Showing posts with label 12th Board exam 2017 result. Show all posts
Showing posts with label 12th Board exam 2017 result. Show all posts

Sunday, May 28, 2017

Praveen Singh

20 की जगह 100 में से भेज दिए सत्रांक, 100 से ज्यादा स्कूलों का रुका परिणाम

विपिन सोलंकी. उदयपुर

माध्यमिकशिक्षा बोर्ड के शनिवार को घोषित 12वीं बोर्ड कला संकाय के परिणाम में संस्थाप्रधानों की भारी लापरवाही सामने आई है। विभाग को गलत सत्रांक भेज देने के कारण माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के 100 से ज्यादा स्कूलों के 2600 छात्रों के परिणाम को रोक दिया है। सूत्रों के अनुसार परीक्षा में स्कूल की तरफ से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को प्रति छात्र 20 नंबरों में से ही सत्रांक भेजने होते हैं लेकिन संस्थाप्रधानों ने 20 के स्थान पर 100 में से सत्रांक भेज दिए। बोर्ड ने इन 100 स्कूलों में फिलहाल उन छात्रों के ही परिणाम जारी किए हैं जो फेल हो गए हैं, पास छात्रों के परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने आदेश जारी कर संस्थाप्रधानों को सही सत्रांक भेजने को कहा है। इधर जिन विद्यालयों के परिणाम रुके हैं, वहां के संस्था प्रधानों का कहना है कि जब फेल विद्यार्थियों के परिणाम में सत्रांक सही रहे हैं तो उत्तीर्ण वालों के सत्रांक कैसे गलत हो सकते हैं।

परिणामसुधारने को लगेंगे 100 रुपए : जिनछात्रों के परिणाम जारी नहीं किए गए हैं अब उन्हें अपना रिजल्ट प्राप्त करने के लिए 100 रुपए खर्च करने होंगे। रिजल्ट जिलास्तर कार्यालय में सही होकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बीकानेर जाने पर ही सुधर सकेगा। शिक्षकों को विद्यार्थियों से पैसे लेकर बीकानेर जाना होगा। जिसके बाद परिणाम को सही किया जा सकेगा। बोर्ड का कहना है कि जिन विद्यार्थियों के परिणाम रुके हैं, उन्हें संशोधन के लिए एक फॉर्म भरना होगा और बोर्ड कार्यालय में जमा कराना होगा।

सत्रांक गलत भरने से रोका गया परिणाम

^सत्रांकगलत भरने के कारण परिणाम को रोका गया है। संशोधन के लिए फॉर्म भरना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी परिणाम राेके गए स्कूलों के संस्थाप्रधानों को आदेश देकर स्कूल से छात्रों के सत्रांक लेकर बोर्ड में भेजेंगे, वहां जाते ही सही परिणाम प्राप्त किया जा सकेगा। छात्रों को आने की जरूरत नहीं। -बीएलचौधरी, अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

}राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उथरदा- 34 छात्र

}राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहरों का गुड़ा- 17

}राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाल खांडेला- 15

}राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कडुणी- 10

}राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडवा कोटड़ा- 12

}राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिकरनी- 19

}राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका सराड़ा- 36

}राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावर- 43

}राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिरोली- 3

}राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरोदा मावली- 1

}राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पायरा- 4

}राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरोदा- 7 

Read More

Saturday, May 27, 2017

Praveen Singh

RBSE12artsresults2017declared: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया बाहरवीं आर्ट्स का परिणाम



अजमेर/ बीकानेर ।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की कला वर्ग का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। वासुदेव देवनानी ने दोपहर 1.15 बजे बोर्ड कार्यालय में नतीजा जारी किया। कला वर्ग में इस साल 5 लाख 86 हजार 379 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2 लाख 71 हजार 480 छात्राएं व 3 लाख 14 हजार 832 छात्र पंजीकृत थे।

RESULT देखने के लिए यहां क्लिक करें-

http://rbse-12th-arts-result.indiaresults.com/rj/bser/class-12-arts-result-2017/query.htm

नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट- 

यह पचास साल में पहला मौका है। जब बोर्ड ने राज्य व जिलावार मेरिट जारी नहीं की । पिछले दिनों बोर्ड प्रबंध मंडल की बैठक में मेरिट सूची जारी नहीं करने का फैसला किया गया था।

  

Read More

Saturday, May 13, 2017

Praveen Singh

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की स्कूलवार होगी समीक्षा


बीकानेर | शिक्षासत्र 2016-17 में बीकानेर मंडल में चलाए गए मिशन मेरिट अभियान के तहत 10वीं-12वीं कक्षा के रिजल्ट की स्कूलवार समीक्षा होगी। बीकानेर मंडल माध्यमिक के उपनिदेशक ओमप्रकाश सारस्वत ने इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। मंडल के सहायक निदेशक चंद्रशेखर हर्ष को कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है। यह कमेटी पिछले शिक्षा सत्र के परीक्षा परिणाम से तुलना कर रिपोर्ट उपनिदेशक को सौंपेगी। उपनिदेशक ने कमेटी सदस्यों को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले मंडल के तीनों जिलों से बोर्ड परीक्षा-2016 का डाटा एकत्रित करने के भी निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के बेहतर रिजल्ट के लिए बीकानेर मंडल स्तर पर मिशन मेरिट अभियान चला गया था। सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम में संख्यात्मक और गुणात्मक सुधार के लिए चलाए गए इस अभियान के दौरान चयनित छात्र-छात्राओं को कठिन विषयों की पढ़ाई के लिए स्कूलों में एक्सट्रा क्लासेज भी लगाई गई थी। उधर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारियां शुरू कर दी है। अगले सप्ताह तक 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने की संभावना है। 


Read More

Tuesday, May 2, 2017

Praveen Singh

राजस्थान बोर्ड: बारहवीं विज्ञान और वाणिज्य परीक्षा का परिणाम 15 मई तक

अजमेर।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सैकंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम 15 मई तक घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षाओं मेंं लगभग पौने तीन लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया लगभग अंतिम दौर में है।

सीनियर सैकंडरी विज्ञान वर्ग में 2 लाख 34 हजार 523 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थियों की संख्या महज 48 हजार 113 है। बोर्ड ने इन छात्रों की लगभग 17 लाख 16 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करा लिया है। अब परिणाम तैयारी की प्रक्रिया चल रही है। मई के अंतिम सप्ताह में बारहवीं कला का परिणाम जारी किया जाएगा।

बारहवीं विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम 15 मई तक जारी कर दिया जाएगा। अधिकांश उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।

प्रो. बीएल चौधरी,अध्यक्ष माशिबो राजस्थान

Read More