Showing posts with label B.Ed Exam News. Show all posts
Showing posts with label B.Ed Exam News. Show all posts

Saturday, May 13, 2017

Praveen Singh

बीएड कॉलेजों की ग्रेडिंग अनिवार्य, जुगलबंदी होगी खत्म


बीकानेर | राष्ट्रीयअध्यापक शिक्षा परिषद ने अब बीएड कॉलेजों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। पांच साल से पुराने कॉलेजों को एक साल के अंदर यूजीसी से जुड़ी राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद अथवा इसके समकक्ष एजेंसी से प्रमाणन करवाकर ग्रेड लेना होगा। ऐसा नहीं करने वाले कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई होगी। परिषद ने 2014 के रेगूलेशन संशोधन की अधिसूचना जारी कर कहा है कि संबंधित कॉलेज नियत समयावधि में ग्रेडिंग का काम पूरा कर लें। ग्रेडिंग की प्रक्रिया शुरु होने के बाद अब देश में शिक्षक-प्रशिक्षण के नाम पर केवल परीक्षा और उपाधि देने का काम कर रही कॉलेजों की जुगाड़बंदी खत्म हो जाएगी। अधिसूचना के अनुसार प्रमाणन के दौरान निरीक्षण दल की ओर से संस्थान की शैक्षणिक प्रक्रिया, परिणाम, सहशैक्षणिक गतिविधियां, योग्यताधारी स्टाफ, संस्थान के शोध कार्य, बुनियादी ढांचा, संसाधन, वित्तीय स्थिति, वेबसाइट अपग्रेडेशन सहित सभी बिंदुओं पर मूल्यांकन होगा। प्लस प्लस से लेकर विभिन्न पैरामीटर्स पर डी तक ग्रेडिंग होगी। 


Read More

Friday, April 21, 2017

Praveen Singh

जेएनवीयू में बीएड फर्स्ट ईयर के रिवैल्यूएशन के आवेदन शुरू

जोधपुर | जयनारायणव्यास विश्वविद्यालय एवं जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर जैसलमेर जिलों के सभी संबद्ध महाविद्यालयों के जेएनवीयू पाठ्यक्रम के बीएड प्रथम वर्ष के पुनर्मूल्यांकन आवेदन ऑनलाइन शुरू हो गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जैताराम विश्नोई ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2016 का परिणाम 25 मार्च को घोषित हो चुका है। परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jnvu.edu.in पर 1 मई तक ऑनलाइन उपलब्ध है। परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन के पश्चात उसकी हार्डकॉपी विश्वविद्यालय केंद्रीय कार्यालय की एकल खिड़की में 3 मई तक करवाएं। अगर कोई विद्यार्थी डाक द्वारा अपना आवेदन भेजता है तो वह निश्चित रूप से परीक्षा विभाग में 3 मई को शाम 5 बजे तक पहुंच जाना चाहिए। इसके बाद प्राप्त आवेदनों को शामिल नहीं किया जाएगा। 

*👬📚एज्युकेशन न्यूज ग्रुप 📚👭*


Read More