Showing posts with label Education News. Show all posts
Showing posts with label Education News. Show all posts

Tuesday, September 5, 2017

Praveen Singh

शिक्षा विभाग ने पूरी की निजी स्कूलों एवं फर्जी कोचिंग संस्थानों की जांच

निजीस्कूल संचालकों की संघर्ष समिति द्वारा फर्जी कोचिंग एवं मान्यता से अधिक कक्षाएं चलाने वाली शिक्षण संस्थाओं की कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट सोमवार को कलेक्टर को पेश की जाएगी। 

जिला मुख्यालय पर ही कई निजी स्कूलों में मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें संचालकों द्वारा नया शिक्षण सत्र शुरू होने पर इसका जोर-शोर से प्रचार प्रसार भी किया। इसके लिए पोस्टर और पंपलेट भी चिपकाए गए, जिन पर संचालकों के फोटो और मोबाइल नंबर भी लिखे, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से एक भी संस्था के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से फर्जी संस्था संचालकों एवं अधिकारियों की मिलीभगत सामने गई है। विभाग के अधिकारियों ने कुछ दिनों तक के लिए कोचिंग तथा संस्थाओं का निरीक्षण करने का दिखावा किया, लेकिन एक भी संस्था के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से संदेह के घेरे में गए। 

जिला मुख्यालय पर कई स्कूल ऐसे हैं, जो मान्यता से अधिक कक्षाएं चला रहे हैं। इनमें सैंथल रोड, आगरा रोड, लालसोट रोड सहित कई कॉलोनियों में स्कूल संचालित हैं। मान्यता से अधिक कक्षाओं का जिले में मोटा खेल चल रहा है, जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता। मान्यता से अधिक कक्षाएं चलाने वाले संचालक अपने विद्यार्थियों का अटैचमेंट मान्यता प्राप्त संस्था से ही करते हैं। जिससे उनकी परीक्षा और प्रमाण पत्र आदि मिलने की राह आसान हो जाती है। अटैचमेंट के लिए प्रति छात्र कक्षा के हिसाब से रकम दी जाती है। 

कार्रवाई की पहले मिल जाती है सूचना 

शिक्षाविभाग के सूत्रों की मानें तो कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों के निरीक्षण से पूर्व संचालकों को सूचना दे दी जाती है। कार्यालय में शिकायत आने पर जांच के आदेश आने पर उन्हें सतर्क कर दिया जाता है। ऐसे में मान्यता से अधिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी जाती है। सूरजपुरा के पास एक गांव के सैकंडरी मान्यता के स्कूल में मान्यता को सरस डेयरी के पास संचालित करने की शिकायत गत दिनों विभाग को प्राप्त हुई। शिकायत के साथ पोस्टर भी मिला, जिस पर संचालक के फोटो के साथ मोबाइल नंबर थे। विभाग के ब्लाक अधिकारी को निरीक्षण के लिए भेजा, तो वहां से 12वीं के विद्यार्थियों को पहले ही हटा दिया। गांव में स्वीकृत स्कूल को डेयरी के पास चलाने एवं दौसा में संचालित स्कूल से विद्यार्थियों का अटैचमेंट होने के बावजूद निरीक्षण को गए अधिकारी लीपापोती कर लौट गए। 

प्रशासनको कार्रवाई के लिए लिखा 

^मान्यतासे अधिक कक्षाएं संचालित करने वालों एवं कोचिंग संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। इन संस्थाओं की जांच तीन दलों ने की है। जांच रिपोर्ट सोमवार को कलेक्टर को पेश की जाएगी। इसमें संचालकों के नाम, मोबाइल नंबर एवं नोटिस की कॉपी रिपोर्ट के साथ नत्थी कर प्रशासन को कार्रवाई के लिए लिखा है। रामनिवासशर्मा, एडीईओ, दौसा 


