Showing posts with label Dungarpur News. Show all posts
Showing posts with label Dungarpur News. Show all posts

Thursday, May 18, 2017

Praveen Singh

शिक्षा मंत्री से की 17 सीसी नोटिस के आदेश को वापस लेने की मांग

डूंगरपुर।

राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय ने शिविर छोड़कर जाने वाले शिक्षकों को 17सीसी नोटिस दिए जाने का विरोध किया है।

जिला अध्यक्ष ऋषिन चौबीसा और जिलामंत्री राजेन्द्र वरहात ने शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी को पत्र भेजकर बताया कि सर्व शिक्षा अभियान द्वारा 15 मई से आयोजित किए जा रहे आवासीय शिविर में प्रथम दिन पर्याप्त भौतिक सुविधाओं(शौचालय,स्नानागार,पंखे,कूलर एवं जनरेटर)के अभाव मे संपूर्ण जिले के शिक्षक शिक्षिकाएं शाम के सत्र समाप्ति के बाद अपने अपने घर चले गए। संगठन मांग करता है कि विभाग संपूर्ण भौैतिक सुविधाओं की व्यवस्था नहीं कर पाया है। ऐसे में शिविर में रात्रि में रुकने का कोई औचित्य नहीं है। अतः उक्त आदेश वापस लिया जाए और प्रशिक्षण को गैर आवासीय किया जाए। अन्यथा मजबूरन संगठन को उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी देवीलाल पाटीदार,भंवर सिंह चौहान,प्रवीण जैन,अमृतलाल कलाल,लक्ष्मीकांत जोशी,नवनीत भट्ट,राजेंद्र सिंह चौहान सहित समस्त उपशाखाओं के अध्यक्ष मंत्री एवं पदाधिकारी जिले में चल रहे सभी10 ब्लॉक के 16 शिविरों का अवलोकन कर भौतिक सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं,जिसमंे मानदंड अनुसार सुविधाओं का अभाव है।

*👬📚 एज्युकेशन न्यूज ग्रुप*📚👫


Read More
Praveen Singh

पूरा स्टाफ,फिर भी शहर के स्कूल नहीं दे सके 100 प्रतिशत परिणाम,देहात ने कर दिखाया

डूंगरपुर

माध्यमिकशिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से सोमवार को बारहवीं कक्षा के विज्ञान और कॉमर्स वर्ग के रिजल्ट घोषित हुए। रिजल्ट में स्कूलवार समीक्षा में डूंगरपुर शहर और सागवाड़ा नगर की एक भी स्कूल 100 प्रतिशत रिजल्ट नहीं दे सकी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भीलूड़ा,धंबोला,चितरी जैसी स्कूल लगातार अच्छा रिजल्ट देकर टॉप पर रही। शहर में पर्याप्त स्टॉफ और ट्यूशन प्रवृति के बाद भी परिणाम 100 प्रतिशत तक नहीं पहुंचा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रिजल्ट सुधार के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

कॉमर्स का रिजल्ट गत वर्ष की तुलना में क्रमबद्ध सुधार हुआ है। इस बार 100 प्रतिशत रिजल्ट देने वाली स्कूलों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं चिखली को छोड़कर शेष सभी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत से ज्यादा रहा है। वहीं विज्ञान वर्ग में रिजल्ट में सुधार ज्यादा नहीं दिख रहा है। यहां पर न्यूनतम 60 प्रतिशत से कम रिजल्ट देने वाली स्कूलों की संख्या में इजाफा हुआ है।

*👬📚 एज्युकेशन न्यूज ग्रुप*📚👫
Read More