Showing posts with label Cbse. Show all posts
Showing posts with label Cbse. Show all posts

Saturday, August 19, 2017

Praveen Singh

ब्‍लू व्‍हेल गेम: स्‍कूलों को CBSE की ओर से इंटरनेट संबंधित गाइडलाइंस जारी





नई दिल्ली (जेएनएन)। केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने स्कूल और स्कूल बसों में इंटरनेट और डिजिटल टेक्‍नोलॉजी के सुरक्षित एवं प्रभावी इस्तेमाल के लिए 18 सूत्री दिशानिर्देश जारी किया है। साथ ही स्‍कूलों को भी इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेज के सुरक्षित उपयोग पर पॉलिसी बनाने और उसे लागू करने के लिए कहा गया है। ब्लू व्हेल गेम के खतरे को देखते हुए सीबीएसई ने यह कदम उठाया है।





सीबीएसई के तमाम स्कूलों में आईपैड, लैपटॉप, टैबलेट को प्रतिबंधित कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी तरह के गैजेट का प्रयोग यदि शैक्षणिक कार्यों में आवश्यक हो तो उसे बिना मंजूरी और वेरिफिकेशन के न लाया जाए। निर्देशों का पालन न होने की स्थिति में स्कूलों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ब्लू व्हेल गेम के कारण सामने आ रही छात्रों की मौत की घटनाओं के बाद यह सर्कुलर जारी हुआ है।





गौरतलब है कि सीबीएसई द्वारा 2009 में स्कूलों में मोबाइल लाने पर भी प्रतिबंध लगाया जा चुका है। वहीं इस वर्ष स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए थे। सीबीएसई का कहना है कि छात्रों द्वारा इंटरनेट की सही और सुरक्षित उपयोगिता का ध्यान प्रबंधन द्वारा रखा जाए। छात्र इंटरनेट पर दुर्व्यवहार, साइबर बुलिंग, धोखाधड़ी का शिकार न हो, इस पर विशेष ध्यान देने को कहा है। छात्र फर्जी मेल आईडी न बनाए या शैक्षणिक उद्देश्य के इतर अन्य कार्यों के लिए इंटरनेट का प्रयोग न करें, इसके लिए सॉफ्टवेयर लाइसेंस का प्रयोग करने कहा गया है। स्कूलों की वेबसाइट पर वीडियो और डिजिटल सामग्रियों के प्रयोग से बचने कहा गया है।  बता दें कि देश के सभी 18,000 सीबीएसई स्‍कूलों को शुक्रवार को यह सर्कुलर जारी किया गया है।




Read More

Sunday, August 6, 2017

Praveen Singh

नई योजना: 11वीं-12वीं की छात्राओं को CBSE देगा स्कॉलरशिप




केंद्रीय आध्यामिक शिक्षा बोर्ड (cbse) ने केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय और बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पढने वाली छात्राओं के लिए एक नई योजना लेकर आया है जिसका नाम है 'उड़ान'। इसके तहत उन सक्षम छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी जो इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। इसके लिए बोर्ड द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इसके माध्यम से छात्राओं को 11वीं और 12वीं की छात्राओं को पढाई के साथ-साथ विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी।

जिन छात्राओं की अटेंडेंस 75% है और वो इंजीनियरिंग करना चाहती हैं, उनको इस योजना के तहत एडमिशन फीस, ट्यूशन फीस और हॉस्टल चार्ज के रूप में वित्तीय सहायता दी जाएगी।

इस स्कॉलरशिप के लिए 11-12 क्लास में पीसीएम विषयों में कम से कम 70% अंक होने आवश्यक हैं। साइंस और मैथ्स में कुल 80% अंक होने चाहिए। और सीजीपीए कम से कम 9 से 8 होना चाहिए।

इस योजना के लिए छात्राओं का चयन मेरिट और जरूरत के आधार पर होगा और उन्हें खासतौर पर प्राथमिकता दी जाएगी जिनके परिवार की सालाना आमदनी 6 लाख रुपये से कम है। इसके आवेदन की तारीख 7 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। आवेदन करने के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर जाइए। 

Read More

Saturday, April 29, 2017

Praveen Singh

सीबीएसई की परीक्षाएं होंगी 29 को खत्म, अब रिजल्ट पर नजरें

अजमेर।

 सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं शनिवार को खत्म होंगी। दसवीं की परीक्षाएं पहले ही समाप्त हो चुकी हैं। बोर्ड कॉपियों की जांच करा रहा है। मई के दूसरे पखवाड़े में दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित होंगे।

सीबीएसई की दसवीं (बोर्ड और स्कूल आधारित) परीक्षाएं अप्रेल के पहले पखवाड़े में खत्म हुई थी। बारहवीं कक्षा के दर्शनशास्त्र, उद्यमिता, मिडवाइफवरी, फूड सर्विस, ऑफिस प्रोसिजर एन्ड प्रेक्टिसेज, बेसिक कंसेप्ट ऑफ हैल्थ एन्ड डिसीज और अन्य पेपर शनिवार को होंगे।

इसके साथ ही बारहवीं की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। बोर्ड ने केंद्रीयकृत मूल्यांकन के तहत कॉपियां जंचवाना शुरू कर दिया है। मई के प्रथम पखवाड़े तक मूल्यांकन पूरा होगा।

पहले समीक्षा फिर परिणाम

कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद बोर्ड के अजमेर, इलाहाबाद, चेन्नई, नई दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पटना, देहरादून रीजन की परिणामों की समीक्षा होगी। इसके आधार पर परिणाम घोषित होंगे।