Read More

Sunday, September 3, 2017

Praveen Singh

फाउंडेशन फियोर दी लौटो शिक्षक दिवस के अवसर पर कल करेगी 101 शिक्षकों और 5 सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, अरुण चतुर्ववेदी होंगे मुख्य अतिथि



तीर्थ नगरी पुष्कर में बालिका शिक्षा में अग्रणी। फाउंडेशन फियोर दी लोटो इंडिया  शिक्षक दिवस के एक रोज पूर्व कल 4 सितम्बर 2017 को  101 शिक्षको समेत अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 4 समाजसेवी सहित 2 खिलाड़ियों का सम्मान करेगी कार्यक्रम के मुख्यअतिथि  सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी होंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपू महर्षि ने बताया कि कल सोमवार  4 सितम्बर को  प्रेम प्रकाश आश्रम पुष्कर में प्रातः 10.30 बजे शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होगा समारोह के मुख्य अतिथि  अरुण चतुर्वेदी(सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री राज.सरकार)  अध्यक्षता  बाबूलाल वर्मा(खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राज.सरकार)  अतिविशिष्ट अतिथि   सुरेश सिंह रावत (विधायक एवं संसदीय सचिव राज.सरकार), डॉ.  मनोज राजोरिया सांसद धौलपुर करोली, डॉ.  कैलाश वर्मा (विधायक एवं संसदीय सचिव राज.सरकार) ,आहोर विधायक  शंकर सिंह राजपुरोहित, एवं नगरपालिका पुष्कर के लोकप्रिय अध्यक्ष  कमल पाठक होंगे।



फाउंडेशन फियोर दी लोटो की और से 5 विभिन्न क्षेत्रों सहित यह  101शिक्षक होंगे सम्मानित सामाजिक क्षेत्र में होंगे सम्मानित श्री आशुतोष शर्मा, श्रीमती मंजू तोषनीवाल,श्रीमती अरुणा माथुर  श्री हेमन्त रायता श्री राहुल पाराशर, ओर खेल के क्षेत्र में श्री राजेन्द्र आलावत,सुश्री मूमल वैष्णव.


