Showing posts with label Bikaner News. Show all posts
Showing posts with label Bikaner News. Show all posts

Thursday, June 15, 2017

Praveen Singh

शिक्षा विभाग में 187 को अनुकम्पा नियुक्ति, 15 दिन में होगा पदस्थापन




बीकानेर ।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने  विभाग में कार्यरत मृत कार्मिकों के  187 आश्रितों को  अनुकम्पा नियुक्ति देने की अनुशंसा की है। साथ ही उन्हें मण्डल भी आवंटित कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि इनमें 135 लिपिक ग्रेड द्वितीय व 52 सहायक कर्मचारी शामिल हैं।

इन्हें 15 दिन में नियुक्ति देने के निर्देश दिए गए हैं। मण्डल उप निदेशक अपने मण्डल के जिलों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां देने के लिए इनके नाम संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंपेंगे। मृतक कार्मिक की  अविवाहित पुत्री को ही नियुक्ति देने की अभिशंसा की गई है। अधिकारियों को अविवाहित होने का शपथ-पत्र लेकर ही नियुक्ति आदेश जारी करने को कहा गया है।

भरण-पोषण का देना होगा शपथ पत्र 

निदेशक ने बताया कि नियुक्ति पाने वाले व्यक्ति से परिवार के अन्य आश्रितों के भरण-पोषण करने का शपथ-पत्र लिया जाएगा। मृतक कार्मिक अगर प्रारंभिक शिक्षा में कार्यरत था, तो आश्रित को प्रथम प्राथमिकता प्रारंभिक शिक्षा में रिक्त पद पर दी जाएगी।



टंकण परीक्षा जरूरी

लिपिक ग्रेड द्वितीय को 3 वर्ष की अवधि में टंकण परीक्षा पास करनी होगी तथा इन्हे परिवीक्षा अवधि में नियत पारिश्रमिक ही मिलेगा। लिपिक ग्रेड द्वितीय को 8910 रुपए व सहायक कर्मचारी को 6670 रुपए नियत पारिश्रमिक मिलेगा।  इस अवधि में पेंशन अनुदान की कटौती नहीं की जाएगी। आश्रितों को एक कैलेण्डर वर्ष में परिवीक्षा काल में 12 दिन का  आकस्मिक अवकाश मिलेगा। 

Read More
Praveen Singh

स्कूलों को मिलेंगे 3123 हिन्दी व्याख्याता, 16 से 23 जून तक होगी नियुक्ति प्रक्रिया



बीकानेर ।
राज्य के माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में 23 जून तक हिन्दी व्याख्याताआें के रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को राजस्थान लोक सेवा आयोग से 3123 हिन्दी व्याख्याताओं की नियुक्ति की अभिशंसा मिल गई है और 16 जून से 23 जून तक काउंसलिंग से इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी।

 माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने बताया कि विभाग की ओर से 11 हजार 800 से भी अधिक व्याख्याताओं के पदों पर नियुक्तियां दी जानी हैं। इनमें से राजनीति विज्ञान व  अंग्रेजी विषय के करीब 3100 व्याख्याताओं को ग्रीष्मावकाश समाप्त होने से पहले स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दे दिए गए हैं।

 डिडेल ने बताया कि हिन्दी के 3123 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 16 जून से 23 जून तक राजकीय सार्दुल स्पोट्र्स स्कूल परिसर में होगी। पहले  तीन दिन प्राथमिकता वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ अन्य अभ्यर्थियों को भी काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। विभाग ने अभ्यर्थियों से प्राथमिकता वर्ग की जानकारी के दस्तावेज मांगे हैं।

 अस्थाई सूची में क्रम संख्या 1 से 99 तक दिव्यांग अभ्यर्थी, क्रम सं. 100 से 325 तक विधवा परित्यक्ताओं व 326 से 1110 तक एकल महिला भूतपूर्व सैनिक तथा सामान्य महिलाओं के नाम दर्ज हैं। इसके बाद सामान्य पुरुषों के नाम शामिल है। अगर आयोग से  हिन्दी विषय के अभ्यर्थियों के और आवेदन मिलते हैं तो उन्हे भी काउंसलिंग में शामिल कर लिया जाएगा।

