है।जवाजा में सी ग्रेड अधिक जवाजा ब्लॉक में सी ग्रेड में भी विद्यार्थियों का आंकड़ा 226 तक पहुंच गया।

 पीसांगन में 69, केकड़ी में 63, एवं सिलोरा में 44 है। सबसे कम सी ग्रेड के मामले में अजमेर शहर में मात्र 10 एवं सावर में 12 विद्यार्थी हैं।सिलोरा एवं केकड़ी ग्रेड ए प्लस में अव्वल जिले के सिलोरा ब्लॉक में सर्वाधिक 423 विद्यार्थियों को ग्रेड ए प्लस मिली हैं जबकि केकड़ी में 363 विद्यार्थी हैं। कुल संख्या के लिहाज में केकड़ी अव्वल हैं। केकड़ी में कुल 2583 विद्यार्थियों में से 363 तो सिलोरा में 3569 में से 423 को ग्रेड ए प्लस मिली है। 

Read More

Saturday, April 29, 2017

Praveen Singh

सीबीएसई की परीक्षाएं होंगी 29 को खत्म, अब रिजल्ट पर नजरें

अजमेर।

 सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं शनिवार को खत्म होंगी। दसवीं की परीक्षाएं पहले ही समाप्त हो चुकी हैं। बोर्ड कॉपियों की जांच करा रहा है। मई के दूसरे पखवाड़े में दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित होंगे।

सीबीएसई की दसवीं (बोर्ड और स्कूल आधारित) परीक्षाएं अप्रेल के पहले पखवाड़े में खत्म हुई थी। बारहवीं कक्षा के दर्शनशास्त्र, उद्यमिता, मिडवाइफवरी, फूड सर्विस, ऑफिस प्रोसिजर एन्ड प्रेक्टिसेज, बेसिक कंसेप्ट ऑफ हैल्थ एन्ड डिसीज और अन्य पेपर शनिवार को होंगे।

इसके साथ ही बारहवीं की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। बोर्ड ने केंद्रीयकृत मूल्यांकन के तहत कॉपियां जंचवाना शुरू कर दिया है। मई के प्रथम पखवाड़े तक मूल्यांकन पूरा होगा।

पहले समीक्षा फिर परिणाम

कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद बोर्ड के अजमेर, इलाहाबाद, चेन्नई, नई दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पटना, देहरादून रीजन की परिणामों की समीक्षा होगी। इसके आधार पर परिणाम घोषित होंगे।

फैक्ट फाइल

दसवीं-बारहवीं में कुल विद्यार्थी-27 लाख 66 हजार 860

बारहवीं में पंजीकृत छात्र-6, 38, 865, छात्राएं-4, 60, 026

दसवीं (बोर्ड अधारित) में पंजीकृत-7, 81, 463 स्कूल आधारित-8, 86, 506

अजमेर रीजन में कुल पंजीकृत विद्यार्थी -3, 10, 484

दसवीं में पंजीकृत विद्यार्थी-1, 79, 035

बारहवीं में पंजीकृत विद्यार्थी-1, 31,449

Read More
Praveen Singh

शिक्षा विभाग ने तीसरी बार बदली स्थानीय परीक्षा परिणामों की तिथियां, अब 4 मई को होंगे जारी कक्षा 6, 7, 9 व 11 के परिणाम

बीकानेर

शिक्षा विभाग में तय समय पर शायद ही कोई काम होता होगा। परीक्षा करवाने से लेकर परिणाम जारी करने तक का कैलेण्डर जारी किया जाता है लेकिन शिक्षा सत्र समाप्त होते-होते कैलेण्डर की तय तिथियों पर कार्य सम्पन्न नहीं हो पाते।

शिक्षा निदेशालय में बैठे आला अधिकारी बिना कोई अन्वेषण किए परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण तिथियां तक तय कर देते है फिर बाद में उन्हें बदलना पड़ता है। ये प्रवृति पिछले दो सालों से ज्यादा बढ़ गई है।

 परीक्षा तिथियों में संशोधन तो निदेशालय पहले ही किया जा चुका है। अब जब परिणाम घोषित करने का समय आया तो तिथियां तीसरी बार बदली गई है। पहले स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम पूरे राज्य में एक साथ 29 अप्रेल को जारी करने के आदेश थे।

फिर इन तिथियों में आंशिक संशोधन कर स्थानीय अवकाश वाले जिलों में 28 अप्रेल को परिणाम घोषित करने की तिथियां निर्धारित की गई तथा शेष जिलों में 29 अप्रेल की तिथि रखी गई।

इसके बाद 27 अप्रेल को शिक्षा निदेशालय ने फिर आदेश जारी कर  राज्य में 1 मई को परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए कहा। अधिकारियों को 1 मई की तिथि भी रास नहीं आई और  अगले ही दिन 28 अप्रेल को तीसरी बार आदेश जारी कर स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम 4 मई को जारी करने के निर्देश दिए गए है।