सम्मानित होने वाले  शिक्षको की सूची


बीना शर्मा, श्रीमती योगिता सैनी, श्रीमती ओमवती पारीक, हनी अजमेरा, सुप्रभा कविराज सेन, मीना शर्मा, कमलेश कुमार प्रजापत, श्रीमती राज बाला गौड़, डिंपल सेन, ममता सेन,  मृदुला कांता, श्रीमती कल्पना मिश्रा, श्री भगवान सिंह शेखावत, श्री हितेश कुमार झांकल, श्री प्रमोद कुमार शर्मा, श्रीमती पूजा सांखला, कृष्णा सांखला,श्रीमती  पूजा जाटव, श्रीमती सुनीता भाटी, श्री मनीष गोदारा, श्री बसंत कुमार पाराशर, श्री ओम प्रकाश कलवानिया, श्री घन श्याम चारण, श्री मोतीलाल चौधरी, विष्णुदत्त शर्मा, ममता मीना, श्रीमती जुली त्रिपाठी, श्रीमती सुमन सेन, श्रीमती सेनु  राठौड़, श्री शिवदयाल, श्रीमती विनयप्रभा विजयवर्गीय, श्रीमती आशा आशनानी, श्री प्रशांत मिश्रा, श्रीमती बिंदु रांकावत, श्री राजेन्द्र प्रशाद सारस्वत, श्री सत्यपाल शर्मा, श्रीमती मंजुलता, रुचिका पाराशर, प्रियंका अग्रवाल, श्री ब्रजमोहन जांगिड़, श्री गणपत सिंह सांखला, श्री राकेश कुमार मीना, श्रीमती सीखा गुप्ता, श्रीमती कमला तंवर,  डॉ. संजय कुमार,  श्री रेवतसिंह राठौड़,  श्रीमती अंजू शर्मा, श्री सुरेश चंद फुलवारी, श्री महेंद्र कुमार सामरिया, श्री धारा सिंह, श्री विनोद कुमार दोहरे, श्री अनुपम माथुर, श्रीमती नीतू सिंह,  श्री भगत सिंह, श्री हितेश कुमार सुनारीवाल,  श्री सुभाष पारीक, श्री लक्ष्मण सिंह,अरुणा झंवर, श्रीमति सविता यादव, श्री महेश चंद, श्री प्रहलाद राम बालोटिया, श्री मेघराज शास्त्री, पूनम रावत, श्रीमती दीप्ति, श्री जगदीश प्रसाद शर्मा, श्री सत्यनारायण कुमावत, श्री भगवती शरण डांगी, श्री भूदेव प्रसाद शर्मा, श्रीमति मीनाक्षी टाक, श्री सर्वेश्वर पाराशर, श्री बसंत कुमार परिहार, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती सन्ध्या दवे, युगप्रिया, श्री महावीर प्रसाद वैष्णव, श्रीमती कोमल सक्सेना, श्री हरफूल सिंह, श्रीकैलाश चंद लाटा, श्री बजरंग लाल शर्मा, भावना कंवर, श्री मातेन्द्र सिंह शेखावत, श्री प्रवीण सिंह आशिया, श्री महावीर सिंह नरुका, श्रीकैलाश चंद कच्छावा, सुमित्रा शर्मा, श्री रतन लाल शर्मा, श्री रमेशकुमार सैनी, श्रीमती अर्चना राठौड़, विशाखा वासवानी, श्री दीपेन्द्र कुमार शर्मा, ममता मीना, श्री मोहम्मद यूसुफ खान, श्रीमती अभिलाषा पाराशर, श्रीमती अंजना शर्मा, श्री कृष्ण गोपाल पाराशर, श्रीमती सुशीला कुमावत, श्री सत्यनारायण कुमावत, अम्रता शर्मा, श्री सुनील विजयवर्गीय,श्री मुकेश कुमार गुप्ता, श्री राजेन्द्र कुमार हिंडोनिया, श्री भवानी कांत पंचोली ओर श्री रोशन लाल देवपुरा।


एजुकेशन न्यूज़ ग्रुप के चार एडमिन इस राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किये जा रहे है -



1. श्री मोहम्मद यूसुफ खान(पाली जोन एडमिन )
2. श्री प्रवीण सिंह आशिया(पाली जोन एडमिन )
3. श्री भवानी कांत पंचोली(उदयपुर जोन एडमिन )
4. श्री रमेशकुमार सैनी(जयपुर जोन एडमिन )


आप सभी सदस्यों के स्नेह और आशीर्वाद द्वारा ही यह सब संभव हो सका है. इसे हमेशा बनाये रखें.




Read More

Sunday, August 6, 2017

Praveen Singh

छत्तीसगढ़ः स्कूली बच्चे संभालेंगे चौराहों पर ट्रैफिक की कमान



छत्तीसगढ़ ट्रैफिक

छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों की भागीदारी से ट्रैफिक मित्र योजना शुरू की जा रही है। राज्य के10 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चे अगले माह से चौराहों पर ट्रैफिक मित्र की भूमिका में नजर आएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य के 10 हजार से अधिक स्कूली बच्चे अब हर महीने दो दिन शहरों के चौराहों पर ट्रैफिक मित्र की भूमिका में नजर आएंगे। 

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा, जहां स्कूली बच्चे ट्रैफिक मित्र के रूप में पुलिस के सहयोग से यातायात नियंत्रण की कमान संभालेंगे। यह 18 अगस्त से अपना कार्य शुरू करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन में सदस्य के रूप में शामिल इन स्कूली बालक-बालिकाओं में से संगठन द्वारा 10 हजार 252 बच्चों को ट्रैफिक मित्र का नाम देकर यातायात पुलिस की मदद से ट्रैफिक कन्ट्रोल का प्रशिक्षण दिया गया है।
       
