Wednesday, May 10, 2017
Monday, May 1, 2017
अब आंगनबाड़ी कर्मियों की मांग- राज्य कर्मचारी बनाए जाए हमें, मानदेय कम से कम 15,000 हो
जयपुर.
दुनियाभर में एक मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। ऐसे में छोटे तबके के लोग स्वयं को सशक्त कराने की उम्मीद लिए सरकार की देहरी खटखटाते हैं। हालांकि, राजस्थान में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने भी स्वंय को तत्काल राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग की है।
मानदेय कम से कम पन्द्रह हजार करे सरकार: संघ
राजधानी में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने रविवार को मांग की कि उनका मानदेय कम से कम पन्द्रह हजार रुपए किया जाना चाहिए। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के संस्थापक संरक्षक छोटेलाल बुनकर ने हथरोई क्षेत्र के एक होटल में सरकार के लिए यह कहा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में आंगनबाड़ी महिलाओं को मात्र 4300 रुपए का मानदेय मिलता है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि महिला पर्यवेक्षक के रिक्त 50 प्रतिशत पद आंगनबाड़ी कार्यकताओं से भरे जाएं, आशा सहयोगनियों को एएनएम के समकक्ष मानते हुए चिकित्सा विभाग में पदस्थापन किया जाए, एएनएम भर्ती में बीस प्रतिशत पद आशाओं के लिए आरक्षित कर शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाश देने चाहिए।
प्रदेशाध्यक्ष शशि योगेश्वर ने बताया कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंगनबाड़ी महिला 3 मई, 14 व 15 जून को सांकेतिक कार्य बहिष्कार करेंगी। यदि फिर भी सरकार नहीं चेती तो तीन माह बाद हड़ताल की जाएगी।
Thursday, April 20, 2017
25 अप्रैल को होगी आंगनबाड़ी केन्द्रों के संस्था प्रधानों व प्रभारी शिक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
बीकानेर
राज्य की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में समन्वित हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों के संस्था प्रधानों व आंगनबाड़ी प्रभारी शिक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग 25 अप्रेल को होगी।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद के अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक जस्साराम चौधरी ने बताया कि यह आमुखीकरण कार्यशाला आई सी टी तृतीय चरण के विद्यालयों में प्रात: 10 बजे से होगी।
इस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी, एसएसए व रमसा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक भी भाग लेंगे।
*अब हर खबर आप तक लाइव*
डाउनलोड करें एजुकेशन न्यूज़ ग्रुप का एंड्राइड एप सबसे बड़ी एंड्राइड स्टोर गूगल प्ले स्टोर से. नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=edunews.group&hl=en
👬📚 *एज्युकेशन न्यूज़ ग्रुप* 📚👫
एजुकेशन न्यूज़ ग्रुप का एंड्राइड एप डाउनलोड करें