Showing posts with label Alwar news. Show all posts
Showing posts with label Alwar news. Show all posts

Wednesday, May 10, 2017

Praveen Singh

जन सहयोग से बदली स्कूल की तस्वीर, हाजीपुर डडीकर में हुआ नवाचार



अलवर.

राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय हाजीपुर डडीकर में एक वर्ष में हुए नवाचार से स्कूल की तस्वीर ही बदल गई है। यह सरकारी स्कूल जनसहयोग का जीता जागता नमूना है।

हाजीपुर डडीकर गांव में माध्यमिक स्कूल में दो साल पहले सुविधाओं का अभाव था। यहां विद्यार्थियों की संख्या निरन्तर कम होती जा रही थी। इस विद्यालय के विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों की ओर स्थानान्तरित हो रहे थे। यहां एक साल पूर्व संस्था प्रधान पद पर किरण ने कार्यभार संभाला।

इन्होंने कार्यभार संभालते ही सभी स्टॉफ सदस्यों का सहयोग लिया और इन्होंने इस स्कूल की सूरत बदलने का आह्वान किया। यहां जब इन्होंने कार्यभार संभाला तो 10 कक्षाएं 6 कमरों में चल रही थी जिसके कारण स्कूल विधिवत नहीं चल रहा था।

यहां सबसे बड़ी समस्या पेयजल की थी जिसके कारण विद्यार्थियों को अपने घर से पानी लाना पड़ता था। ऐसे में संस्था प्रधान किरण ने स्टाफ को साथ लेकर ग्रामीणों से सम्पर्क किया और जनसहयोग की अपील की। इसके कारण स्कूल में 2 नए कमरों का निर्माण हुआ और विद्यालय भवन का रंग-रोगन हुआ। यहां 5 लाख की लागत से 2 कमरों का निर्माण हुआ। यहां वर्तमान में एक और कमरे का निर्माण कार्य चल रहा है। यह कमरा ग्रामीणों के सहयोग से बनाया जा रहा है।

सभी कमरों में चित्रकारी

इस स्कूल के प्रत्येक कमरे में चित्रकारी का काम किया गया है जिससे विद्यार्थी इस विद्यालय के प्रति आकर्षित होने लगा है। यहां एक वर्ष पहले ही नामांकन 326 थी जो बढ़कर 397 हो गया है। यहां इस नए शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों की संख्या और बढऩे की संभावना है। यहां सभी विद्यार्थियों को सर्दियों में गर्म जर्सी दिलवाई जाती हैं और गरीब विद्यार्थियों को जनसहयोग से शिक्षण सामग्री दिलवाई जाती है।

यह विद्यालय जनसहयोग से हुए विकास कार्यों का जीता जागता मिसाल बन गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव जितेन्द्र मोदी का कहना है कि इस स्कूल में पानी के लिए टंकी बनाई गई है और वाटर कूलर भी लगाया जा रहा है। विद्यालय का गेट आकर्षक बनाया गया है। यह स्कूल समीपवर्ती कई स्कूलों के लिए आदर्श बन गया है। यहां सफाई बनाए रखने के लिए जगह-जगह डस्टबीन लगाए गए हैं और शौचालय पूरी तरह साफ सुथरे बन गए हैं।

Read More
Praveen Singh

40 दिन बाद बजेगी स्कूलों में घंटी, गर्मियों की छुट्टियां प्रारम्भ

अलवर.

अलवर. सरकारी स्कूलों में बुधवार से गर्मियों की छुट्टियोंं के साथ बच्चों की मस्ती प्रारम्भ  हो गई। अब सरकारी स्कूल जून को खुलेंगे। सरकारी स्कूलों में मंगलवार को पढ़ाई का अंतिम दिन था।

प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 10 मई से 18 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश है। स्कूलों में इस बार 9 मई को अंतिम कार्य दिवस रहा। शिक्षा-सत्र 1 मई से प्रारम्भ हो चुका है लेकिन इन दिनों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। इस बार शिक्षा सत्र में 19 जून को स्कूल फिर खुलेंगे और 30 जून तक प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण चलेगा। इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश 40 दिन का होगा।

