Showing posts with label Churu News. Show all posts
Showing posts with label Churu News. Show all posts

Friday, June 2, 2017

Praveen Singh

कॉलेजों में विज्ञान व कला वर्ग में प्रवेश की राह कठिन, कल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन करने होंगे आवेदन, जाने कहां कितनी सीटें



चूरू

राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए उम्मीद लगाए बैठे हजारों छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए कड़ा संघर्ष होगा। विज्ञान व कला वर्ग में सीटों की अपेक्षा कई गुना अधिक छात्र पास हुए हैं। वहीं कॉमर्स के छात्रों को प्रवेश में काफी राहत मिलेगी चूंकि कॉमर्स के विद्यार्थी काफी कम हैं। ज्ञातव्य हो कि प्रवेश एक जून से शुरू होने थे लेकिन किसी कारणवस तीन जून से कर दिया गया।

17 जून तक कर सकेंगे आवेदन

राजकीय लोहिया महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के नोडल अधिकारी डा. कमलसिंह कोठारी ने बताया कि कला, विज्ञान व कॉमर्स प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश तीन जून से शुरू होगा और 17 जून तक चलेगा। ई-मित्र केन्द्रों व कियोस्क के माध्यम से आवेदन किए जा सकेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से दर भी निर्धारित की गई है। संचालक मनमानी रुपए नहीं ले सकेंगे। इसके बाद महाविद्यालयों की ओर से 20 जून तक आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। 22 जून तक प्रथम चयन सूची जारी हो सकती है।

ओबीसी क्रीमीलेयर छात्रों को रखना होगा विशेष ध्यान

डा. कोठारी ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) क्रीमीलेयर श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों को आवेदन करते समय विशेष ध्यान रखना होगा। जाति प्रमाण पत्र एक साल से पुराना मान्य नहीं होगा। यदि कोई छात्र तीन साल तक का पुराना जाति प्रमाण पत्र लगाता है तो उसे स्वयं का शपथ पत्र अपलोड करना पड़ेगा। ऐसा नहीं करने पर उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा बोनस अंक लेने वाले छात्र संबंधित प्रमाणपत्र जरूर अपलोड करें। नहीं करने पर बोनस अंक नहीं मिलेंगे।

चूरू के राजकीय गल्र्स कॉलेज में भी होगा प्रवेश

लोहिया कॉलेज में शुरू होने वाले राजकीय गल्र्स कॉलेज में भी इस वर्ष प्रवेश होंगे। लेकिन अभी तक इसकी पूरी गाइडलाइन नहीं आई है। डा. कोठारी ने बताया कि एक दो दिन में पूरी गाइडलाइन आ जाएगी।

प्रवेश के लिए इन्हे करना पड़ सकता है इंतजार

विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार होगा। जिन छात्रों के अंक अधिक होंगे उन्हे आसानी से प्रवेश मिल जाएगा। लेकिन 60 से कम अंक वाले विद्यार्थियों में प्रवेश के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

जानिए, जिले के महाविद्यालयों में वर्ग वाइज सीटों की स्थिति

कॉलेज कला     विज्ञान गणित   कॉमर्स

चूरू         1280     210     210    480

रतनगढ़    320     30        40    240

रतनगढ़ बा. 400    00        00        00

तारानगर 320     70        70       80

तारानगर बा.160   70 70       00 

सुजानगढ़ 400      70       70 320 

सरदारशहर 480     140      70 240

राजगढ़ 160       00      00 00

Read More

Thursday, May 18, 2017

Praveen Singh

शिक्षक पदोन्नति पात्रता सूची जारी

चूरू|उपनिदेशक(मा)कार्यालय ने 2017-18 ग्रेड थर्ड से सेकंड में पदोन्नति के लिए विषयवार शिक्षकों की पात्रता सूची बुधवार को जारी कर दी। पात्रता सूचियां सभी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक,प्रारंभिक कार्यालय को ईमेल के माध्यम से भेजी जा चुकी है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए जा चुके है।उपनिदेशक(मा)शिवचरणलाल मीणा ने बताया कि उक्त सूचियों के अवलोकन के बाद कार्मिक संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को आपत्ति संबंधित दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करेगा जिशिअ उक्त आक्षेपों का नियमानुसार निस्तारण करते हुए 26 मई तक इस कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। निर्धारित दिनांक के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि उपनिदेशक मा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया है। डीईओ प्रा.तेजपाल उपाध्याय ने उन्हें कार्यभार सौंप दिया।

*👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭*


Read More

Thursday, May 11, 2017

Praveen Singh

मास्टर जी अनुपस्थित रहे तो रुक जाएगी वेतन वृद्धि और मिलेगी यह सजा



चूरू

प्रशिक्षण में अनुपस्थिति शिक्षकों पर भारी पड़ सकती है। यदि वे ऐसा करते हैं तो  उनकी वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी।

इस संबंध में सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। यही नहीं अनुपस्थित रहने पर प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाला वेतन भी रोक दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण में उपस्थित होकर प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा।

15 मईसे 17 जून तक ब्लॉकवार चलने वाले आवासीय प्रशिक्षण में 3 हजार 953 शिक्षक भाग लेंगे।   प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को दो बार हाजिरी लगानी होगी। बायोमेट्रिक मशीन से  सुबह और  शाम को हाजिरी लगानी होगी। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।  बैठक डाईट प्राचार्य नारायणलाल राव की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीईओ प्रारंभिक तेजपाल उपाध्याय, एडीपीसी एसएसए बजरंगलाल सैनी, सीसीई प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, एपीसी आरटीई डा.कमल शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी शमशेर खान, बीईईओ संतोष महर्षि, राजेश चुलेट, रामनिवास घोटिया, सुखदेव ढाका, पुष्पलता मंडलार सहित संदर्भ व्यक्ति भी मौजूद थे।

प्रशिक्षण में दिए निर्देश

एसएसए कार्यालय में मंगलवार को हुई तैयारी बैठक में शिक्षकों को प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इसमें ब्लॉक के समस्त बीईईओ को जिम्मेदारियां सौंपी। प्रशिक्षण प्रभारी अशोक शेखावत ने बताया कि प्रशिक्षण छह दिन के होंगे। इसमें सभी को विषयगत भाग लेना अनिवार्य होगा।

...बीतेगी छुटिटयां

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सख्त हुई सरकार के निर्णय के बाद अब शिक्षकों को अपनी छुटिटयां प्रशिक्षण शिविर में ही बीतानी पड़ेगी। प्रशिक्षण में इनको अनिवार्यरूप से उपस्थित होना होगा।

''जो शिक्षक प्रशिक्षण में भाग नहीं लेगा उसकी वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।शिक्षकों को प्रशिक्षण में बायोमेट्रिक मशीन से सुबह और शाम को दो बार हाजिरी लगानी जरूरी होगी। इस संबंध में सभी को अवगत करा दिया गया है।''

सुरेन्द्र शर्मा, प्रशिक्षण प्रभारी, चूरू

Read More