क्रम अनुसार होगी काउंसलिंग

हिन्दी व्याख्याताआें की काउंसलिंग के लिए रोजाना सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक पंजीयन होगा। वरीयता क्रम निकलने के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को उस दिन सबसे अंत में शामिल किया जाएगा। अभ्यर्थियों को पदस्थापन सहमति पत्र के साथ फोटोयुक्त आईडी साथ लानी होगी। प्राथमिकता क्रम निर्धारित कर विभाग काउंसलिंग वरीयता सूची जारी करेगा, उसी के अनुसार अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।

यह रहेगा कार्यक्रम 

दिनांक वरीयता क्रमांक 

16 जून  1 से 350

17 जून  351 से 700

18 जून  701 से 1050

19 जून  1051 से 1450

20 जून  1451 से 1850

21 जून  1851 से 2250

22 जून  2251 से 2650

23 जून  2651 से 3123

Read More

Monday, May 22, 2017

Praveen Singh

सैकंड ग्रेड टीचर्स पदों पर पदोन्नति की तैयारी

बीकानेर माध्यमिकशिक्षा में मंडल स्तर पर वर्ष 2017-18 के तहत तृतीय श्रेणी से सैकंड ग्रेड शिक्षक पदों पर पदोन्नति की तैयारी शुरू हो गई है।संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण विजय शंकर आचार्य ने बताया कि सभी उपनिदेशकों को वरिष्ठता और पात्रता जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बीकानेर मंडल माध्यमिक के उपनिदेशक महावीर सिंह पूनिया ने बताया कि हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले से शिक्षकों की सूचना प्राप्त हो गई है। बीकानेर जिले की सूचना आते ही अस्थाई पात्रता सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद शिक्षकों से आपत्तियां मांगी जाएगी। स्थाई पात्रता जारी कर अगले माह में सैकंड ग्रेड शिक्षकों के पदों पर डीपीसी की जाएगी। वहीं बीकानेर मंडल में यूडीसी से ओए के पदों पर रिव्यू डीपीसी की भी लगभग तैयारी पूरी हो गई है। उपनिदेशक ने बताया कि यह रिव्यू डीपीसी अगले सप्ताह कर कर दी जाएगी। 


Read More
Praveen Singh

मॉनिटरिंग फार्मेट ऑनलाइन नहीं हुए तो दिए जाएगें कारण बताओ नोटिस


बीकानेर

जिले के जिन  प्रारंभिक शिक्षा की स्कूलों ने स्कूल मॉनिटरिंग फार्मेट (एसएमएफ) अब तक  शाला दर्शन ऑनलाइन नहीं   किया है, 

 उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश  पदेन जिला परियोजना समन्वयक एवं जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) ने  ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं। 

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों से जिन विद्यालयों ने शाला दर्शन पोर्टल पर  एसएमएफ प्रविष्टियां  ऑन लाईन नहीं की, उन प्रधानाध्यापकों के  खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर 

नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करने को कहा है। नोखा ब्लॉक को छोड़कर किसी भी ब्लॉक में स्कूल मॉनिटरिंग फार्मेट का कार्य पूरा नहीं  हुआ है। 


Read More

Thursday, May 18, 2017

Praveen Singh

सौर ऊर्जा से जगमग होगा विश्वविद्यालय, लगेंगी 250 लाइटें


बीकानेर

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बिजली के मामले में आत्मनिर्भर होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। उसने सूरज की ताप से चलने वाली सोलर लाइटें विश्वविद्यालय परिसर में लगाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में करीब 250 रोड लाइटें लगाई जाएगी, 

जिनके साथ ही सोलर प्लेट और बेट्री लगी होगी। इसके बाद  विश्वविद्यालय परिसर में होने वाली बिजली की खपत को पूरा करने के लिए बड़ा प्रोजेक्ट लगाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें तो प्रथम चरण में शुरू हुई परियोजना के तहत करीब एक सौ लाइटों को लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। दो-तीन दिन में पूरे परिसर में सोलर लाइटें लग जाएगी। 