अधिकतर सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होना प्रारम्भ हो गई हैं। इसके साथ घरों में बच्चोंं की मस्ती प्रारम्भ हो जाएगी। बच्चे ग्रीष्मवकाश में कहीं घूमने तो कोई हॉबी क्लासेज में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

कक्षा 8 वीं से बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी ग्रीष्मवकाश में अतिरिक्त कक्षाओंं में जाकर तैयारी करते हैं। अधिकतर विद्यार्थी गणित विषयों की तैयारी करते हैं। यही नहीं शहरों में खेल प्रशिक्षण के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ा है।

Read More

Tuesday, May 2, 2017

Praveen Singh

बुलाया 51 को पहुंचे 16 अभ्यर्थी


अलवर. ।
अलवर.  न्यायालय  के आदेशानुसार वर्ष 2012 तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लेवल प्रथम के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग  हुई। इसमें 16 अभ्यर्थी आए जबकि 51 शिक्षकों को बुलाया गया था।

 जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक रोहिताश्व मित्तल ने बताया कि प्रथम लेवल में 48 सामान्य व 3 विशेष शिक्षकों को बुलाया गया था। जिसमें केवल 16 अभ्यर्थी ही पहुंचे।

  मंगलवार को लेवल 2 के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। जिसमें करीब 125 अभ्यर्थी हैं। काउंसलिंग राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालाखेड़ा गेट में होगी।


Read More

Thursday, April 27, 2017

Praveen Singh

जैसलमेर से पीछाकर भतीजे की जगह पेपर दे रहे चाचा को अलवर में पकड़वाया

अलवर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से  बुधवार को आयोजित वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा में अलवर के एक परीक्षा केन्द्र पर भतीजे की जगह परीक्षा देते पुलिस ने चाचा को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित जैसलमेर के राजकीय महाविद्यालय में हिन्दी का असिस्टेंट प्रोफेसर है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रोफेसर को पकड़वाने वाला जैसलमेर से ही पीछे लगा रहा और उसे अलवर आकर पकड़वा दिया।

सदर थाना प्रभारी कावेन्द्र सिंह ने बताया कि चिकानी रोड स्थित लार्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को परीक्षार्थी गिर्राज मीणा के स्थान पर उसका चाचा परीक्षा दे रहा था। इसका पता केन्द्र पर आई एक शिकायत से चला।

इसके बाद जब केन्द्राधीक्षक सुरेश कुमार ने परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर लगे फोटो व हस्ताक्षर को मैच कराया तो मामले का खुलासा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपने भतीजे की जगह परीक्षा दे रहे प्रोफेसर चाचा दौसा निवासी रमेशचंद मीणा पुत्र पांचूराम मीणा को गिरफ्तार किया।

पास होने का था भरोसा

पुलिस पूछताछ में आरोपित रमेश मीणा ने बताया कि उसका भतीजा गिर्राज पढ़ाई में कमजोर था। वहीं, उसे परीक्षा में पास होने का पूरा भरोसा था। अपने भतीजे को परीक्षा में पास कराने के लिए वह उसकी जगह परीक्षा देने आया। गौरतलब है कि रमेश मीणा जैसलमेर के राजकीय महाविद्यालय में चार साल से हिन्दी के व्याख्याता के पद पर कार्यरत है।

परीक्षा शुरू होने से पहले ही पहुंची शिकायत

केन्द्र पर फर्जी अभ्यर्थी के परीक्षा देने की शिकायत केन्द्र के डायरेक्टर को परीक्षा शुरू होने से पहले ही मिल गई थी। केन्द्राधीक्षक के अनुसार परीक्षा शुरू होने से पहले एक व्यक्ति केन्द्र पर आया और गेट पर तैनात गार्ड को एक पर्ची दे गया। पर्ची में फर्जी अभ्यर्थी का रोल नम्बर, नाम सहित फोटो भी फर्जी अभ्यर्थी की लगी होने की जानकारी लिखी थी।