जिले के विद्यार्थी पहुंचे स्कूलों में 

पहले से निर्धारित तिथियों के अनुसार जिले के विद्यार्थी शुक्रवार को अपने परीक्षा परिणाम जानने के लिए स्कूलों में पहुंचे।  संस्था प्रधानों ने उन्हें 1 मई को परिणाम घोषित करने की जानकारी दी। परन्तु शाम तक निदेशालय ने इस तिथि को बदल कर 4 मई कर दिया।

अब 1 मई को स्कूलों में स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं होंगे जबकि कई  विद्यार्थी 1 मई को अपने परिणाम जानने के लिए स्कूलों में पहुंचेंगे। तब उन्हें 4 मई की तारीख दी जाएगी। जबकि शिविरा कैलेण्डर के अनुसार 1 मई से नया शिक्षण सत्र 2017-18 शुरू होना है।

संस्कृत शिक्षा के 1 मई को ही जारी होंगे परिणाम 

संस्कृत शिक्षा विभाग की स्कूलों में स्थानीय परीक्षाओ ंके परिणाम 1 मई को ही जारी होंगे। निदेशालय संस्कृत शिक्षा  विभाग ने आदेश जारी कर संस्कृत स्कूलों के संस्था प्रधानों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 मई को ही परीक्षा परिणाम जारी करने को कहा है। 

Read More

Friday, April 28, 2017

Praveen Singh

शाला दर्पण पोर्टल का सर्वर डाउन, दो दिन में अपलोड नहीं हुआ रिजल्ट

शिक्षाविभाग ने स्कूली स्तर पर विभिन्न कक्षाओं के होम एग्जाम का रिजल्ट घोषित करने की तिथि में संशोधित किया गया है। छह, सातवीं और 9वीं कक्षा सहित अन्य कक्षाओं की स्थानीय परीक्षा का परिणाम अब एक मई को घोषित किया जाएगा। 

जबकि पूर्व में परिणाम 29 अप्रैल को जारी करने था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक बी.एल.स्वर्णकार ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि में संशोधन के आदेश जारी किए है। दरअसल, राज्य की करीब 13 हजार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छठीं-सातवीं सहित 9वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम इस बार ऑनलाइन जारी करने की व्यवस्था की गई है। 25 अप्रैल को होम एग्जाम समाप्त हुए है। ऐसे में संस्था प्रधानों को शाला दर्पण पोर्टल पर रिजल्ट अपलोड करने के लिए मात्र दो दिन का समय मिला। एक साथ इतनी स्कूलों की ओर से रिजल्ट अपलोड करने से शाला दर्पण पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण अभी तक अनेक स्कूलों की ओर से पोर्टल पर रिजल्ट से संबंधित डाटा अपलोड नहीं हुए है। तिथि बढ़ने के बाद संस्था प्रधानों ने राहत की सांस ली है। अब संस्था प्रधानों को 30 अप्रैल तक रिजल्ट अपलोड करने का समय मिल गया है। 

शिक्षा विभाग ने तिथि बढ़ाई, अब एक मई को घोषित होगा परिणाम 
Read More

Tuesday, April 25, 2017

Praveen Singh

28 अप्रेल को होंगे इन परीक्षाओं के परिणाम घोषित


बीकानेर
जिले की सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के सत्र 2016-17 के परीक्षा परिणाम 28 अप्रेल को घोषित किए जाएंगें। 
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों के संस्था प्रधानों को केवल कक्षा 11 के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम ही संबंधित नोडल स्कूलों से अनुमोदन कराने होंगे जबकि कक्षा 6,7 व 9 के परीक्षा परिणाम शाला दर्पण पोर्टल पर ऑन लाईन दर्ज होंगे जिन्हें अनुमोदन नहीं कराना होगा। 


Read More

Sunday, April 23, 2017

Praveen Singh

स्थानीय परीक्षाओं के रिजल्ट भी ऑनलाइन होंगे जारी

जोधपुर| शिक्षाविभाग ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की तर्ज पर स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम की ऑनलाइन जारी करने के आदेश जारी किए हैं। प्रारंभिक तौर पर 6, 7 और 9वीं कक्षाओं के इस सत्र के परिणाम शाला दर्पण पोर्टल पर जारी होंगे। संयुक्त निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसकी तैयारी के लिए कहा है। वीसी में अभी सिर्फ शाला दर्पण पर परिणाम अपडेट करने के लिए कहा गया लेकिन शाला दर्शन के लिए कोई आदेश नहीं दिए हैं। प्रदेश के 13655 माध्यमिक विद्यालयों में संचालित कक्षा 6 और 7वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम ऑनलाइन मिलेगा लेकिन प्रारंभिक शिक्षा के 50854 विद्यालयों के विद्यार्थियों का परिणाम उनको स्कूल से ही लेना पड़ेगा। अभी नोडल अधिकारी परिणाम जारी करता है जिसे जिला शिक्षा अधिकारी स्वीकृत करते हैं, इसके बाद स्कूल स्तर पर परीक्षा परिणाम प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

*👬📚एज्युकेशन न्यूज ग्रुप 📚👭*


Read More