Showing posts with label BSTC EXAM 2017. Show all posts
Showing posts with label BSTC EXAM 2017. Show all posts

Saturday, May 13, 2017

Praveen Singh

बीएसटीसी की मुख्य परीक्षाएं एक जून से


प्रारंभिकशिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा (बीएसटीसी) की मुख्य परीक्षाएं एक जून से शुरू होकर 22 जून तक चलेगी। 

कार्यालय पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान ने मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। पंजीयक शंकर लाल खोरवाल ने बताया कि बीएसटीसी प्रथम वर्ष की परीक्षा एक जून से और द्वितीय वर्ष की दो जून से शुरू होंगी। परीक्षा एक पारी में सुबह 8 से दोपहर 11 बजे तक कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 20 मई तक जारी कर दिए जाएंगे। वहीं 31 मई, 2017 तक सभी परीक्षार्थियों की उपस्थिति 200 कार्य दिवस होनी अनिवार्य है। निर्धारित कार्य दिवस के कम उपस्थिति वाले अभ्यर्थियों की सूचना संस्था प्रधानों से मांगी गई है। राज्यभर में पंजीकृत लगभग 31 हजार अभ्यर्थियों के लिए 52 परीक्षा केंद्र गठित किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों में 17 हजार प्रथम वर्ष और 14 हजार द्वितीय वर्ष के है। 


Read More

Monday, May 1, 2017

Praveen Singh

16731 परीक्षार्थी, 08 हजार अभिभावक, 02 घंटे जाम


बाड़मेर.
बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। शहर के 47 केन्द्रों पर 16731 परीक्षार्थी बैठे। राजकीय महिला महाविद्यालय में एक परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र घर पर लेकर चला गया। इसके पीछे पहुंचकर प्रश्नपत्र लाया गया। इससे कॉलेज प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। बीएसटीसी परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित हुई। इसमें 18533 परीक्षार्थी नामांकित थे। 1802 अनुपस्थित रहे।

क्यों हुई भीड़- 16731 परीक्षार्थियांे के साथ करीब आठ हजार अभिभावक भी पहुंचे। दूरस्थ गांवों से आए परीक्षार्थी एक गांव से आठ दस थे तो अपना निजी वाहन लेकर ही आए और यहां से इसी वाहन से रवाना हुए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली बसें भी परीक्षार्थियों की भीड़ को लेकर पहुंची थी। एेसे में शहर में परीक्षा खत्म होते ही भीड़ बढ़ गइ।

लग गया जाम- 

शहर में शाम 5.30 से 7 बजे तक जगह-जगह जाम लग गया। सिणधरी चौराहा, रेलवे स्टेशन, चौहटन चौराहा, हाईवे पर वाहनों की कतार लगी थी। इस दौरान पुलिस के लिए यातायात व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया। करीब 2 घंटे बाद जाम हट पाया। 

प्रश्न पत्र लेकर चला गया अभ्यर्थी

बीएसटीसी परीक्षा देने के बाद एक परीक्षार्थी प्रश्न पत्र साथ लेकर चला गया। कॉलेज प्रशासन को इसकी भनक भी नहीं लगी। करीब एक घंटे बाद गिनती हुई तो एक प्रश्न पत्र कम पाया गया। इस पर कॉलेज प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

जानकारी अनुसार बीएसटीसी परीक्षार्थी चेनाराम सोडियार परीक्षा खत्म होने के बाद प्रश्न पत्र साथ में लेकर रवाना हो गया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को भनक ही नहीं लगी। प्रश्न पत्र कम और उपस्थिति पूर्ण होने पर कॉलेज प्रशासन हरकत में आ गया। करीब डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद कॉलेज प्रशासन का कर्मचारी परीक्षार्थी के पास पहुंचा और प्रश्न पत्र वापस लेकर आया, तब कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली।

गेट पर पकड़ लिया था

परीक्षार्थी पश्न पत्र लेकर बाहर निकल गया था। लेकिन उसे गेट पर ही पकड़ लिया था। - डॉ. ललिता मेहता, प्राचार्य, एमबीसी गल्र्स कॉलेज 


Read More
Praveen Singh

मास्साब बनने की चाह में उत्साह से दी परीक्षा


सिरोही.
कोटा विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को बीएसटीसी परीक्षा 2017 का आयोजन हुआ। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई जो शाम पांच बजे तक संचालित रही। बारहवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी पहली बार शिक्षक बनने की योग्यता के लिए परीक्षा दी। परीक्षा के लिए केन्द्रों पर जब घंटी बजी तो परीक्षार्थियों में डर भी था, लेकिन केन्द्रों में जाकर परीक्षार्थियों के हाथों में प्रश्न पत्र आने के बाद धीरे-धीरे चेहरे से चिंता की लकीरें खत्म हो गई। जब परीक्षा पूरी हुई और केन्द्र से बाहर लौटे तो चेहरों पर मुस्कान देखी गई। परीक्षार्थियों ने बताया कि बीएसटीसी परीक्षा का पर्चा वैसे तो तैयारियों के मुताबिक आया, लेकिन सामान्य ज्ञान, मैंटन ऐबिलिटी ने उलझाए रखा। परीक्षा में कुल 4,572 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4,171 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 401 अनुपस्थित रहे।

इन केन्द्रों पर हुई

जिला मुख्यालय पर बीएसटीसी परीक्षा के लिए 16 केन्द्र बनाए थे। शहर के आदर्श विद्या मंदिर, अजीत विद्या मंदिर, इमानुअल मिशन स्कूल, एसपी कॉलेज, एनएसपी हायर सेकण्डरी स्कूल, सेंट पॉल स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर बालिका, आनन्द विद्या मंदिर, भाटकड़ा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पुराना भवन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महावीर पब्लिक स्कूल, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं नवीन भवन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा को लेकर सर्तकता दल के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। 


Read More