फैक्ट फाइल

दसवीं-बारहवीं में कुल विद्यार्थी-27 लाख 66 हजार 860

बारहवीं में पंजीकृत छात्र-6, 38, 865, छात्राएं-4, 60, 026

दसवीं (बोर्ड अधारित) में पंजीकृत-7, 81, 463 स्कूल आधारित-8, 86, 506

अजमेर रीजन में कुल पंजीकृत विद्यार्थी -3, 10, 484

दसवीं में पंजीकृत विद्यार्थी-1, 79, 035

बारहवीं में पंजीकृत विद्यार्थी-1, 31,449

Read More

Friday, April 21, 2017

Praveen Singh

सीबीएसई ने कहा-स्कूल मनचाही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का नहीं बनाएं दबाव



अजमेर। ।  स्कूलों द्वारा अभिभावकों को मनचाही दुकान से किताबें-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाने को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गंभीरता से लिया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दबाव नहीं बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिकायतों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।सीबीएसई के उप सचिव (संबद्धता) के. श्रीनिवासन ने सभी स्कूल को जारी पत्र में लिखा है कि स्कूल का उद्देश्य शिक्षा देना है। शैक्षिक संस्थाओं का वाणिज्यिक गतिविधियों में लिप्त रहना गलत है। स्कूल अपने परिसर या किसी विशेष दुकान से किताबें-कॉपी, ड्रेस, जूते, मौजे बेचने, खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते।स्कूल रखें इनका ध्यान -नियम 19.1 (दो) के तहत स्कूल अपने परिसर अथवा विशेष दुकान के सहारे कोई वाणिज्यिक गतिविधि का संचालन नहीं कर सकते।-बोर्ड ने कक्षावार एनसीईआरटी और सीबीएसई की किताबें निर्धारित की हैं। इनके अतिरिक्त अन्य प्रकाशकों की किताबें नहीं पढ़ाई जा सकती। बोर्ड को इस मामले में देशभर से शिकायतें मिली हैं।-स्कूल प्रबंधन को मानव संसाधन विकास मंत्रालय और सीबीएसई के नियमों की पालना करनी जरूरी होगी।

Read More

Thursday, April 20, 2017

Praveen Singh

सीबीएसई स्कूलों के स्टूडेंट रोबोट के माध्यम से देंगे सस्टेनेबिलिटी का मैसेज

जयपुर/अजमेर। रोबोट शब्द सुनते ही रजनीकांत की रोबोट फिल्म सामने आ जाती है। साथ ही हमारे जेहन में एक तकनीकी मानव की छवि उभरने लगती है। बड़ों के साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी यह एक कौतुहल और जिज्ञासा का विषय हमेशा रहा है।

- इसी जिज्ञासा और विद्यार्थियों की विशेषकर साइंस से जुड़े बच्चों की रोबोट के प्रति रूचि और उन्हें प्रतिभा व ज्ञान कौशल को प्रदर्शित करने का एक मौका सीबीएसई देना चाह रहा है।

- इसके लिए वर्ल्ड रोबोट ओलंपियाड (डब्ल्यूआरओ)2017 का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय स्तर पर इसकी शुरूआत इस वर्ष जुलाई-अगस्त में होने जा रही है।
- सीबीएसई ने देश भर में संबद्ध स्कूलों के संस्था प्रधानों को इस संबंध में एक पत्र भेजा है।

- इस पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम और इंडिया स्टेम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डब्ल्यूआरओ 2017 का आयोजन किया जा रहा है।
 

उद्देश्य

 

- इस ओलंपियाड का प्रमुख उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक स्वभाव और 21 सदी के कौशल का निर्माण करना है।

- जिससे नवीन और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जा सके। इस ओलंपियाड की थीम रोबोट्स फॉर सस्टनेबिलिटी है।
- सीबीएसई के संयुक्त निदेशक और इंचार्ज (एआरटी एंड आई) ने कहा कि इस इवेंट में भागीदारी स्वैच्छिक है और पूरी तरह से स्कूल और छात्रों के विवेक पर है।

- छात्रों को अपने कौशल सीखने और दिखाने के लिए इस इवेंट में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।

- इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.wroindia.org से प्राप्त की जा सकेगी।
प्रथम चरण में रीजनल स्तर पर होंगे आयोजन
- डब्ल्यूआरओ की साइट के अनुसार रोबोट ओलंपियाड का प्रथम चरण क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित किया जा सकता है।

- यह चरण जुलाई व अगस्त में होगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार चेन्नई, हैदराबाद, तिरुपति, त्रिवेंद्रम में 29 व 30 जुलाई को आयोजन प्रस्तावित है।

- चंडीगढ़, दिल्ली एनसीआर में 26 व 27 जुलाई को, जयपुर, कोलकाता व लखनऊ में 19 व 20 अगस्त को, भोपाल, गुवाहाटी व वाराणसी में 12व 13 अगस्त को और मुंबई व सूरत में 5 व 6 अगस्त को प्रस्तावित है।

इन कैटेगरी में मांगे जा रहे हैं रजिस्ट्रेशन

- 5 लाख रुपए कैश प्राइज इस आयोजन में दिए जाने की जानकारी सामने आ रही है। रेगुलर कैटेगरी, ओपन कैटेगरी, फुटबाल कैटेगरी और एडवांस रोबोटिक कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन कराए जा सकेंगे।

*अब हर खबर आप तक लाइव*

डाउनलोड करें एजुकेशन न्यूज़ ग्रुप का एंड्राइड एप सबसे बड़ी एंड्राइड स्टोर गूगल प्ले स्टोर से. नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=edunews.group&hl=en

👬📚 *एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप*  📚👫


Read More