Showing posts with label Bundi News. Show all posts
Showing posts with label Bundi News. Show all posts

Thursday, April 27, 2017

Praveen Singh

इस बार स्कूलों में बढ़ाने होंगे 35 हजार बच्चे

बूंदी. अपनाबच्चा- अपना विद्यालय अभियान की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर एनके ठकराल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नामांकन के नाम पर खानापूर्ति नहीं की जाए। इस बार नामांकन को लेकर काफी गंभीर प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में बताया गया कि इस बार 18 हजार 500 बच्चे सेकंडरी स्तर पर और 15 हजार 500 बच्चे मिडिल स्तर के सरकारी स्कूलों में बढ़ाने का लक्ष्य है। जिसे पूरा करने के लिए शिक्षकों के साथ ही अभिभावक, स्वंयसेवी संगठन, शिक्षाविद और अन्य कर्मचारी भी प्रयास करेंगे। नामांकन को लेकर यह पहली जिलास्तरीय बैठक थी। बैठक में डीईओ माध्यमिक रमेशचंद शर्मा, प्रारंभिक मनोहरसिंह भाटी, एसएसए के एडीपीसी राजेंद्र भारद्वाज सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षािवद् भी मौजूद थे।

Read More
Praveen Singh

वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा:683 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे

बूंदी| वरिष्ठअध्यापक माध्यमिक शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्वक हो गई। निगरानी के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। सभी एसडीएम के नेतृत्व में उड़नदस्तों का गठन किया गया था, जो पूरे समय परीक्षा केंद्रों के निगरानी में लगे रहे। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर 25 केंद्र बनाएं गए थे।

सामान्य ज्ञान की प्रथम चरण की परीक्षा में कुल पंजीकृत 5 हजार 996 में से 5 हजार 313 ने परीक्षा दी। 683 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षार्थियों का अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी सीनियर सैकंडरी स्कूल इम्मानुएल मिशन सीनियर सैकंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र थे। परीक्षा का दूसरा चरण एक मई को होगा।

पेपर देने के बाद बाहर निकलती भीड़ से जाम के हालात बन गए।

Read More

Thursday, April 20, 2017

Praveen Singh

44.50 तापमान में 2 बजे स्कूलों में छुट्‌टी, बच्चों को हीट स्ट्रोक का खतरा

बूंदी. तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सड़कों पर सन्नाटा रहने लगा है। लोग धूप से बचने की जुगत करते हैं, लेकिन स्कूलों ने छुट्‌टी का समय नहीं बदला। बूंदी शहर और ग्रामीण इलाकों के निजी और सरकारी स्कूलों में भरी दोपहर छुट्‌टी होती है। दोपहर डेढ़ से 2 बजे स्कूलों की छुट्‌टी के समय बच्चे बुरी तरह गर्मी से परेशान होते हैं। परिजन समय बदलने की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों ने भी इतने तापमान में बच्चों में हीट स्ट्रोक की अाशंका जताई है। इसके बावजूद स्कूल समय नहीं बदल रहे हैं।

*👬📚एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप📚👭*


Read More