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रविवार को आयोजित एक समारोह में इनमें से प्रतीक स्वरूप 10 बच्चों को ट्रैफिक मित्र अलंकरण से सम्मानित किया। इसके साथ-साथ संगठन के रोवर्स और रेंजर्स को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन में बच्चों को अपने स्कूली जीवन में अनुशासन और समाज सेवा की भी प्रेरणा मिलती है। 

छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राज्य में हर दिन 35 से 40 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। कई लोग घायल होते हैं और दुर्भाग्यवश कुछ लोगों की मृत्यु भी हो जाती है। ऐसे में सुगम यातायात और प्रत्येक व्यक्ति के सुरक्षित जीवन के लिए हम सबको यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।  सिंह ने कहा कि कुछ लोगों में यातायात नियमों को तोड़ने की मानसिकता होती है। हमारे स्काउट्स गाइड्स संगठन के ये बच्चे ऐसे लोगों की मानसिकता को बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मुझे यकीन है कि अगर हमारे ये नन्हें बच्चे ट्रैफिक मित्र के रूप में चैराहों पर खड़े होंगे तो किसी भी व्यक्ति को यातायात नियम तोड़ने की हिम्मत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप यकीन कीजिए, ये नन्हें ट्रैफिक मित्र सुगम यातायात जारी रखने के लिए अगर नियमों के तहत कहीं मुख्यमंत्री की गाड़ी को भी रोकें तो मेरी गाड़ी भी वहां रूक जाएगी।


Read More

Thursday, July 6, 2017

Praveen Singh

6-D क्या है?


Read More

Tuesday, July 4, 2017

Praveen Singh

घर बैठे पढ़िए आईआईटी की 68 लाख किताबें


Read More

Friday, June 30, 2017

Praveen Singh

यूके-यूएस जैसे बनेंगे राजस्थान के सरकारी स्कूल: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि हमको अमरीका, यूके से सीख लेनी चाहिए। वहाँ राष्ट्रपति तक के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। राजस्थान के सरकारी स्कूलों को भी ऐसा बनाएंगे, जिससे हर वर्ग का बच्चा वहीं पढ़े। भामाशाह, अभिभावक, विद्यार्थी और शिक्षकों के कारण ही आज प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन गया है।

शिक्षा की बैठकों में जब दिल्ली जाते हैं तो बार-बार राजस्थान की उपलब्धियों का नाम लिया जाता है। मुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को बिड़ला सभागार में आयोजित 23वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 109 भामाशाहों को सम्मानित किया। इन भामाशाहों ने सरकारी स्कूलों के विकास के लिए 62 करोड़ 32 लाख रुपए का सहयोग किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शाला दर्पण और शाला दर्शन पोर्टल, उत्कृष्ट एवं आदर्श विद्यालय, बीएड इंटर्नशिप कार्यक्रम, शैक्षिक उन्नयन, सरकारी स्कूलों में पीटीएम तथा स्मार्ट क्लास जैसे सफल नवाचारों की सराहना पूरे देश में हो रही है। राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य होने जा रहा है जहाँ ‘एजुकेशन फेस्टिवल’ जैसा महत्वपूर्ण आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारी शिक्षा प्रणाली को ग्लोबल एजुकेशन से जोड़ने का ज़रिया बनेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पुस्तिका ‘प्रशस्तियां’ का विमोचन भी किया।

समारोह में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आए गुणात्मक सुधारों और लागू किए गए नवाचारों के कारण सरकारी स्कूलों में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का विश्वास कायम हुआ है। साथ ही नवाचारों की देशभर में गूंज है। इस कारण पिछले तीन सालों में नामांकन 12 लाख बढ़ गया और इस साल 8 लाख और बढ़ जाएगा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. बीएल चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च शिक्षा राजहंस उपाध्याय, शिक्षा सचिव नरेशपाल गंगवार सहित भामाशाह एवं उनके परिजन, शिक्षक, अभिभावक और विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Read More