होंगे आत्मनिर्भर, फिर देंगे बिजली

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सोलर लाइटें लगाने का उद्देश्य बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना है। दूसरे चरण में इससे बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। इस संबंध में यह देखा जा रहा है कि विश्वविद्यालय में बिजली की कितनी खपत हो रही है और द्वितीय चरण में लगाई जाने वाले प्रोजेक्ट से कितनी बिजली का उत्पादन होगा। अगर अतिरिक्त उत्पादन होता है तो अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति सरकार को की जाएगी। 

चार दिन में काम पूरा

विश्वविद्यालय बिजली में स्वयं को आत्मनिर्भर बनाना चाहता है। इसके लिए पूरे विश्वविद्यालय परिसर में सोलर लाइट लगाई जा रही है। इसका काम तीन-चार दिन में पूरा हो जाएगा। 

प्रो भागीरथसिंह, कुलपति, एमजीएसयू, बीकानेर 


Read More
Praveen Singh

अब जल्द होगी ग्राम पंचायत सहायकों की नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश


बीकानेर
सरकार ने ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सहायकों को नियुक्तियां देने के आदेश दे दिए हैं।  राजस्थान हाईकोर्ट के बोदूराम बनाम सरकार मामले में 12 मई को दिए आदेश के बाद सभी जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारियों  को नियुक्तियां देने के आदेश दिए गए हैं।

 इससे अब इन पंचायत सहायकों की नियुक्ति का रास्ता खुल गया है। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (पीईईओ) ने साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची बंद लिफाफों में जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजी थी। यहां से लिफाफे जिला परिषदों को  भेजे गए, जो कोर्ट की रोक के कारण अब तक बंद हैं।

 अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग के शासन उप सचिव ने बंद लिफाफे खोलकर पूर्व दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पंचायत सहायकों को लगाने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। राज्य की हर ग्राम पंचायत में दो से चार  ग्राम पंचायत सहायकों को लगाया जाना है।

यह है मामला 

सरकार ने राज्य की 9887 ग्राम पंचायतों मे करीब 27 हजार 235 ग्राम पंचायत सहायकों को 6 हजार रुपए मासिक मानदेय पर अस्थाई  नियुक्तियां देने के लिए ग्राम पंचायत शिक्षा अधिकारियों को 27 जनवरी व 1 फरवरी 2017 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 17 फरवरी को साक्षात्कार  लेकर वरीयता सूची जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए थे।

प्रारंभिक पंचायत शिक्षा अधिकारियों ने सूचियां बंद लिफाफों में  जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी। इस बीच कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर कर दी। इस पर हाईकोर्ट ने परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी, जिससे अस्थाई पंचायत सहायकों की भर्ती रोक दी गई।

हाईकोर्ट ने 12 मई को ग्राम पंचायत सहायकों की भर्ती में आरक्षण को खारिज करते हुए कहा कि ये एडहॉक बेसिस पर है तथा हर पंचायत में 4 से कम पद हैं, इसलिए इन अस्थाई भर्तियों में आरक्षण नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने सरकार को नियुक्ति प्रक्रिया जारी करने के आदेश दिए।

पंचायत सहायकों के जिलेवार पद

जिला पद

अजमेर 846

बूंदी 549

श्रीगंगानगर 672

झुंझुनूं 602

सवाईमाधोपुर 400

प्रतापगढ़ 495

अलवर 1,024

चित्तौडग़ढ़ 1,160

हनुमानगढ़ 502

जोधपुर 1,398

सीकर 686

बीकानेर 580

बांसवाड़ा 1,038

चूरू 508

जयपुर 1,064

कोटा 465

सिरोही 486

बारां 663

बाड़मेर 1,467

दौसा 468

जैसलमेर 420

नागौर 1,401

टोंक 690

भरतपुर 748

धौलपुर 513

जालोर 1,096

पाली 963

उदयपुर 1,632

भीलवाड़ा 1,536

डूंगरपुर 873

झालावाड़ 1,008

राजसमंद 828

करौली 454

Read More