गार्ड ने यह पर्ची स्कूल के डायरेक्टर को दी। जिसे उन्होंने परीक्षा शुरू होने पर जांच टीम को दिया। जांच टीम जब फर्जी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर लगे फोटो व हस्ताक्षर की जांच कर रही थी, तभी सदर थाना पुलिस सेन्टर पर आ गई। जिसे देखते ही फर्जी अभ्यर्थी भागने लगा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Read More
Praveen Singh

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों पर कसी लगाम, अब पीईईओ से लेनी मंजूरी

अलवर.
सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अब नए शिक्षा सत्र से पदेन पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी से आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कराना होगा। पीईईओ को इस संबंध में जारी आदेश में बताया गया है कि संकुल केन्द्र प्रभारी और संकुल संदर्भ केन्द्र का प्रभारी पीईईओ को घोषित किया गया है।

माह के अंतिम कार्य दिवस पर पीईईओ सम्बन्धित संस्था प्रधानों की बैठक लेंगे तथा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों का आकस्मिक अवकाश भी यही स्वीकृृत करेंगे। इसके अलावा जो विद्यालय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में हैं उनमें बीईईओ ही अवकाश स्वीकृत करेंगे।

पीईईओ के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी शिक्षकों की एसीआर भी पीईईओ के माध्यम से भरी जाएगी। सभी विद्यालयों की प्रारम्भिक  जांच भी पीईईओ के माध्यम से की जाएगी।

राजस्थान शिक्षक व पंचायती राज कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि आगामी दिनों में 17 सीसीए का नोटिस देने का अधिकार पीईईओ को दिए जाने की सम्भावना है। यह प्राथमिक शिक्षा के ढांचे को पूरी तरह समाप्त करने का प्रयास है।

Read More

Monday, April 24, 2017

Praveen Singh

सामान्य बेरोजगार के लिए खुशखबरी

अलवर. ।

अलवर. राज्य सरकार सभी सामान्य बेरोजगारों की क्षमता को बढ़ाकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी।


राज्य व केंद्र सरकार ने अप्रेन्टिस एक्ट में संशोधन किया है। इसके साथ ही  अप्रेन्टिस का नया पोर्टल तैयार किया है। जिस पर सामान्य बेरोजगार पंजीयन करवा सकते हैं।


 अभी तक आईटीआई, पोलोटेक्निक व डिप्लोमा करने वाले बेरोजगार युवाओं को ही अप्रेन्टिस करने का मौका मिलता था।


युवाओं को काम मिलने में रहेगी आसानी

अप्रेन्टिस करने के बाद युवाओं को काम मिलने में आसानी रहेगी।  जिन संस्थानों में 40 प्रतिशत कार्मिक नियुक्त है उन संस्थानों में नया अप्रेन्टिस एक्ट लागू होगा।


यदि 40 कार्मिक काम करते हैं तो उसमें से 6 अप्रेन्टिस नियुक्त करना जरुरी है।


हजारों औद्योगिक इकाईयां 

 अलवर जिले की ही बात करें तो यहां हजारों औद्योगिक इकाईयां है। जो  भिवाडी, चौपानकी, बहरोड, नीमराणा आदि में  है। जिसमें बाहर के युवाओं का और तकनीकि क्षमता वाले युवाओं को ही काम करने का मौका मिलता है

बेरोजगार भत्ता मिल रहा

सामान्य बेरोजगार काम की तलाश में भटकता है। नए अप्रेन्टिस एक्ट से ज्यादा लोगों को काम मिलेगा।


 रोजगार विभाग की ओर से संचालित अक्षत योजना के तहत राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना 2012 के तहत बेरोजगारों को रोजगार भत्ता दिया जाने की व्यवस्था की गई है।


 वर्ष 2013 से ऑनलाइन पंजीयन और ऑनलाइन बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की व्यवस्था की गई है।


जिला रोजगार अधिकारी श्याम लाल साटोलिया ने बताया कि अप्रेन्टिस एक्ट में संशोधन किया गया है।


 नया अप्रेन्टिस पोर्टल तैयार किया गया है। सामान्य बेरोजगारेा को इस एक्ट से जोडा जाएगा। उन्हें राष्ट्रीय अप्रेन्टिस प्रमोशन स्कीम में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे काम मिलना आसान हो जाएगा।

Read More